RCB vs GT Highlights: आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को दी 4 विकेट से मात, बेहतर नेट रन रेट के चलते सातवें स्थान पर पहुंची बेंगलुरु
RCB vs GT Highlights: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला गया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की पूरी टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हुई। आरसीबी ने 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Score: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को 4 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में तीन स्थान की लंबी छलांग लगाई। आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी कायम है।
जीटी के 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने तेज शुरुआत की। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 92 रन की साझेदारी की। फाफ डुप्लेसिस 64 रन की पारी खेली।
हालांकि, अगले 31 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए और 42 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 21 रन और स्वप्निल सिंह 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की पूरी टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से शाहरुख खान ने 37 और राहुल तेवतिया ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक ने दो-दो विकेट झटके। जीत के लिए आरसीबी को 148 रन बनाने होंगे।
RCB vs GT Playing 11
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, करन शर्मा, स्वप्रिल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार वैशाक।
गुजरात टाइटन्स को आरसीबी ने चार विकेट से मात दी। लगातार तीन जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। स्वप्निल के बल्ले से विनिंग रन निकले।
विराट कोहली 27 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। स्वप्निल और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। कोहली को नूर ने आउट किया।
11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 116/6
आरसीबी को पांचवां झटका लगा। जोशुआ लिटिल ने कैमरून ग्रीन को 1 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए हैं। विराट कोहली 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 112/5
आरसीबी ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। जोशुआ लिटिल ने रजत पाटीदार को 2 के स्कोर पर आउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। विराट कोहली 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मैक्सवेल चार रन बनाकर आउट हुए।
8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 107/4
फाफ डुप्लेसिस 64 रन बनाकर जोशुआ लिटिल का शिकार बने। विराट कोहली 12 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। विल जैक्स क्रीज पर आए हैं।
6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 92/1
18 गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक जड़ दिया है। विराट कोहली 12 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 78/0
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस के बल्ले से चौके छक्कों की बारिश हो रही है। 17 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के जड़े हैं।
कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी है। डुप्लेसिस 12 गेंद पर 32 रन तो कोहली 6 गेंद पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 46/0
विजयकुमार वैशाक ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट चटकाते हुए गुजरात टाइटंस की पूरी टीम को 147 रन पर ढेर कर दिया है। शर्मनाक प्रदर्शन आज गुजरात के बल्लेबाजों द्वारा।
मानव सुथार को सिर्फ एक रन के स्कोर पर विजयकुमार ने चलता कर दिया है। गुजरात टाइटंस को आठवां झटका लग गया है।
राहुल तेवतिया को 35 रन के स्कोर पर यश दयाल ने पवेलियन की राह दिखा दी है। गेंद राहुल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विजयकुमार के हाथों में गई।
यश दयाल ने राशिद खान को 18 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। गुजरात टाइटंस को छठा झटका 131 के स्कोर पर लगा है।
करन शर्मा के तीसरे ओवर से राहुल तेवतिया 19 रन बटोरने में सफल रहे हैं। तेवतिया 29 पर पहुंच गए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस का स्कोर 121 हो गया है।
15 ओवर का खेल हो चुका है और गुजरात टाइटंस ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 102 रन लगा दिए हैं। राहुल तेवतिया 10 और राशिद खान 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रन चुराने के प्रयास में शाहरुख खान अपना विकेट फेंककर चलते बने हैं। विराट कोहली के कमाल के थ्रो ने गुजरात को पांचवां झटका दिया है।
करन शर्मा ने डेविड मिलर को 30 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। मिलर अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया है।
10 ओवर का खेल हो चुका है और गुजरात टाइटंस के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 61 रन लग चुके हैं। डेविड मिलर 19 और शाहरुख खान 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8 ओवर का खेल हो चुका है और गुजरात टाइटंस ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 41 रन लगा दिए हैं। डेविड मिलर 11 और शाहरुख खान 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
कैमरून ग्रीन ने आते के साथ ही साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखा दी है। गुजरात को तीसरा झटका 19 के स्कोर पर लगा है।
5 ओवर का खेल हो चुका है और गुजरात टाइटंस ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 18 रन लगा दिए हैं। शाहरुख खान 7 और साई सुदर्शन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर में अब तक सिर्फ एक बाउंड्री लगी है।
मोहम्मद सिराज ने आरसीबी को दूसरी सफलता दिला दी है। सिराज ने शुभमन गिल को महज 2 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। गुजरात की टीम पूरी तरह से दबाव में है।
3 ओवर का खेल हो चुका है और गुजरात टाइटंस के स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 7 रन लगे हैं। गुजरात के बल्लेबाज अब तक एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके हैं। कमाल की गेंदबाजी अब तक आरसीबी के गेंदबाजों द्वारा।
मोहम्मद सिराज ने साहा को सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। गुजरात को पहला झटका एक रन के स्कोर पर लग गया है।
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग 11: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, करन शर्मा, स्वप्रिल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार वैशाक।
आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी।
गुजरात के लिए इस सीजन सबसे बड़ी समस्या शुभमन गिल की फॉर्म रही है। गिल के बल्ले से इस सीजन निरंतरता के साथ रन नहीं निकले हैं। गुजरात को अगर प्लेऑफ का टिकट चाहिए, तो गिल का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।
लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी कायम हैं। हालांकि, टीम को बचे हुए सभी मैचों में जीत दर्ज करनी है। इस लिहाज से गुजरात के खिलाफ आज रात होने वाला मैच भी टीम के लिए बेहद अहम है। एक भी हार टीम के अरमानों पर पानी फेर सकती है।
