Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2023 KKR vs RCB Score: आरसीबी को मिली शर्मनाक हार, केकेआर ने 81 रन से रौंदा

KKR vs RCB IPL 2023 Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2023 के मैच 9 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 204 रन बनाए। जवाब में आरसीबी 123 रन ही बना सकी।

By Umesh KumarThu, 06 Apr 2023 11:36 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। KKR vs RCB Live Score Updates: कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2023 का 9वां मैच ईडन गार्डन्‍स पर खेला गया। केकेआर ने आरसीबी को 81 रन से हरा दिया। आरसीबी के कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने गुरबाज और शार्दुल ठाकुर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 204 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत खराब रही। डेविड विली ने एक ही ओवर में वेंकटेश और मंदीप सिंह को आउट कर दो बड़े झटके दिए। एक समय कोलकाता ने 89 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। आंद्रे रसेल शून्य पर आउट हो गए। 

इसके बाद रिंकु सिंह और शार्दुल ने पारी को आगे बढ़ाया। शार्दुल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। शार्दुल ने 29 गेंद पर 68 रन बनाए। वहीं, रिंकु सिंह ने 33 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। दोनों के बीच छठे विकेट लिए 103 रन की साझेदारी हुई। आखिरी ओवर में उमेश यादव ने चौका मारकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। आरसीबी को जीत के लिए 205 रन की जरूरत है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने तेज शुरुआत की। कोहली और फॉफ ने पहले चार ओवर में स्कोर 40 के पार पहुंचा दिया। 44 के स्कोर सुनील नारायण ने आरसीबी को पहला झटका दिया। कोहली को बोल्ड कर पहली सफलता हासिल की। 

इसके बाद चक्रवर्ती ने फॉफ को आउट कर टीम की बड़ा झटका दिया। आरसीबी के लिए मिस्ट्री गेंदबाज बने चक्रवर्ती ने हर्षल पटेल, मैक्सवेल और आकाश दीप को अपना शिकार बनाया। आरसीबी के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। 6 बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। आरसीबी 17.4 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

6 Apr 202311:13:13 PM
IPL 2023 KKR vs RCB Live Score: केकेआर ने आरसीबी को हराया

 चक्रवर्ती ने आरसीबी का आखिरी विकेट लिया। 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 123 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा कप्तान डु प्लेसिस ने 23 रन बनाए। वहीं, केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट लिए और सुयश ने तीन विकेट चटकाए।

6 Apr 202311:03:30 PM
IPL 2023 KKR vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

 16वें ओवर में सुनील नारायण ने 7 रन दिया। आखिरी गेंद पर आकाश दीप ने चौका मारा। 16 ओवर के बाद 109/9 हो गया है।

6 Apr 202310:58:41 PM
KKR vs RCB Live Score: सुयष शर्मा ने कर्ण शर्मा का किया शिकार

सुयष शर्मा पारी का 15वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर शर्मा ने कर्ण शर्मा का शिकार किया। सुयष की गेंद पर कर्ण शर्मा स्‍वीप शॉट खेलने गए। केकेआर ने एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील की। अंपायर ने नॉटआउट दिया। रीप्‍ले में दिखा कि कर्ण शर्मा के बल्‍ले पर गेंद लगी और स्लिप में नितीश राणा ने कैच पकड़ा। इस तरह कर्ण शर्मा को आउट दिया गया। कर्ण ने 3 गेंदों में एक रन बनाया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

15 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 102/9। डेविड विली 11* और अकाश दीप 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 30 गेंदों में 103 रन की जरुरत है जबकि उसका आखिरी विकेट बचा है। 

6 Apr 202310:52:25 PM
KKR vs RCB Live Score: ठाकुर के ओवर में 9 रन बने़

शार्दुल ठाकुर ने पारी का 14वां ओवर डाला। इस ओवर में तीसरी गेंद पर डेविड विली ने कवर्स की दिशा में शानदार बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 9 रन बने। केकेआर की जीत पक्‍की हो चुकी है।

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 94/8। डेविड विली 9* और कर्ण शर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।  

