विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेन्नई के खिलाफ नीली नहीं गुलाबी जर्सी में खेलने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, ये है वजह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 03:25 PM (IST)

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान की टीम नीली नहीं गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी।

चेन्नई के खिलाफ नीली नहीं गुलाबी जर्सी में खेलने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, ये है वजह
चेन्नई के खिलाफ नीली नहीं गुलाबी जर्सी में खेलने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, ये है वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल में 11 मई को एम एस धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स और अजिंक्य रहाणे की राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में राजस्थान की टीम नीली नहीं गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। राजस्थान रॉयल्स कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसा करेगी।

कैंसर आउट के लिए रॉयल्स हुए गुलाबी

राजस्थान रॉयल्स द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से आरंभ किए गए राज्यव्यापी ‘कैंसर आउट’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अपने आगामी मैचों के लिए एक विशेष जर्सी का अनावरण किया। राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 11 मई को होने वाला मैच ‘कैंसर आउट’ अभियान के हिस्से के रूप में सभी के बीच कैंसर की शीघ्र जांच को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य के लिए समर्पित होगा।

इसकी शुरुआत करते हुए राजस्थान के अजिंक्य रहाणे, हेनरिक्स क्लासेन, कृष्णप्पा गौतम और महिपाल लोमरोर ने एक अस्पताल जाकर अपनी-अपनी जांच करवाई। रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे लगता है कि यह पहल कैंसर मुक्त समाज की दिशा में एक छोटा किन्तु महत्वपूर्ण कदम है। मुझे आशा है कि हम अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करेंगे।

लागों में व्यापक जागरुकता लाने के लिए राजस्थान की टीम शुक्रवार को तीन रंगों गुलाबी, चैती और जामुन में मैदान में उतरेगी। गुलाबी रंग स्तन कैंसर, जामुन रंग मौखिक कैंसर और चैती रंग गर्दन के कैंसर का प्रतीक है। राजस्थान के कैंसर के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार, नेशनल कैंसर ग्रिड, इंडियन कैंसर सोसायटी और इंडियन डेंटल एसोसिएशन भी साथ हैं।

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें की राजस्थान की टीम फिलहाल अंकतालिका में छठे नंबर पर है। रहाणे की टीम ने 10 में से 4 मैच में जीत हासिल की है तो वहीं 6 मैच में हार का सामना किया है। वहीं चेन्नई की टीम 10 में से 7 मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। राजस्थान को प्लेआफ में जगह बनाने के लिए चेन्नई को मात देनी होगी।  

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें