Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

RCB vs KKR Live Score: केकेआर के स्पिनर्स की फिरकी में बुरी तरह उलझे आरसीबी के बल्लेबाज, एकतरफा मैच में कोलकाता ने मारी बाजी

RCB vs KKR Live Score IPL 2023 Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हराया। केकेआर से मिले 201 रनों के लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।

By Umesh KumarWed, 26 Apr 2023 11:15 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। RCB vs KKR Live Score Updates: आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हरा दिया है। केकेआर से मिले 201 रनों के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। 

आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 54 रन बनाए, जबकि महिपाल लोमरोर ने 34 रनों का योगदान दिया। केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने तीन और सुयश शर्मा और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट झटके।

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर बनाया। जेसन रॉय ने 22 गेंद पर 50 बनाए। जगदीशन ने 27 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 31 रन बनाए। नितीश राणा को मैच में दो जीवनदान मिले। इसके बाद राणा ने 21 गेंद पर 48 रन जड़े। रिंकू सिंह ने 18 और डेविड वीजा ने 3 गेंद पर 12 रन बनाए। रसेल 1 रन बनाकर आउट हुए। हसरंगा और विजयकुमार वैशाख को दो-दो विकेट मिले। एक विकेट सिराज के नाम रहा।

RCB vs KKR प्लेइंग 11

बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल

कोलकाता : जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), डेविड वीज़ा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव, सुनील नारायण

26 Apr 202311:11:09 PM
RCB vs KKR Live Score: केकेआर की एकतरफा जीत

 कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रनों से हरा दिया है। आरसीबी की टीम 201 रनों के लक्ष्य के जवाब में 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। केकेआर ने चार मैचों के बाद जीत का स्वाद चखा है।

26 Apr 202310:58:49 PM
RCB vs KKR Live Score: कार्तिक चले पवेलियन

 आरसीबी की आखिरी उम्मीद नजर आ रहे दिनेश कार्तिक को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन की राह दिखा दी है। कार्तिक 22 रन बनाकर चलते बने हैं।

26 Apr 202310:56:09 PM
RCB vs KKR Live Score: आखिरी तीन ओवरों में 48 रनों की दरकार

 आखिरी तीन ओवर में अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 48 रनों की दरकार है। दिनेश कार्तिक 22 रन बनाकर क्रीज पर सेट हैं और उनका साथ निभाने डेविड विली क्रीज पर उतरे हैं।

26 Apr 202310:55:01 PM
RCB vs KKR Live Score: हसरंगा चले पवेलियन

 आंद्रे रसेल ने वानिंदु हसरंगा की पारी का अंत कर दिया है। हसरंगा महज 5 रन बनाकर चलते बने हैं। आरसीबी ने अपना सातवां विकेट 152 के स्कोर पर गंवाया है।

26 Apr 202310:45:36 PM
RCB vs KKR Live Score: सुयश प्रभुदेसाई हुए रन आउट

 15वें ओवर में कार्तिक और प्रभुदेसाई के बीच तालमेल की कमी देखने को मिली। प्रभुदेसाई आउट होकर पवेलियन लौटे। 15वें ओवर में मात्र 6 रन बने। 

15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 138/6

26 Apr 202310:39:50 PM
RCB vs KKR Live Score: कोहला का विकेट गिरा

 13वें ओवर में रसेल ने कोहली को आउट किया। कोहली 54 रन बनाकर आउट हुए। 13वें ओवर में मात्र 6 रन बने। 14वें ओवर में 11 रन बने। प्रभुदेसाई बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। दिनेश कार्तिक भी क्रीज पर हैं। 

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 132/5

26 Apr 202310:22:30 PM
RCB vs KKR Live Score: कोहली का अर्धशतक पूरा

 कोहली ने आईपीएल के 16वें सीजन में पांचवीं फिफ्टी पूरी। 11वें ओवर में 10 रन बने। कोहली ने इस ओवर में एक चौका लगाया। 

11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 106/3

26 Apr 202310:18:22 PM
RCB vs KKR Live Score: 10वें ओवर में बने 16 रन

 सुनील नारायण के ओवर में लोमरोर ने दो सिक्स लगाए। चार सिंगल आए। लोमरोर ने 14 गेंद पर 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 96/3

26 Apr 202310:11:57 PM
RCB vs KKR Live Score: 9वें ओवर में बने 8 रन

 नितीश राणा के ओर में 8 रन बने। लोमरोर ने एक चौका लगाया। विराट कोहली अपने अर्धशतक के करीब हैं। आरसीबी को 121 रन चाहिए जीत के लिए। 

