Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs CSK: वानखेड़े में Rohit Sharma ने ठोका तूफानी शतक, सचिन-रैना का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर; ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 11:49 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से पटखनी दी। रोहित शर्मा ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया और 12 साल बाद आईपीएल में सेंचुरी जमाई। रोहित ने अपनी तूफानी पारी के दौरान जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। रोहित ने खास मामले में सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है।

    Hero Image
    MI vs CSK: रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। हिटमैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। रोहित ने अपना अर्धशतक महज 30 गेंदों पर ठोका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, 61 गेंदों पर रोहित ने 12 साल बाद आईपीएल में शतक जमाया। हिटमैन ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स को चकनाचूर किया। रोहित मुंबई की ओर से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, हिटमैन मुंबई को जीत नहीं दिला सके।

    रोहित ने मचाई तबाही

    207 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। रोहित ने पहले विकेट के लिए ईशान किशन के साथ मिलकर 70 रन की साझेदारी जमाई। ईशान के पवेलियन लौटने के बाद भी हिटमैन ने चौके-छक्कों की बरसात जारी रखी। रोहित ने 63 गेंदों पर 105 रन की यादगार पारी खेली। रोहित के बल्ले से आईपीएल में 12 साल शतक निकला। अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए।

    यह भी पढ़ें- MI vs CSK: ओह माही वे! MS Dhoni के छक्कों से दहला वानखेड़े का मैदान, 4 गेंदों में हुआ फैन्स का पैसा वसूल; हार्दिक ने पकड़ा माथा

    हिटमैन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

    रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने ओपनर के तौर पर मुंबई के लिए 2492 रन जड़े थे। रोहित अब सचिन से आगे निकल गए हैं।

    टी-20 में पूरे हुए 500 छक्के

    रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के जमाए। इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में रोहित ने 500 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। हिटमैन टी-20 क्रिकेट में 500 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम दर्ज है, जिन्होंने 383 छक्के जमाए हैं।

    सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

    रोहित मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की राइवलरी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने मैच में अपना 12वां रन बनाने के साथ ही रैना को पीछे छोड़ा।