6 Apr 202310:44:22 PM
KKR vs RCB Live Score: सुयष शर्मा ने एक ओवर में झटके दो विकेट

सुयष शर्मा पारी का 13वां ओवर करने आए। उन्‍होंने पहली गेंद पर अनुज रावत को शॉर्ट थर्ड मैन में सुनील नरेन के हाथों कैच आउट कराया। सुयष शर्मा ने आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्‍होंने इसका अलग तरह जश्‍न मनाया। अनुज रावत ने 5 गेंदों में एक रन बनाया। रावत के बाद डेविड विली क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर शर्मा ने दिनेश कार्तिक को बैकवर्ड प्‍वाइंट पर वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच आउट कराया। दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। कार्तिक के आउट होने के बाद कर्ण शर्मा क्रीज पर आए। इस ओवर में 2 रन बने और दो विकेट आए।

13 ओवर में आरसीबी का स्‍कोर 86/8। डेविड विली 1* और कर्ण शर्मा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 7 ओवर में 119 रन की दरकार जबकि उसके दो विकेट बचे हैं।

6 Apr 202310:36:52 PM
KKR vs RCB Live Score: लॉर्ड शार्दुल ने ब्रेसवेल को डगआउट भेजा

 शार्दुल ठाकुर पारी का 12वां ओवर करने आए। दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में दमदार बाउंड्री जमाई। अगली गेंद पर उन्‍होंने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर ठाकुर ने ब्रेसवेल को शॉर्ट फाइन लेग पर कप्‍तान नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। ठाकुर ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर ब्रेसवेल पुल शॉट खेलने गए, लेकिन टाइमिंग खरा। राणा ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 19 रन बनाए। ब्रेसवेल के आउट होने के बाद इंपैक्‍ट प्‍लेयर अनुज रावत क्रीज पर आए। उन्‍हें मोहम्‍मद सिराज से रिप्‍लेस किया गया है। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 84/6। दिनेश कार्तिक 9* और अनुज रावत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 48 गेंदों में 121 रन की जरुरत है जबकि उसके चार विकेट बचे हैं।

6 Apr 202310:31:30 PM
KKR vs RCB live score: सुयष शर्मा ने डाला अपना पहला ओवर

सुयष शर्मा ने अपना पहला ओवर डाला। माइकल ब्रेसवेल ने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने। ब्रेसवेल-कार्तिक पर आरसीबी की पारी संवारने की जिम्‍मेदारी।  

11 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 78/5। माइकल ब्रेसवेल 19- और दिनेश कार्तिक 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी को जीत के लिए 54 गेंदों में 127 रन की जरुरत और उसके 5 विकेट बचे हैं।

6 Apr 202310:20:06 PM
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पांचवां झटका

 सुनील नारायण ने शाहबाज को आउट कर पांचवां झटका दिया। 61 के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।

6 Apr 202310:16:03 PM
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी ने खोए चार विकेट

 आठ ओवर के बाद आरसीबी ने 54 के स्कोर अपने चार विकेट खो दिए हैं। क्रीज पर ब्रेसवेल और शाहबाज हैं। टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है।

6 Apr 202310:13:37 PM
KKR vs RCB Live Score: मैक्सवेल हुए क्लीन बोल्ड

 वरुण चक्रवर्ती ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। आरसीबी की उम्मीदों झटका दिया। 54 के स्कोर पर आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। वहीं, हर्षल पटेल भी क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। 

6 Apr 202310:03:40 PM
KKR vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

 वरुण चक्रवर्ती ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर डु प्लेसिस को बोल्ड कर दिया। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर यह सफलता मिली। आरसीबी को 46 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

6 Apr 202310:00:46 PM
KKR vs RCB Live Score: कोहली हुए क्लीन बोल्ड

 सुनील नारायण ने छठी बार कोहली को आउट किया। नारायण ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर आरसीबी को पहला झटका दिया। कोहली ने 20 रन बनाए। पांचवे ओवर में मात्र 3 रन बने। ब्रेसवेल बैटिंग करने आए हैं।

