RCB vs DC Highlights: लगातार पांचवीं जीत के साथ रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु की उम्मीद बरकरार, दिल्ली को 47 रन से हराया
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स से आरसीबी की भिड़ंत हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीद जिंदा रही है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, दिल्ली के लिए मुश्किलें पैदा हो गई हैं।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में दिल्ली शुरुआत बेहद खराब रही।
डेविड वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हुए। जैक फ्रेजर मैकगर्क दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। अभिषेक पोरेल 2 रन ही बना सके। 30 रन पर चार विकेट गंवा चुकी दिल्ली को शाई होप (29) और अक्षर पटेल (57) ने संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली की उम्मीद खत्म हो गई। यश दयाल ने तीन विकेट चटकाए। लॉकी फर्ग्यूसन को दो विकेट मिले।
दिल्ली के खिलाफ आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 187 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। रजत पाटीदार के बल्ले से 52 रन निकले।
उनके अलावा विल जैक्स ने 41 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। दिल्ली की टीम की तरफ से खलील अहमद और रासिख ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इशांत, अक्षर और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली।
दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने 47 रन से हराया। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ ही आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है।
बेंगलुरु जीत से मात्र एक कदम दूर है। दिल्ली के नौ विकेट गिर चुके हैं। 18 ओवर के बाद 135 रन बना है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़ दिया। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन रहा।
अक्षर पटेल और शाई होप ने अर्धशतकीय साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद बढ़ा दी थी। करण शर्मा ने होप को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। शाई होप 29 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर आए हैं।
10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 87/5
शाई होप और अक्षर पटेल दिल्ली को मैच में वापस लाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अक्षर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। होप 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 54/4
चार ओवर समाप्त हो चुके हैं। चार विकेट गिर गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स मुश्किल में है। क्रीज पर शाई होप और कप्तान अक्षर पटेल मौजूद हैं।
4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 30/4
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे ओवर में दूसरा झटका लगा। अभिषेक पोरेल 2 रन बनाकर यश दयाल का शिकार बने। एक छोर पर जैक फ्रेजर मैकगर्क लगातार रन बना रहे हैं। अगली गेंद पर जैक फ्रेजर मैकगर्क रन आउट हो गए। दिल्ली ने 24 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए।
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। डेविड वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हुए। स्वप्निल ने आरसीबी को पहले ही ओवर में बड़ी सफलता दिलाई।
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 188 रन का लक्ष्य दिया। दिल्ली के खिलाफ आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 187 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। रजत पाटीदार के बल्ले से 52 रन निकले। उनके अलावा विल जैक्स ने 41 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। दिल्ली की टीम की तरफ से खलील अहमद और रासिख ने दो-दो विकेट लिए, जबकि इशांत, अक्षर और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली।
176 रन के स्कोर पर आरसीबी की टीम को सातवां झटका लगा। रासिख सलाम ने स्वप्निल सिंह को कुशाग्र के हाथों कैच आउट कराया।
पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर खलील अहमद ने दिनेश कार्तिक को शून्य पर आउट किया। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 174/6 रन रहा।
पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर खलील अहमद ने महिपाल लोमरोर को अभिषेक पोरेल के हाथों कैच आउट कराया।
17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन रहा। महिपाल लोमरोर (13) और कैमरन ग्रीन (23) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
पारी के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने विल जैक्स को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान विल जैक्स 41 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रजत पाटीदार ने अर्धशतक जड़ दिया हैं। ये रजत पाटीदार का पिछली सात पारियों में पांचवीं फिफ्टी रही।
12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 121/2 रहा।
पारी के 9वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में विल जैक्स और रजत पाटीदार को जीवनदान मिला। ओवर की तीसरी गेंद पर जैक्स का कैच अक्षर पटेल ने छोड़ा।
इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर रजत पाटीदार ने मिड ऑन पर शॉट खेला, जिस पर शाई होप से उनका कैच छूट गया।
10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 110/2 रहा।
आरसीबी की टीम की तरफ से रजत पाटीदार का बल्ला चिन्नास्वामी में जमकर गरज रहा हैं। आठवें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के बाद 87 रन रहा।
6 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन रहा। विल जैक्स (4) और रजत पाटीदार (22) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर इशांत शर्मा ने विराट कोहली को अभिषेक पोरेल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान विराट कोहली 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। कोहली को इशांत शर्मा ने 16 साल बाद आईपीएल में आउट किया।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। क्रीज पर विराट कोहली और फाफ डूप्लेसी की जोड़ी क्रीज पर हैं। विराट कोहली अपने आईपीएल करियर का 250वां मैच खेलने उतरे हैं। कोहली आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी (आरसीबी) की तरफ से 250वां मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
पहले ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 10/0 रहा।
आरसीबी- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
इम्पैक्ट सब- स्वप्निल सिंह, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार विषाक, हिमांशु शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब- डेविड वॉर्नर, सुमित कुमार, रिकी भुई, विक्की ओस्तवाल, प्रवीण दुबे।
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अक्षर पटेल ऋषभ पंत की जगह दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।
