यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2023 RCB vs MI Pitch Report: चिन्नास्वामी के मैदान पर बरसते हैं चौके-छक्के, बल्लेबाजों की होती है फुल मौज
IPL 2023 RCB vs MI Match 5 Pitch Report आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में चिन्नास्वामी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। बैंगलोर की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है और विराट कोहली का विकराल रूप में लौटना टीम के लिए सबसे अच्छी खबर है। दूसरी ओर, मुबंई की टीम पिछले सीजन के शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर आईपीएल 2023 में धमाल मचाना चाहेगी।
बैंगलोर की टीम को आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजवलुड की सुविधा नहीं मिल पाएगी। दूसरी ओर, मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा भी यह महामुकाबला मिस कर सकते हैं। मुंबई यह पूरा सीजन अपने सबसे धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलेगी। हालांकि, जोफ्रा आर्चर अपनी रफ्तार से आरसीबी के बल्लेबाजों की अग्नि परीक्षा ले सकते हैं।
जमकर बरसते हैं चिन्नास्वामी के मैदान पर रन
चिन्नास्वामी के मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर जमकर रनों की बरसात होती है। विस्फोटक बल्लेबाजों को यह मैदान काफी रास आता है और गेंदबाजों के लिए रन रोकना टेढ़ी खीर साबित होता है। चिन्नास्वामी के मैदान पर किसी भी लक्ष्य को सुरक्षित नहीं माना जाता है और बड़े से बड़े स्कोर इस ग्राउंड पर चेज किए जा चुके हैं।
IPL 2023 Points Table: पुराने तेवर में लौट आया है आईपीएल, यहां देखें पूरी प्वाइंट्स टेबल
चेज करने वाली टीम की रही है बल्ले-बल्ले
चिन्नास्वामी के मैदान पर अबतक कुल 16 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 6 मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं, स्कोर का पीछा करने वाली टीम ने 9 मुकाबलों में मैदान मारा है। पहले बैटिंग करते हुए इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर 135 का रहा है, जबकि चेज करते हुए औसत स्कोर घटकर 130 का है।
