Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी ने 60 रनों से दी पंजाब को पटखनी, प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

आरसीबी और पंजाब किंग्स के लिए ये मैच काफी अहम था क्योंकि इस मैच पर दोनों ही टीमों का प्लेऑफ का भविष्य निर्भर था। आरसीबी ने इस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

By Priyanka Joshi Thu, 09 May 2024 11:41 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली के 97 रनों के अलावा रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार खेल के दम पर आरसीबी ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को 60 रनों से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी ने आईपीएल-2024 के प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रनों पर ढेर हो गई।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम था। आरसीबी ने  इस मैच को जीत अपने आप को रेस में बनाए रखा जबकि पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। 

रुसो-बेयरस्टो का दमदार खेल

पंजाब ने मौजूदा सीजन में टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। इस बार भी उम्मीद थी कि पंजाब ये काम कर सकती है। राइली रुसो और जॉनी बेयरस्टो जब तक क्रीज पर थे जमकर रन बरसा रहे थे लेकिन जैसे ही ये दोनों आउट हुए पंजाब के बल्लेबाज एक-एक कर आउट होते चले गए। रुसो ने 27 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। बेयरस्टो ने 16 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। शशांक सिंह ने 37 और कप्तान सैम करन ने 22 रन बनाए। 

आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए। स्वप्निल सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 

कोहली का तूफान

आरसीबी ने इस मैच में पहले बैटिंग की लेकिन उसने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसी और विल जैक्स को जल्दी खो दिया था। लेकिन इसके बाद कोहली और पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 76 रनों की साझेदारी की। पाटीदार 23 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रन बनाने में सफल रहे। वहीं कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों पर 46 रन बनाए। कोहली और ग्रीन के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई।

9 May 202411:41:23 PM
PBKS vs RCB Live Score: अर्शदीप सिंह आउट, आरसीबी ने जीता मैच

 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने अर्शदीप सिंह को आउट कर पंजाब की पारी का अंत कर दिया। पंजाब की टीम 60 रनों से ये मैच हार गई और इसी के साथ उसकी प्लेऑफ में जाने की संभावना खत्म हो गई हैं। 

9 May 202411:36:33 PM
PBKS vs RCB Live Score: मोहम्मद सिराज ने किया हर्षल पटेल का शिकार

 मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर हर्षल पटेल को आउट कर दिया है। सिराज ने पटेल के पैरों पर गेंद दी जिसे बल्लेबाज ने फ्लिक कर दिया लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर खड़े फर्ग्यूसन ने उनका कैच लपका। 

9 May 202411:32:31 PM
PBKS vs RCB Live Score: सैम करन भी आउट

 पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन आउट हो गए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया और इसी के साथ पंजाब का सातवां विकेट गिर गया है। यहां से आरसीबी की जीत पक्की नजर आ रही है। 

9 May 202411:29:38 PM
PBKS vs RCB Live Score: आशुतोष शर्मा भी लौटे पवेलियन

 आशुतोष शर्मा आउट हो गए हैं। मोहम्मद सिराज ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। आशुतोष ने रिव्यू लिया लेकिन वो रिव्यू असफल रहा। 

9 May 202411:19:02 PM
PBKS vs RCB Live Score: शशांक सिंह लौटे पवेलियन

 आरसीबी की जीत करीब नजर आ रही है। पंजाब का छठा विकेट गिर गया है। विराट कोहली ने अपनी शानदार फील्डिंग से शशांक सिंह को रन आउट कर दिया। 

9 May 202411:06:49 PM
PBKS vs RCB Live Score: लिविंगस्टन भी लौटे पवेलियन

 पंजाब किंग्स को पांचवां झटका लग गया है। स्वप्निल सिंह ने पंजाब के धुरंधर बल्लेबाज लियम लिविंगस्टन को आउट कर दिया है। लिविंगस्टन इस मैच से वापसी कर रहे थे लेकिन उनकी वापसी फीकी रही। दो गेंद खेलने के बाद लिविंगस्टन खाता तक नहीं खोल सके। 