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 45/1

6 Apr 20239:56:33 PM
KKR vs RCB Live Score: चौथे ओवर में बने 23 रन

 टिम साउदी के ओवर में की पहली गेंद पर कोहली ने चौका जड़ा। उसके बाद 3 रन लिए। तीसरी गेंद पर फॉफ ने सिक्स जड़ा। अगली गेंद पर चौका। पांचवीं गेंद को फिर हवाई यात्रा पर भेजा। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 23 रन बने। 

4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 42/0, डु प्लेसिस  22 और कोहली 20 रन बनाकर

6 Apr 20239:52:20 PM
KKR vs RCB Live Score: तीसरे ओवर में बने 7 रन

 उमेश के ओवर में फॉफ डु प्लेसिस ने शानदार चौका जड़ा। इस ओवर में 7 रन बने। कोहली और डु प्लेसिस बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे। 

3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 19/0, कोहली 13 और डु प्लेसिस 6 रन बनाकर खेल रहे।

6 Apr 20239:48:41 PM
KKR vs RCB Live Score: 2 ओवर में आरसीबी ने बनाए 12 रन

 कोहली ने पहली गेंद पर चौका मारा। उमेश यादव के ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। पहले ओवर में 10 रन बने। दूसरा ओवर टिम साउदी ने किया। इस ओवर में मात्र 2 रन बने। 

2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 12/0

6 Apr 20239:21:46 PM
KKR vs RCB Live Score: केकेआर ने बनाए 204 रन

 केकेआर ने 20 ओवर में 204 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर आखिरी ओवर में कैच आउट हुए। उमेश यादव ने दो गेंद पर 6 रन बनाए। उन्होंने एक चौका जड़ा। शार्दुल ने 68 रन बनाए। गुरबाज ने 57 रन बनाए। रिंकु सिंह ने 46 रन बनाए। इसके चलते केकेआर ने 200 का स्कोर पार किया। आरसीबी को जीत के लिए 205 रन चाहिए।

6 Apr 20239:15:30 PM
KKR vs RCB Live Score: रिंकु सिंह और शार्दुल के बीच हुए 103 रन की पार्टनशिप

 19वें ओवर में रिंकु सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दो सिक्स और एक चौका मारा। आखिरी गेंद पर वह कैच आउट हो गए। रिंकु सिंह ने 46 रन बनाए। शार्दुल और रिंकु के बीच 103 रन की पार्टनशिप हुई। 

19 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 192/6

6 Apr 20239:08:47 PM
KKR vs RCB Live Score: 18वें ओवर में सिराज की हुई पिटाई

 सिराज के ओवर में शार्दुल एक चौका मारा। वहीं, रिंकु सिंह ने लैप शॉट लगाते हुए सिक्स जड़ा। फ्री हीट का फायदा नहीं उठा पाए। इस ओवर में 15 रन बने। 

18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 175/5 शार्दुल 63 और रिंकु 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Apr 20238:59:44 PM
KKR vs RCB Live Score: शार्दुल ने 20 गेंद पर जड़ा टी20 में पहला अर्धशतक

 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने चौका जड़ के 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टी20 में पहला अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर में शार्दुल ने चौके जड़े। इस ओवर में कुल 13 रन बने। 

17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 160/5 शार्दुल ठाकुर 58 रन और रिंकु 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Apr 20238:53:47 PM
KKR vs RCB Live Score: अर्धशतक के करीब शार्दुल ठाकुर

 16वें ओवर में 7 रन बने। शार्दुल ने एक चौका मारा। वह 19 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे। रिंकु सिंह 21 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर में 53 रन बने हैं और कोई भी विकेट नहीं गिरा है।

16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 147/5

6 Apr 20238:50:36 PM
KKR vs RCB Live Score: 15वें ओवर में बने 16 रन

 शार्दुल ठाकुर ने 15वें ओवर में दो लगातार सिक्स लगाए। ब्रेसवेल के ओवर में कुल 16 रन बटोरे। शार्दुल ठाकुर ने 15 गेंद पर 42 रन बनाए। यह उनका टी20 करियर में हाई स्कोर है। 

15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 140/5

6 Apr 20238:45:28 PM
KKR vs RCB Live Score: शार्दुल ठाकुर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 14वें ओवर में की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने शानदार चौका जड़ा। शार्दुल 11 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14वे ओवर में 11 रन बने। 