9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 80/3

26 Apr 202310:03:51 PM
RCB vs KKR Live Score: 7वें ओवर में बने 6 रन

 रसेल के ओवर 6 रन बने। 5वें ओवर में चक्रवर्ती ने मैक्सवेल को आउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। उस ओवर में 5 रन बने। लोमरोर कोहली का साथ दे रहे हैं। कोहली ने 38 रन बनाए हैं।

7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 64/3

26 Apr 20239:53:27 PM
RCB vs KKR Live Score: पांचवें ओवर में गिरा दूसरा विकेट

 सुयश ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में शाहबाज को आउट किया। इससे पहले कोहली ने दो गेंद पर दो लगातार चौके लगाए। पांचवें ओवर में 11 रन बने। 

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 53/2, विराट कोहली 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

#Rinku  #IPL2023 #RCBvsKKR

26 Apr 20239:39:59 PM
RCB vs KKR Live Score: आरसीबी को लगा पहला पहला झटका

 नितीश राणा ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए सुयश को गेंद थमाई। पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अगली गेंद पर डु प्लेसिस कैच आउट हो गए। 31 के योग पर आरसीबी को पहला झटका लगा।

26 Apr 20239:37:17 PM
RCB vs KKR Live Score: दूसरे ओवर में बने 19 रन

 उमेश यादव की कोहली और डु प्लेसिस ने मिलकर पिटाई की। पहली गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। अगली तीन गेंद पर तीन सिंगल आए। आखिरी दो गेंद पर डु प्लेसिस ने दो शानदार सिक्स लगाए। कोहली, 12 और डु प्लेसिस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 30/0 

26 Apr 20239:34:54 PM
RCB vs KKR Live Score: पहले ओवर में बने 11 रन

 आरसीबी ने पहले गेंद पर चौका लगाकर रनचेज की शुरुआत की। कोहली ने अपना और टीम का खाता खोला। डुप्लेसिस ने भी चौका लगाया। 

26 Apr 20239:16:09 PM
RCB vs KKR Live Score: केकेआर ने बनाए 200 रन

 19वें ओवर में 15 रन बने। रिंकू सिंह ने दो चौके और एक सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर सिराज ने रसल को क्लीन बोल्ड कर दिया। रसल के आउट होने के बाद डेविड वीजा आए। आखिरी ओवर में वीजा दो सिक्स लगाए। 20वें ओवर में 15 रन बने। हसरंगा, वैशाख को दो-दो विकेट मिले। सिराज को एक विकेट मिला।

26 Apr 20239:02:46 PM
RCB vs KKR Live Score: 18वें ओवर में गिरी दो विकेट

 हसरंगा ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में दो विकेट चटकाए। पहले केकेआर के कप्तान नितीश राणा और फिर वेंकटेश अय्यर को आउट किया। इस ओवर में मात्र तीन रन बने। रिंकू सिंह और रसेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।  

18 ओवर के बाद केकआर का स्कोर- 170/4

26 Apr 20238:58:08 PM
RCB vs KKR Live Score: राणा की धाक

 17वें ओवर में केकेआर ने 17 रन लिए। राणा ने दो चौके और एक सिक्स लगाए। अय्यर 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

17 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 167/2

26 Apr 20238:52:16 PM
RCB vs KKR Live Score: राणा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

 हर्षल पटेल के ओवर में 19 रन बने। 16वें ओवर में  नितीश राणा ने आखिरी दो गेंद पर लगातार दो सिक्स लगाए। वेंकटेश ने एक चौका लगाया। नितीश राणा 33 रन और वेंकटेश अय्यर 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 150/2

#Rana

26 Apr 20238:40:25 PM
RCB vs KKR Live Score: नितीश राणा का छूटा कैच

 13वें ओवर में सिराज ने नितीश राणा का आसान सा कैच छोड़ दिया। आखिरी गेंद पर राणा ने सिक्स लगाया। 13वें ओवर में 11 रन बने। 14वें ओवर में 9 रन बने। 

14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 126/2,  नितीश राणा, 18 रन और वेंकटेश अय्यर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

#RCBvsKKR, #ViratKohli

26 Apr 20238:29:42 PM
RCB vs KKR Live Score: 100 के पार हुआ केकेआर का स्कोर

 12वें ओवर में 13 रन बने। हसरंगा के ओवर में वेंकटेश ने दो शानदार चौके लाए। वेंकटेश और राणा दोनों रन गति को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। 

