Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

PBKS vs SRH Highlights: काम नहीं आई शशांक-आशुतोष की तूफानी पारी, हैदराबाद ने रोमांचक मैच में पंजाब को 2 रन से हराया

आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में 2 रन से हराया। हैदराबाद से मिले 183 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी।

By Priyanka Joshi Tue, 09 Apr 2024 11:23 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मैच में 2 रन से हराया। हैदराबाद से मिले 183 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। 

पंजाब की ओर से अंतिम ओवरों में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। शशांक ने 25 गेंदों पर 46 रन कूटे, जबकि आशुतोष 15 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। सैम करन ने 29 रन का योगदान दिया।

पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने 37 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में कुल चार विकेट झटके, जबकि सैम करन और हर्षल पटेल को दो-दो विकेट मिले। हैदराबाद ने इस सीजन की तीसरी जीत का स्वाद चखा है।

PBKS vs SRH Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, सैम कुरेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपक), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

9 Apr 202411:16:41 PM
PBKS vs SRH Live Score: 2 रन से मारी हैदरबाद ने बाजी

 शशांक सिंह और आशुतोष सिंह की शानदार पारी भी पंजाब किंग्स को जीत नहीं दिला सकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मैच को 2 रन से अपने नाम कर लिया है। पंजाब की टीम 183 रन के लक्ष्य को पीछा करते हुए 180 रन ही बना सकी। 

9 Apr 202411:03:39 PM
PBKS vs SRH Live Score: 2 ओवर में पंजाब को 39 रन की दरकार

 18 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 144 रन लगा दिए हैं। शशांक सिंह 21 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। आशुतोष 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 12 गेंदों पर अब हैदराबाद को 39 रन बनाने हैं।

9 Apr 202410:59:59 PM
PBKS vs SRH Live Score: तीन ओवर में पंजाब को 50 रन की दरकार

 17 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 132 रन लगा दिए हैं। आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए पंजाब को अब 50 रन की दरकार है। शशांक सिंह 19 गेंदों पर 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

9 Apr 202410:51:08 PM
PBKS vs SRH Live Score: जितेश शर्मा चले पवेलियन

 नीतिश रेड्डी ने बल्ले से कमाल दिखाने के बाद अब गेंदबाजी में भी कमाल कर दिखाया है। जितेश शर्मा 19 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। पंजाब किंग्स को 114 के स्कोर पर छठा झटका लगा है।

9 Apr 202410:39:54 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन

 सिकंदर रजा को 28 रन के स्कोर पर जयदेव उनादकट ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पंजाब हार की तरफ काफी तेजी से बढ़ रही है। हैदराबाद के गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया है।

9 Apr 202410:35:15 PM
PBKS vs SRH Live Score: 7 ओवर में पंजाब को 92 रन की दरकार

 13वें ओवर का अंत शशांक सिंह ने चौके के साथ किया है। शशांक 15 पर पहुंच गए हैं और उनका साथ सिकंदर रजा 28 रन बनाकर दे रहे हैं। अगले 7 ओवर में जीत के लिए पंजाब को 92 रन की दरकार है।

9 Apr 202410:26:59 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को साझेदारी की दरकार

 11 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 74 रन लगा दिए हैं। शशांक सिंह 7 और सिकंदर रजा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Apr 202410:19:47 PM
PBKS vs SRH Live Score: सैम करन चले पवेलियन

 पंजाब किंग्स को चौथा झटका लग गया है। सेट बल्लेबाज सैम करन को टी नटराजन ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पंजाब को चौथा झटका 58 के स्कोर पर लगा है।

9 Apr 202410:18:03 PM
PBKS vs SRH Live Score: 9 ओवर बाद पंजाब 58/3

 9 ओवर बीत चुके हैं पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 58 रन लग गए हैं। सैम करन 29 और सिकंदर रजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 38 रन की साझेदारी हो चुकी है।

9 Apr 202410:11:00 PM
PBKS vs SRH Live Score: 8 ओवर बाद पंजाब 49/3

 8 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 49 रन लगा दिए हैं। सैम करन 21 और सिकंदर रजा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9 Apr 202410:00:27 PM
PBKS vs SRH Live Score: हैदराबाद के नाम रहा पावरप्ले