14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 124/5

6 Apr 20238:41:47 PM
KKR vs RCB Live Score: शार्दुल ठाकुर ने जड़े दो चौके

 13वें ओवर की पहली दो गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दो लगातार चौके लगाए। आखिरी गेंद नो-बॉल रही। शार्दुल ठाकुर ने सिक्स जड़ा। 13 ओवर में 19 रन बने। 

13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 113/5, शार्दुल 21 और रिंकु सिंह 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Apr 20238:34:01 PM
KKR vs RCB Live Score: कर्ण शर्मा ने दो गेंद पर ली दो विकेट

 12वे ओवर की पहली गेंद पर कर्ण शर्मा ने गुरबाज को आउट किया। गुरबाज के आउट होते ही रसेल बल्लेबाजी करने के लिए आए और पहली ही गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे। रसेल के आउट होने के बाद शार्दुल बैटिंग के लिए आए हैं। इस ओवर में 7 रन बने।

12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 94/5 

6 Apr 20238:30:12 PM
KKR vs RCB Live Score: 11वें ओवर में बने 8 रन

 केकेआर के गुरबाज और रिंकु सिंह एक पार्टनशिप बनाने की कोशिश में हैं। 11वें ओवर में रिंकु सिंह ने एक चौका मारा। 

11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 87/3

6 Apr 20238:23:10 PM
KKR vs RCB Live Score: गुरबाज ने जड़ा अपना पहला अर्धशतक

 गुरबाज ने 10वें ओवर में सिक्स मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर 8 रन बने। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 79/3

6 Apr 20238:19:55 PM
KKR vs RCB Live Score: 9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 71/3

 नौवें ओवर में गुरबाज ने एक सिक्स और एक चौके साथ कुल 14 रन बटोरे। वह 36 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। राणा के आउट होने के बाद रिंकु सिंह बल्लेबाजी करने आए हैं। उन्होंने 4 रन बनाए हैं।

6 Apr 20238:15:27 PM
RCB vs KKR Live Score IPL 2023: आठवें ओवर में बने 6 रन

 गुरबाज ने इस ओवर में एक चौका लगाया। वह एक छोर संभालकर रखा है। केकेआर का स्कोर 57 रन और 3 विकेट है।

6 Apr 20238:07:48 PM
RCB vs KKR Live Score: केकेआर को लगा तीसरा झटका

 सातवें ओवर की पहली गेंद पर केकेआर को बड़ा झटका लगा। ब्रेसवेल ने विकेट को पीछे कैच करवाया। फॉफ डु प्लेसिस ने रिव्यू लिया था। थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। क्योंकि, गेंद ग्लव्स पर लगकर कीपर के दस्तानों में गई। सातवें ओवर में 4 रन बना।

7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 51/3 

6 Apr 20238:04:17 PM
IPL RCB vs KKR Live Score: 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 47/2

 छठे ओवर में मात्र 6 रन बने। गुरबाज ने एक चौका लगाया। वह 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, नितीश राणा ने एक रन बनाए है। डेविड विली को दो विकेट मिली है।

6 Apr 20237:59:50 PM
RCB vs KKR Live Score IPL 2023: पांचवें ओवर में बने

 दीप ने पांचवां ओवर किया। दूसरी गेंद पर गुरबाज ने शानदार सिक्स मारा। उसके दो लगातार चौके मारे। पांचवें ओवर में 15 रन बने।

5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 41/2  गुरबाज 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Apr 20237:51:05 PM
RCB vs KKR Live Score: डेविड विली नो दो गेंद पर ली दो विकेट

 चौथे ओवर की पहली गेंद पर डेविड विली ने वेंकटेश को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, दूसरी गेंद पर मंदीप सिंह को भी क्लीन बोल्ड कर दूसरी विकेट ली। नितीश राणा ने तीसरी गेंद को सम्मान दिया। केकेआर का 26 के स्कोर पर दो विकेट हो गया है। यह ओवर मेडन रहा।

4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 26/2 रहमानुल्लाह 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

6 Apr 20237:49:16 PM
KKR vs RCB Live Score: रहमानुल्लाह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 तीसरे ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीन लगातार चौके लगाए। सिराज के इस ओवर में 14 रन बने।

