यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PBKS vs DC Pitch Report: मुल्लांपुर में बैटर्स मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों की होगी मौज? जानें पिच रिपोर्ट
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ...और पढ़ें

HighLights
- आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स खेला जाएगा
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कुल 32 बार हुआ आमना-सामना
- मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा आईपीएल मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल का मुकाबला इस मैदान पर पहली बार खेला जाएगा। पंजाब और दिल्ली दोनों ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश टूर्नामेंट की विजयी और सकारात्मक शुरुआत करने की होगी।
पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जबकि शिखर धवन के पास पंजाब किंग्स की कप्तानी होगी। ऐसे में मैच से पहले जानते हैं आईपीएल 2024 के दूसरे मैच की पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
PBKS vs DC Pitch Report: कैसा खेलती है मुल्लांपुर की पिच?
दरअसल, मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार आईपीएल (IPL) का कोई मुकाबला 23 मार्च 2024 को खेला जाएगा। इस स्टेडियम में इससे पहले घरेलू मैच जैसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेले गए हैं। मुल्लांपुर की पिच पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के लिए मददगार साबित रहती है।
इसके अलावा बैटर्स को इस ग्राउंड पर रन बनाने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान इस स्टेडियम में कुल 23 टी20 मैच खेले गए थे, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 15 मैच जीते और बाद में बैटिंग करने वाली टीम को 8 मैचों में जीत मिली। पहली पारी का औसत 148 रन का रहा है। ऐसे में टॉस जीतकर टीम पहले बैटिंग का फैसला लेना चाहेंगी।
PBKS vs DC Head to Head: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड मैच
आईपीएल में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का अब तक 32 बार आमना-सामना हुआ, जिसमें 16 बार पंजाब किंग्स को जीत मिली और 16 बार दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए, जिसमें पंजाब किंग्स को जीत मिली थी।
