यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MI vs CSK: Rohit Sharma का Oops Moment! कैच पकड़ने के चक्कर में थे 'हिटमैन', लेकिन फिसल गई पेंट; फनी VIDEO हुआ वायरल
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सीएसके टीम के खिलाफ मैच में रुतुराज गायकवाड़ ...और पढ़ें

HighLights
- MI vs CSK: सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 207 रन का दिया लक्ष्य
- MI vs CSK: रोहित शर्मा ने टपकाया रुतुराज गायकवाड़ का कैच
- MI vs CSK: रुतुराज का कैच लपकने के चक्कर में रोहित का पेंट खिसक गया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैच में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है, जिससे फैंस का मनोरंजन दोगुना हो जाता है। कभी सिकयोरिएटी को तोड़कर फैंस को क्रिकेटर्स से मिलते हुए देखा जाता है, तो कभी क्रिकेटर्स बीच फील्ड डांस स्टेप कर फैंस को इंटरटेन करते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 29वें मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर फैंस की हंसी नहीं रुकी।
सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) Oops मोमेंट का शिकार बने। रुतुराज गायकवाड़ का कैच लपकने के चक्कर में रोहित की पेंट फिसल गई और पूरे स्टेडियम में ये नजारा देख दर्शकों की हंसी नहीं रुकी।
Ruturaj Gaikwad का कैच लपकने के चक्कर में Rohit Sharma की खिसक गई पेंट
दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ ने सीएसके की पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर एक शॉट खेला, जिसे बाउंड्री के करीब खड़े रोहित ने डाइव लगाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। जब रोहित ने डाइव लगाई तो उस दौरान उनकी पेंट थोड़ी-सी खिसक गई रोहित इस दौरान गेंद को एक हाथ से पकड़ते हुए और दूसरे हाथ से पेंच को ऊपर करते हुए कैमरे में कैद हुए। इस तरह रोहित शर्मा Oops Moment का शिकार बने। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित के हाथ से छूटे कैच का रुतुराज गायकवाड़ ने पूरा फायदा उठाया। गायकवाड़ ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे के बल्ले से नाबाद 66 रन निकले। वहीं, धोनी ने आखिरी ओवर में बल्ले से तबाही मचाई और महज 4 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। धोनी की इस पारी में कुल 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान माही का स्ट्राइक रेट 500 का रहा।
Rohit Bhai kya kr rhe the? 😭pic.twitter.com/Yn6YOPUJC9
— Riyaaz (UGC Parivar) (@SouLShadowxD) April 14, 2024
