Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

PBKS vs MI Highlights: पंजाब किंग्स के काम न आई आशुतोष की पारी, रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

PBKS vs MI Live Score: आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को रोमांचक तरीके से 9 रनों से हरा दिया है। पंजाब के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने 61 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने की नाकाम कोशिश की।

By Ashish Rajendra Thu, 18 Apr 2024 11:49 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Kings vs Mumbai Indians Live Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई और मुकाबले को हार बैठी। 

पंजाब की तरफ से आशुतोष शर्मा ने 61 (28) और शशांक सिंह ने 41 (25) ने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की भरकस कोशिश की। दूसरी तरफ मुंबई के तरफ से जसप्रीत बुमराह और जेराल्ड कोएट्जे ने 3-3 विकेट झटके।

इससे पहले एमआई की तरफ से सूर्याकुमार यादव ने 78 (53), तिलक वर्मा नाबाद 34 (18) और रोहित शर्मा ने 36 (25) की बेहतरीन पारियां खेली हैं। जिसकी वजह से पंजाब किंग्स को इतना बड़ा लक्ष्य मिला है। 

18 Apr 202411:46:01 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की 9 रनों से जीत

 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीचे खेले गए रोमांचक मुकाबले में अंत में एमआई की टीम ने 9 रनों से मैच को जीत लिया है। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रनों पर ऑल आउट हो गई और मैच को हार बैठी।

18 Apr 202411:33:29 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स की उम्मीदें लगभग खत्म, हरप्रीत बरार भी हुए आउट

 9वें विकेट के रूप में पंजाब किंग्स खिलाड़ी हरप्रीत 21 रनों की जुझारू पारी खेलकर हार्दिक पांड्या का पहला शिकार बने। 

18 Apr 202411:25:01 PM
PBKS vs MI Live Score: आशुतोष की साहसी पारी का अंत, कोइट्जे को मिला तीसरा विकेट

 रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा 28 बॉल में तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के पेसर जेराल्ड कोइट्जे को तीसरी सफलता मिली है। 

18 Apr 202411:15:07 PM
PBKS vs MI Live Score: रोमांचक हुआ मुकाबला, पंजाब को 28 रनों की दरकार

 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है। आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी के दम पर अब पंजाब की टीम को जीत के लिए 24 बॉल में 28 रनों की जरूरत है। 

18 Apr 202411:11:06 PM
PBKS vs MI Live Score: आशुतोष ने जगाई पंजाब किंग्स की उम्मीद, छक्के से पूरा किया अर्धशतक

आशुतोष शर्मा ने 23 बॉल में तूफानी पारी खेलते हुए आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

18 Apr 202411:00:26 PM
PBKS vs MI Live Score: आशुतोष ने खोले हाथ, पंजाब किंग्स का स्कोर (14)

पंजाब किंग्स की उम्मीदें आशुतोष शर्मा पर टिकी हुई हैं। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और अब पंजाब को जीत के लिए 36वबॉल में 65 रनों की जरूरत है।

18 Apr 202410:50:44 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, शशांक सिंह की 41 रनों की पारी समाप्त

41 रनों की अच्छी पारी खेलकर शशांक सिंह पवेलियन लौट गए हैं। वह जसप्रीत बुमराह का इस मैच का तीसरा शिकार बने हैं। 

18 Apr 202410:45:44 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार, शशांक और आशुतोष ने संभाली कमान

 इस सीजन एक बार फिर से शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने पंजाब किंग्स की पारी को संभाल लिया है। जिसकी वजह से 11 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

18 Apr 202410:37:31 PM
PBKS vs MI Live Score: ताश के पत्ते की ढही पंजाब किंग्स, छठे विकेट गिरा

जीतेश शर्मा के रूप में पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिर गया है। 9 रन बनाकर जीतेश मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल का शिकार बने हैं। 

