Move to Jagran APP

IPL 2019: रियान पराग ने 17 साल की उम्र में तोड़ डाला आइपीएल के इतिहास का ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2019 राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग ने आइपीएल के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 12:21 AM (IST)
IPL 2019: रियान पराग ने 17 साल की उम्र में तोड़ डाला आइपीएल के इतिहास का ये बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2019: रियान पराग ने 17 साल की उम्र में तोड़ डाला आइपीएल के इतिहास का ये बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग ने आइपीएल के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के नाम 48 गेंदों में फिफ्टी ठोककर एक इतिहास रचा है। रियान पराग इस लीग में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सबसे कम उम्र में IPL में फिफ्टी ठोकने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था।

loksabha election banner

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में सबसे पहले संजू सैमसन ने 18 साल और 169 दिनों की उम्र में साल 2013 में अर्धशतक जड़ा था। संजू सैमसन के इस रिकॉर्ड की बराबरी पिछले साल पृथ्वी शॉ ने की। पृथ्वी शॉ ने भी इतने ही दिनों में साल 2018 में आइपीएल में फिफ्टी जड़ी थी। लेकिन, अब रियान पराग ने 17 साल और 175 दिनों की आयु में पचासा ठोक इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

असम के रहने वाले रियान पराग ने दिल्ली के खिलाफ 49 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इससे पहले भी रियान पराग इस आइपीएल में अर्धशतक बनाने से चूक गए थे। लेकिन, शनिवार को विषम परिस्थियों में पचासा ठोक टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। आइपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रिषभ पंत और शुभमन गिल का भी नाम है।

Youngest at the time of maiden IPL fifty

रियान पराग 17 साल 175 दिन (2019)

संजू सैमसन 18 साल 169 दिन (2013)

पृथ्वी शॉ 18 साल 169 दिन (2018)

रिषभ पंत 18 साल 212 दिन (2016)

शुभमन गिल 18 साल 237 दिन (2018) 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.