12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 106/2

26 Apr 20238:23:00 PM
RCB vs KKR Live Score: एक ही ओवर में दोनों सेट बल्लेबाज हुए आउट

 केकेआर को 10वें ओवर में दो झटके लगे। पहले जगदीशन आउट हुए। उसके बाद जेसन रॉय क्लीन बोल्ड हो गए। विजयकुमार वैशाख ने आरसीबी को दोनों सफलता दिलाई। नितीश राणा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 

10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 88/2

#RCBvsKKR #JasonRoy

26 Apr 20238:19:02 PM
RCB vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

 विजयकुमार ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में जगदीशन का विकेट लेकर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

#shardulthakur

26 Apr 20238:14:59 PM
RCB vs KKR Live Score: 9वें ओवर में बने 7 रन

 हर्षल स्पेल के पहले ओवर में जगदीशन नारायण ने एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।

9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 82/0 

#ViratKohli

26 Apr 20238:07:42 PM
RCB vs KKR Live Score: जेसन रॉय का अर्धशतक पूरा

 ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद पर 50 रन पूरे किए। इस सीजन रॉय की यह दूसरी फिफ्टी है। जगदीशन जेसन का साथ दे रहे हैं। वह 24 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 75/0

26 Apr 20238:00:12 PM
RCB vs KKR Live Score: 6वें ओवर में लगे 4 सिक्स

 आरसीबी के लिए शाहबाज छठवां ओवर किया। इस ओवर में जेसन रॉय चार बेहतरीन सिक्स लगाए। जेसन रॉय 20 गेंद पर 48 के योग पर पहुंच गए हैं। 6वें ओवर में 25 रन बने।

 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 66/0

26 Apr 20237:55:06 PM
RCB vs KKR Live Score: केकेआर की पारी के पांच ओवर समाप्त

 केकेआर की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गए हैं। बिना विकेट गंवाए जेसन रॉय और जगदीशन ने 41 रन बना लिए हैं।  जेसन रॉय 24 रन और जगदीशन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दो ओवर सिराज और दो ओवर विली के, वहीं, हसरंगा का एक ओवर समाप्त हो गया है। 

26 Apr 20237:49:08 PM
RCB vs KKR Live Score: चौथे ओवर में लगा मैच का पहला सिक्स

 विली ने चौथा ओवर किया। इस ओवर में नारायण जगदीशन ने दो चौके लाए। इसके बाद एक सिंगल लिया। जेसन रॉय ने फ्लिक करते हुए डीप मिडविकेट पर शानदार सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर सिंगल चुराया। इस ओवर में  17 रन बने। 

चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 35/0

26 Apr 20237:40:28 PM
RCB vs KKR Live Score: दो ओवर के बाद स्कोर- 13/0

 डेविड विली के ओवर की पहली गेंद पर जगदीशन के बल्ले से चौका आया। आखिरी गेंद पर जगदीशन ने सिंगल लिया। दूसरे ओवर में पांच रन बने।

दो ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 13/0

26 Apr 20237:37:18 PM
RCB vs KKR Live Score: पहले ओवर में बने 8 रन

 सिराज के ओवर में जेसन रॉय ने दो चौके लगाए। जेसन के साथ जगदीशन बल्लेबाजी कर रहे हैं। सिराज के ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर चौका लगा। रॉय ने पहला ओवर पूरा खेला। 

26 Apr 20237:23:11 PM
RCB vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 

🚨 Team Updates 🚨

A look at the Playing XIs of the two sides 💪🏻

Follow the match ▶️ https://t.co/o8MipjFd3t#TATAIPL | #RCBvKKR pic.twitter.com/2mrVfkT6BM

— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2023

26 Apr 20237:04:38 PM
RCB vs KKR Live Score: पिच रिपोर्ट

 पिच सूखी है, लेकिन इससे चिन्नास्वामी की छोटी पिच पर बल्लेबाज़ों पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ेगा। वह अगर तीन-चार गेंद तक रूकते हैं और पिच को समझते हैं तो आसानी से अगली गेंदों पर छक्के लगा सकते हैं।

26 Apr 20237:02:30 PM
RCB vs KKR Live Score: कोहली ने जीता टॉस

 बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विराट कोहली ने कहा कि यहां पर लक्ष्य का पीछा करने में उनकी टीम को मजा आता है। नियमित कप्तान फॉफ डु प्लेसिस इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर दूसरी पारी में जुड़ेंगे।

🚨 Toss Update 🚨@RCBTweets win the toss & elect to field first against @KKRiders.

Follow the match ▶️ https://t.co/o8MipjFd3t #TATAIPL | #RCBvKKR pic.twitter.com/uSRkTWuzxQ

— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2023

#RCBvsKKR

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us