9 May 202411:01:12 PM
PBKS vs RCB Live Score: इम्पैक्ट प्लेयर जितेश शर्मा आउट

 पंजाब के इम्पैक्ट प्लेयर जितेश शर्मा कोई भी इम्पैक्ट नहीं छोड़ सके और 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन लौट लिए। उन्हें कर्ण शर्मा ने आउट किया। 

जितेश शर्मा- 5 रन, 4 गेंद 1x4

9 May 202410:59:01 PM
PBKS vs RCB Live Score: 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 114 रन

 पंजाब की पारी के 10 ओवर खत्म हो गए हैं। इन 10 ओवरों में पंजाब ने तीन विकेट खोकर 114 रन बनाए हैं। अभी जीत के लिए उसे और 128 रन बनाने हैं। 

9 May 202410:52:53 PM
PBKS vs RCB Live Score: रुसो लौटे पवेलियन

 पंजाब का तीसरा विकेट गिर गया है। राइली रुसो पवेलियन लौट गए हैं। विल जैक्स ने डीप मिडविकेट पर उनका कैच लपका। नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर रुसो आउट हुए। 

राइली रुसो- 61 रन, 27 गेंद 9x4 3x6

9 May 202410:49:02 PM
PBKS vs RCB Live Score: रुसो को लगी चोट

 राइली रुसो चोटिल हो गए हैं। कर्ण शर्मा की गेंद पर रुसो ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके हाथ से टकरा कर गले पर लगी। फिजियो एंड्रयू लीपस उनको देखने मैदान पर आए हैं। 

9 May 202410:43:28 PM
PBKS vs RCB Live Score: रुसो का अर्धशतक

 राइली रुसो ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कैमरन ग्रीन पर छ्क्का मारते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। 

9 May 202410:37:24 PM
PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले में पंजाब ने बनाए 75 रन

 पावरप्ले खत्म हो गया है और ये पावरप्ले पंजाब की उम्मीदों के मुताबिक रहा है। इन छह ओवरों में पंजाब ने 75 रन बनाए हैं। लेकिन पावरप्ले में उसने अपने दो विकेट भी खो दिए। इसमें सबसे बड़ा विकेट बेयरस्टो का रहा जो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। 

9 May 202410:34:29 PM
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

 पंजाब का दूसरा विकेट गिर गया है। पंजाब के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए हैं। फाफ डु प्लेसी ने उनका शानदार कैच लपका है। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

बेयरस्टो- 27 रन (16 गेंद 4x4 1x6)

9 May 202410:31:20 PM
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का अर्धशतक पूरा

 पंजाब ने शुरुआती झटके से बाहर निकलते हुए अच्छी वापस की है और पावरप्ले के खत्म होने से पहले ही अर्धशतक पूरा कर लिया है। बेयरस्टो और रुसो दमदार खेल दिखा रहे हैं। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट खोकर 61 रन है। 

9 May 202410:25:20 PM
PBKS vs RCB: रुसो हुए आक्रामक

 राइल रुसो जमकर रन बना रहे हैं। चौथे ओवर में रुसो ने दमदार खेल दिखाया और तीन चौके के साथ एक छक्का मारा। इस ओवर में कुल 18 रन आए। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 45 रन है। 

9 May 202410:23:28 PM
PBKS vs RCB: रुसो-बेयरस्टो ने संभाली पंजाब की पारी

 रुसो और बेयरस्टो ने पंजाब की पारी को संभाल लिया है और जमकर रन बना रहे हैं। इन दोनों के दम पर ही पंजाब की पारी निर्भर है। तीन ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 27 रन है। 

9 May 202410:11:27 PM
PBKS vs RCB: पंजाब ने खोया पहला विकेट

 पंजाब ने अपना पहला विकेट खो दिया है। पहले ओवर की चौथी गेंद पर स्वप्निल सिंह ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। पंजाब की कोशिश अच्छी शुरुआत की थी जो उसे मिली नहीं। 

9 May 20249:50:47 PM
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को दिया 242 रन का टारगेट

आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। विराट कोहली ने 92 रन बनाए, वहीं कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों पर नाबाद 46 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स की तरफ से हर्षल पटेल ने 4 ओवर में तीन विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में हर्षल ने गेंद से कहर बरपाया और तीन विकेट लिए।