18 Apr 202410:30:54 PM
PBKS vs MI Live Score: शशांक सिंह ने संभाला पंजाब किंग्स का मोर्चा, स्कोर 76-5 (9)

 पंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर से इस सीजन शशांक सिंह ने अपनी टीम को संभाल लिया है। 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 76-5 हो गया है।

18 Apr 202410:17:13 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा 5 झटका, गोपाल को मिली पहली विकेट

 पंजाब किंग्स के बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया 13 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के स्पिनर श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट हो गए हैं। 

18 Apr 202410:13:46 PM
PBKS vs MI Live Score: पावरप्ले में संभली पंजाब किंग्स, स्कोर 40-4 (6)

 पंजाब किंग्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। खराब शुरुआत के बाद संभलते हुए टीम का स्कोर अब 40-4 (6) हो गया है।

18 Apr 202410:03:48 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब की पारी संभली, स्कोर 28-4 (4)

 4 ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब किंग्स की पारी का स्कोर 28-4 हो गया है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ने पंजाब की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है।

18 Apr 20249:55:20 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स की हालत हुई पस्त, 4 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की हालत शुरुआती 13 बॉल में ही खराब हो गई है। लियम लिविंगइस्टन के रूप में पंजाब ने चौथा विकेट खो दिया है।

18 Apr 20249:52:52 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब की हालत टाइट, कप्तान सैम करन बने बुमराह का दूसरा शिकार

 पंजाब किंग्स को कप्तान सैम करन के रूप में बड़ा झटका लग गया है। 6 रनों के स्कोर पर आउट होकर करन बुमराह का दूसरा शिकार बने हैं।

18 Apr 20249:50:14 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका, बुमराह को मिला पहला विकेट

 बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स का पारी लड़खड़ा गई है। प्रभसिमरन के बाद राइली रूसो भी आउट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राइली को क्लीन बोल्ड कर दिया है।

18 Apr 20249:47:23 PM
PBKS vs MI Live Score: पहले ही ओवर में पंजाब को लगा झटका

 प्रभसिमरन बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हुए। सैम करन ओपनिंग करने आए हैं। कोएत्जी के पहले ओवर में 12 रन बने।

18 Apr 20249:27:47 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स को मिला 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी

 पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 192-7 रनों का स्कोर बना लिया है। ऐसे में अब पंजाब को जीत के लिए 193 रनों की जरूरत है। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 78 (53) रनों की गजब की पारी खेली है।

18 Apr 20249:14:54 PM
PBKS vs MI Live Score: 200 की तरफ मुंबई इंडियंस, टिम डेविड ने खोले हाथ

 टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस की पारी की संभालते हुए पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन पर हल्ला बोल दिया है। एमआई का स्कोर अब 200 की तरफ आगे बढ़ रहा है।

18 Apr 20249:09:09 PM
PBKS vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या रहे असफल, हर्षल पटेल का बने शिकार

 मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म जारी है। पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल की गेंद पर वह 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

18 Apr 20249:00:51 PM
PBKS vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा, सूर्या की पारी हुई समाप्त

 53 बॉल में 78 रनों की तेज पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। सैम करन की गेंद पर प्रभसिमरन ने उनका हैरतअंगेज कैच लपका है।

18 Apr 20248:57:44 PM
PBKS vs MI Live Score: सूर्या के बल्ले ने उगली आग, मुंबई इंडियंस का स्कोर 148-2 (16)

बड़े लक्ष्य की तरफ मुंबई इंडियंस सवार है और टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव धुआंधार खेल दिखा रहे हैं। एमआई का स्कोर अब 16 ओवर के बाद अब 148-2 हो गया है।

18 Apr 20248:43:17 PM
PBKS vs MI Live Score: बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ी मुंबई इंडियंस, स्कोर 115-3 (14)

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाल लिया है और अब एमआई की टीम बड़े लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ गई है। फिलहाल टीम का स्कोर 14 ओवर में 115-2 है।

18 Apr 20248:31:02 PM
PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस का लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा लौटे पवेलियन

