IPL 2019: रोहित शर्मा ने फुटबॉल स्किल से बचा लिया अपना विकेट, देखें मजेदार वीडियो
टीम इंडिया और आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा एक दमदार क्रिकेटर हैं ये तो सब जानते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया और आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक दमदार क्रिकेटर हैं, ये तो सब जानते हैं। लेकिन, IPL 2019 के 27वें मैच में रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी फुटबॉल स्किल का भी प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने फुटबॉल स्किल का प्रयोग कर अपनी विकेट भी बचाई है। हालांकि, बाद में भले ही रोहित शर्मा अर्ध शतक बनाने से पहले आउट हो गए थे लेकिन उनका ये रूप अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में कृष्णप्पा गौतम के सामने रोहित शर्मा थे। पारी के दसवें ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा स्टेप आउट कर शॉच खेलना चाहते थे। लेकिन, गौतम ने गेंद वाइड फेंक दी। चूंकि, रोहित शर्मा क्रीज से बाहर आ गए थे उन्होंने अपने बाएं पैर से गेंद को ऑन साइड में धकेल दिया। इस तरह रोहित शर्मा ने अपनी विकेट बचाई। वहीं, मुंबई इंडियंस को बाइ के रूप में एक रन मिला।
देखिए रोहित शर्मा की फुटबॉल स्किल
Rohit Sharma played a smart football in cricket, Save his Wicket! 😃https://t.co/hWGMH9TisI— IPL Lover (@thevikashgaur) April 13, 2019
रोहित शर्मा ने इस पारी में 32 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। रोहित शर्मा जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा का कैच जोस बटलर ने लपका। आपकी जानकारी के लिए बता दें, रोहित शर्मा के लिए ये मैच बेहद खास है क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम अपना 200वां T20 मैच खेल रही है।