9 May 20249:47:34 PM
RCB vs PBKS Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

आखिरी ओवर में आरसीबी ने दो विकेट गंवाए। महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक हर्षल पटेल के जाल में फंसे। महिपाल लोमरोर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

9 May 20249:33:32 PM
PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली शतक से चूके

पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। राइली ने विराट कोहली का कैच लपका। इस दौरान विराट कोहली 47 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल में ये दूसरी बार हुआ जब विराट कोहली 90 प्लस के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2013 में वह 99 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठए थे।


9 May 20249:25:51 PM
PBKS vs RCB Live Score: कोहली-ग्रीन के बीच बड़ी साझेदारी

 विराट कोहली और कैमरन ग्रीन की जोड़ी धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन रहा। विराट कोहली अपने शतक के करीब हैं।

9 May 20249:08:44 PM
PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के बैटर विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ दिया हैं। यह विराट कोहली का आईपीएल 2024 का पांचवां अर्धशतक रहा।

9 May 20248:59:00 PM
PBKS vs RCB Live Score: बारिश के बाद मैच शुरू

 बारिश रुकने के बाद धर्मशाला में आरसीबी की पारी शुरू हो गई। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन रहा।

9 May 20248:39:57 PM
PBKS vs RCB Live Score:धर्मशाला में रुकी बारिश

धर्मशाला में आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहे मैच में बारिश अब रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं।

9 May 20248:31:23 PM
PBKS vs RCB Live Score: धर्मशाला में जमकर बरस रहे ओले

धर्मशाला में जमकर ओले बरस रहे हैं और इस कारण पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी का मैच रुक गया है।

9 May 20248:25:59 PM
PBKS vs RCB Live Score: धर्मशाला में बारिश ने दी दस्तक

 धर्मशाला में बारिश की वजह से आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मैच बीच में रोकना पड़ा। आरसीबी की टीम ने 10 ओवर के खेल तक 3 विकेट गंवाकर 119 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 55 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। वह अपने अर्धशतक जड़ने से 8 रन दूर हैं।

9 May 20248:20:48 PM
PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार ने 21 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार ने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। विराट कोहली उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं।

9 May 20247:57:09 PM
PBKS vs RCB Live Score:कावरेप्पा ने आरसीबी को दिया दूसरा झटका

आरसीबी की टीम की पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआत खराब रही। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर कावरेप्पा ने विल जैक्स को अपना शिकार बनाया। हर्षल पटेल ने उनका कैच लपका। इस दौरान विल जैक्स 7 गेंद में 12 रन ही बना सके। पांचवें ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 44/2 रहा।

9 May 20247:49:01 PM
PBKS vs RCB Live Score: फाफ डूप्लेसी हुए आउट

पारी के तीसरे ओवर में कवेरप्पा ने फाफ डूप्लेसी को 9 रन के स्कोर पर आउट किया। शशांक सिंह ने डूप्लेसी का कैच लपका। तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 20/1 रहा।

9 May 20247:33:19 PM
PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली को मिला जीवनदान

पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा से विराट कोहली का कैच ड्रॉप हो गया। ये कैच ड्रॉप पंजाब किंग्स को आगे चलकर काफई भारी पड़ सकता हैं।

9 May 20247:30:38 PM
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बैटिंग शुरू

पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और फाफ डूप्लेसी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

9 May 20247:13:02 PM
PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीम की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स- जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभासिमरन सिंह, रीली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियान लिविंस्टन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधवथ कवेरप्पा

आरसीबी- विराट कोहली, फाफ डूप्लेसी (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, माहीपार लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन

9 May 20247:05:58 PM
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स की तरफ से कगिसो रबाडा की जगह लियाम लिविंगस्टन की वापसी हुई।

9 May 20246:35:37 PM
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स की आरसीबी से होगी भिड़ंत

 आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना आरसीबी से आज धर्मशाला में होना है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us