24 बॉल 36 अच्छी पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने कैच आउट करा दिया है। 

18 Apr 20248:23:37 PM
PBKS vs MI Live Score: रोहित शर्मा ने किया कमाल, हासिल कर दिया ये कारनामा

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज के मैच में आईपीएल करियर के 6500 रन पूरे कर लिए हैं।

18 Apr 20248:21:46 PM
PBKS vs MI Live Score: सूर्या ने दिखाया शानदार खेल, जड़ी आईपीएल करियर की 23वीं फिफ्टी

 मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए, पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की 23वीं फिफ्टी 34 बॉल में पूरी कर ली है।

18 Apr 20248:10:37 PM
PBKS vs MI Live Score: सूर्या और हिटमैन में हुई साझेदारी, दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप

पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे विकेट लिए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 35 बॉल में 50 रनों की साझेदारी हो गई है।

18 Apr 20248:01:12 PM
PBKS vs MI Live Score: पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने दिखाया दम, स्कोर 54-1 (6)

मुंबई इंडियंस की पारी में पावरप्ले तक का खेल समाप्त हो गया है। टीम का स्कोर 6 ओवर में 54-1 हो गया है।

18 Apr 20247:57:03 PM
PBKS vs MI Live Score: रोहित शर्मा को मिला जीवनदार, DRS से बचे हिटमैन

पारी के 5वें ओवर में रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल ने पगबाध आउट कर दिया था। लेकिन DRS के बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और हिटमैन को एक तरह से जीवनदान मिल गया।

18 Apr 20247:49:07 PM
PBKS vs MI Live Score: रोहित ने संभाली मुंबई, स्कोर 36-1 (4)

 ईशान किशन के जल्दी आउट होने के बाद अब रोहित शर्मा और सूर्या कुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 36-1 है।

18 Apr 20247:40:38 PM
PBKS vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, किशन हुए आउट

 मुंबई इंडियंस को पहला झटका लग गया है। ओपनर ईशान किशन 8 रन बनाकर पंजाब किंग्स के पेसर कगिसो रबाडा का शिकार बने हैं।

18 Apr 20247:38:44 PM
PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की सधी शुरुआत, स्कोर (2)

मुंबई इंडियंस ने शानदार तरीके से अपनी पारी का आगाज कर लिया है। टीम का स्कोर 2 ओवर के बाद 18-0 है।

18 Apr 20247:30:42 PM
PBKS vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी शुरू, क्रीज पर सलामी बल्लेबाज

 टॉस हारकर मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत हो गई है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।

18 Apr 20247:29:12 PM
PBKS vs MI Live Score: रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, मैदान पर उतरते हुए बनाएंगे रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 250वां आईपीएल मुकाबला खेलने का अनोखा रिकॉर्ड बनाएंगे। महेंद्र सिंह धोनी के बाद हिटमैन ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर बनेंगे।

18 Apr 20247:23:34 PM
PBKS vs MI Live Score: चोट की वजह से मैच से बाहर शिखर धवन, प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं

 पंजाब किंग्स के फुल टाइम कप्तान शिखर धवन आज भी मैदान पर नहीं नजर आएंगे। कंधे की चोट की वजह से गब्बर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मैच को मिस कर दिया है। बता दें कि चोट के चलते  इस सीजन शिखर लगातार दूसरे मैच से बाहर हुए हैं। 

18 Apr 20247:12:15 PM
PBKS vs MI Live Score: सामने आई दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पंजाब में इस खिलाड़ी की वापसी

 पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन:- सैम करन (कप्तान), राइली रूसो, शशांक सिंह, लियम लिवइंगस्टन, आशुतोष शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और हरप्रीत बरार।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन:- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, मोहम्मद नबी और गेराल्ड कोएत्जी।

बता दें कि पंजाब की टीम में जॉनी बेयरस्टो की जगह राइली रूसो की वापसी हुई है।

18 Apr 20247:02:39 PM
PBKS vs MI Live Score: पंजाब ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी

 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में PBKS के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us