 छह ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 27 रन लगा दिए हैं। सैम करन 8 और सिकंदर रजा बिना खाता खोले क्रीज पर खड़े हुए हैं।

9 Apr 20249:54:06 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

 पंजाब किंग्स अब मुश्किल में है। कप्तान शिखर धवन भी 14 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। गब्बर को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया है। कमाल की कीपिंग हेनरिक क्लासन की तरफ से।

9 Apr 20249:46:14 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

 पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा विकेट महज 11 रन के स्कोर पर गंवा दिया है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं। 

9 Apr 20249:38:52 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

 जॉनी बेयरस्टो को बिना खाता खोले पैट कमिंस ने पवेलियन की राह दिखा दी है। पंजाब को पहला झटका महज 2 रन के स्कोर पर लग गया है। 

9 Apr 20249:33:29 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स की बैटिंग शुरू

183 रन का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की बैटिंग शुरू हो गई है।

9 Apr 20249:20:32 PM
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। नीतीश रेड्डी के बल्ले से 37 गेंद पर 64 रन निकले, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अब्दुल समद और शहबाज अहमद के बीच शानदार साझेदारी रही, जिसके दम पर टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचा।

पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट झटके। उनके अलावा सैम करन और हर्षल को 2-2 सफलता मिली और रबाडा के खाते में एक सफलता रही।

9 Apr 20248:58:19 PM
PBKS vs SRH Live Score: अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में फिर से झटके दो विकेट

150 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद ने छठा विकेट गंवाया। अर्शदीप ने पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर अब्दुल समद को हर्षल पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान अब्दुल 12 गेंद का सामना करते हुए 25 रन बना सके। इसके बाद अर्शदीप ने पारी के 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नीतीश रेड्डी को अपना शिकार बनाया। नीतीश रेड्डी इस दौरान 37 गेंदों पर 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

9 Apr 20248:48:26 PM
PBKS vs SRH Live Score: नीतीश रेड्डी ने ठोकी IPL में अपनी पहली फिफ्टी

पारी के 15वें ओवर में नीतीश रेड्डी ने 91 मीटर के सिक्स के साथ ही अपने आईपीएल करियर की पहली फिफ्टी ठोकी। 15वें ओवर में नीतीश ने हरप्रीत की जमकर धुनाई करते हुए कुल 22 रन कूटे।

9 Apr 20248:39:29 PM
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

100 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पवेलियन लौट चुकी है। हर्षल पटेल ने हेनरिक क्लासेन को सैम करन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान हेनरिक 9 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

9 Apr 20248:28:25 PM
PBKS vs SRH Live Score: 10 ओवर तक सनराइजर्स हैदराबाद ने गंवाए 4 विकेट

64 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा। इस ओवर की चौथी गेंद पर हर्षल पटेल ने राहुल त्रिपाठी को अपना शिकार बनाया। इस दौरान राहुल 14 गेंदों पर 11 रन ही बना सके।

9 Apr 20248:09:20 PM
PBKS vs SRH Live Score: 7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 47/3

7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट गंवाकर 47 रन हो चुका है। नीतीश राणा (3) और राहुल त्रिपाठी (4) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

9 Apr 20248:01:37 PM
PBKS vs SRH Live Score: सैम करन ने अभिषेक को किया चलता

पारी के 5वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद सैम करन ने अभिषेक शर्मा को शशांक सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 11 गेंद में 16 रन बना सके।

9 Apr 20247:50:17 PM
PBKS vs SRH Live Score: अर्शदीप ने एक ओवर में झटके दो विकेट

पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के दो बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। अर्शदीप ने एडन मार्करम को जितेश शर्मा के हाथों आउट करवाया। इस दौरान एडन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

9 Apr 20247:33:20 PM
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू हो गई है। हैदराबाद की टीम की तरफ से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

9 Apr 20247:20:23 PM
PBKS vs SRH Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, सैम कुरेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपक), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

9 Apr 20247:01:55 PM
PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

 पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

9 Apr 20246:09:20 PM
PBKS vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच जंग

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 23वां मैच आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us