विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PBKS vs RCB Pitch Report: रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाजों का होगा राज? जानिए धर्मशाला की पिच का मिजाज

Published: Thu, 09 May 2024 06:30 AM (IST)

आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। पंजाब ने इस सीजन ...और पढ़ें

PBKS vs RCB Pitch: कैसा खेलेगी धर्मशाला की पिच?
PBKS vs RCB Pitch: कैसा खेलेगी धर्मशाला की पिच?

HighLights

  1. PBKS vs RCB: आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत पंजाब किंग्स
  2. PBKS vs RCB: आईपीएल 2024 का 58वां मैच धर्मशाला में खेला जाएगा
  3. PBKS vs RCB: आरसीबी की टीम अपने पिछले तीन मैच लगातार जीती है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala Pitch) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में पंजाब किंग्स को सीएसके के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी।

वहीं, आरसीबी की टीम अपने आखिरी तीन मैच लगातार जीती है। आरसीबी की टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ ये मैच जीतना जरूर होगा। ऐसे में आइए आपको बताते है धर्मशाला की पिच बैटर्स या बॉलर्स किसके हक में होगी?

PBKS vs RCB Pitch: कैसा खेलेगी धर्मशाला की पिच?

पंजाब किंग्स और आरसीबी (PBKS vs RCB) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की पिच रिपोर्ट की बात करें तो बता दें कि धर्मयशाला की पिच पर बल्ले और गेंद दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है। गेंद को उछाल मिलता है और बल्लेबाज भी रन बनाते हुए महफिल लूटते हुए नजर आते हैं। जैसे-जैसे मैच शुरू होता है तो तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है, लेकिन कोई बैटर अगर एक बार पिच पर जम जाए तो बल्लेबाजों को खूब फायदा मिलता है।

आईपीएल के इस सीजन में अब तक धर्मशाला में एक ही मैच (पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स) के बीच खेला गया था, जिसमें गेंदबाजों को ज्यादा फायदा मिला था। धर्मशाला ने अब तक आईपीएल के कुल 12 मैचों की मेजबानी की है, जसमें से 7 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीते, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने पांच मैचों में जीत हासिल की। पहली पारी का औसत स्कोर एचपीसीए स्टेडियम में 152 रन का रहा।

यह भी पढ़ें: SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद की यादगार जीत से टूटा मुंबई इंडियंस का दिल, हार्दिक पांड्या की सेना हुई IPL 2024 से बाहर

अगर बात करें आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों के बीच कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 15 मैच आरसीबी ने जीते, जबकि 17 मैच में पंजाब किंग्स को जीत मिली। आरसीबी का पंजाब किंग्स के खिलाफ 226 रन टोटल रहा, जबकि पंजाब किंग्स का आरसीबी के खिलाफ 232 रन सबसे बड़ा टोटल रहा।