3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 26/0

6 Apr 20237:39:37 PM
IPL RCB vs KKR Live Score: दूसरे ओवर में बने 3 रन

 कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दूसरा ओवर डेविड विली ने किया। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर एक रन बना। तीसरी गेंद डॉट रही। चौंथी और पांचवीं गेंद पर एक-एक रन बने। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस ओवर में मात्र तीन रन बने।

2 ओवर के बाद KKR का स्कोर- 12/0 रहमानुल्लाह 5 रन और वेंकटेश 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

6 Apr 20237:34:36 PM
RCB vs KKR Live Score IPL 2023: किंग खान स्टेडियम में मौजूद

 कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वेंटकेश अय्यर और रहमानुल्लाह ओपनिंग करने आए हैं। सिराज ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए। रहमानुल्लाह ने पांचवीं गेंद पर शानदार चौका जड़ा। वहीं एक गेंद पर पांच रहन बने। दरअसल, गेंद इतनी ज्यादा वाइड दी कि कीपर की पहुंच से दूर रही और चार मिले। वहीं, शाहरुख खान मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं। 

1 ओवर के बाद KKR का स्कोर- 9/0

6 Apr 20237:28:54 PM
RCB vs KKR Live Score: सुनील नारायण खेलेंगे 150वां मैच

 कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी सुनील नारायण अपना 150वां मैच खेलेंगे। वहीं, आंद्रेल रसेल अपना 100वां मैच खेलेंगे।

6 Apr 20237:27:25 PM
RCB vs KKR Live Score: चार साल बाद कोलकाता की पिच होगा मैच

 कोलकाता की टीम चार साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार अपने होम ग्राउंड पर उतरेगी। ईडन गार्डन्स के मैदान पर कप्तान नीतीश राणा टीम को पहली जीत का स्वाद चखाना चाहेंगे। वहीं, फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली बैंगलोर की टीम अपनी शानदार फॉर्म को दूसरे मैच में भी बरकरार रखना चाहेगी।

6 Apr 20237:25:29 PM
RCB vs KKR Live Score: इन पांच खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाह

 केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल का 9वां मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कोहली और फॉफ डु प्लेसिस पर निगाहें होगी। इनके अलावा इन खिलाड़ियों पर भी निगाहें होंगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Kohli धारण करेंगे विराट अवतार, Russell का आएगा तूफान

6 Apr 20237:10:46 PM
आरसीबी की प्‍लेइंग 11

 फाफ डू प्‍लेसी (कप्‍तान), दिनेश कार्तिक, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, अकाश दीप, मोहम्‍मद सिराज और कर्ण शर्मा।

6 Apr 20237:09:11 PM
केकेआर की प्‍लेइंग 11

 मंदीप सिंह, रहमानुल्‍लाह गुरबाज, नितीश राणा (कप्‍तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, सुयष शर्मा, सीवी वरुण, उमेश यादव, और टिम साउथी।

6 Apr 20237:04:53 PM
आरसीबी और केकेआर में एक-एक बदलाव

आरसीबी और केकेआर ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। आरसीबी ने तेज गेंदबाज रीस टॉपली की जगह डेविड विली को शामिल किया है। केकेआर ने अनुकूल सिंह की जगह सुयष शर्मा को शामिल किया है।

6 Apr 20237:01:03 PM
आरसीबी बना टॉस का बॉस

 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्‍तान फाफ डू प्‍लेसी ने गुरुवार को आईपीएल 2023 के 9वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

6 Apr 20236:16:14 PM
RCB vs KKR Live Score: कोलकाता के खिलाफ आरसीबी का है खराब रिकॉर्ड

 कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आरसीबी चोटिल केकेआर का सामना करेगी। बैंगलोर के ओपनर विराट कोहली और कप्तान गजब के फॉर्म में हैं। इसके बावजूद कोलकाता के खिलाफ आरसीबी का रिकॉर्ड खराब रहा है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- आंकड़ों में RCB का रिकॉर्ड है बेकार, किंग कोहली करेंगे बंगाल टाइगर्स का शिकार?

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us