यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छोटी सी पारी में रोहित शर्मा ने बना दिए कई रिकॉर्ड, धौनी और कोहली भी रह गए पीछे
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 24 रन की छोटी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल-11 के 34वें मुकाबले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को एक ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते छह विकेट पर 174 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने 19 ओवरों में चार विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत से मुंबई पांचवें स्थान पर पहुंच गई और उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा बनाए रखा। पंजाब के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों में 24 रन की छोटी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।
रोहित ने लगाया 300वां छक्का
इस मुकाबले में रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। 25 गेंदों में 24 रन बनाते हुए उन्होंने 1 चौका और दो छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित शर्मा टी 20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। टी 20 क्रिकेट में रोहित शर्मा 300 छक्के लगा चुके हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी रोहित शर्मा से इस मामले में पीछे हैं। इसी के साथ रोहित आइपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने वाले गेल के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गेल ने अभी तक आइपीएल में 290 छक्के लगाए हैं, तो रोहित शर्मा के नाम 183 छक्के हैं। वहीं धौनी के नाम 180 तो कोहली के नाम 171 छक्के दर्ज हैं।
Not just the first Indian, he is the first player from Asia to achieve this feat. And he also has the second-most sixes in #VivoIPL history!
There's a reason why @ImRo45 is called HITMAN. Keep 'em coming, captain 🙌#क्रिकेटमेरीजान #MI #RCBvMI pic.twitter.com/kZ2B1m5qct
— Mumbai Indians (@mipaltan) 4 मई 2018
यहां सबसे आगे हैं रोहित
300वां छक्का लगाने के साथ ही 'हिटमैन' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहिथ शर्मा 17 बार नॉट आउट रहे हैं और इन सभी मौकों पर उनकी टीम ने जीत का स्वाद चखा है। आपको बता दें की मौजूदा आइपीएल में रोहित दो बार नॉट आउट रहे हैं और दोनों ही बार मुंबई ने विरोधी टीम पर जीत हासिल की है। रोहित शर्मा लक्ष्य का पीछा करने के दौरान चार बार डेक्कन चार्जर्स की तरफ से नाबाद रहे थे और 13 बार वो मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए नाबाद रहे हैं।
.jpg)
IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई की जीत में चमके क्रुणाल पांड्या
हार्दिक आउट हुए तब मुंबई को जीत के लिए 27 गेंदों में 55 रनों की जरूरत थी। पांचवें क्रम पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा और क्रुणाल पांड्या की आक्रामक पारियों ने टीम को जीत दिला दी। दोनों ने 18वें ओवर में स्टोइनिस पर 20 रन बटोरे। क्रुणाल ने 12 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 31 रनों की पारी खेली। रोहित 15 गेंदों पर दो छक्कों व एक चौके की बदौलत 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

