Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

PBKS vs CSK Highlights: सिर चढ़कर बोला रविंद्र जडेजा का जादू, धर्मशाला में सुपरहिट रही चेन्नई की पिक्चर, हार के साथ पंजाब किंग्स की राह हुई मुश्किल

PBKS vs CSK Highlights: आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हराया। सीएसके से मिले 168 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।

By Shubham Mishra Sun, 05 May 2024 07:08 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Punjab Kings vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हराया। सीएसके से मिले 168 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन प्रभसिमसन सिंह ने बनाए। गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि तुषार देशपांडे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। टीम की तरफ से जडेजा ने 26 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, रुतुराज गायकवाड़ ने 32 और डेरिल मिचेल ने 30 रन का योगदान दिया। राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके। इस हार के साथ ही पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की राह और भी मुश्किल हो चली है।

5 May 20247:08:59 PM
PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई ने 28 रन से मारा मैदान

 चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया है। सीएसके से मिले 168 रन के लक्ष्य के जवाब में पंजाब 9 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। 

5 May 20246:54:43 PM
PBKS vs CSK Live Score: शार्दुल ने राहुल को किया क्लीन बोल्ड

 शार्दुल ठाकुर ने राहुल चाहर को 16 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। पंजाब किंग्स ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। 

5 May 20246:40:23 PM
PBKS vs CSK Live Score: पंजाब को लगा आठवां झटका

 सिमरजीत के हाथ एक और सफलता लगी है। हर्षल पटेल 12 रन बनाकर चलते बने हैं। अब यहां से चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। 

5 May 20246:29:52 PM
PBKS vs CSK Live Score: आशुतोष चले पवेलियन

 आशुतोष शर्मा को 3 रन के स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने चलता कर दिया है। पंजाब किंग्स ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। जड्डू का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

5 May 20246:26:46 PM
PBKS vs CSK Live Score: कप्तान सैम करन आउट

 रविंद्र जडेजा ने सैम करन को 7 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। पंजाब के कप्तान टीम को मझधार में छोड़कर चलते बने हैं। अब यहां से चेन्नई मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। 

5 May 20246:16:06 PM
PBKS vs CSK Live Score: जितेश चले पवेलियन

 जितेश शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। सिमरनजीत ने दिलाई है चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं सफलता। 

5 May 20246:10:18 PM
PBKS vs CSK Live Score: प्रभसिमरन सिंह भी चले पवेलियन

 पंजाब की टीम अब दबाव में आ चुकी है। शशांक के बाद अब प्रभसिमरन सिंह भी 30 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। जडेजा ने दिलाई है सीएसके को चौथी सफलता।

5 May 20246:05:54 PM
PBKS vs CSK Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

 पंजाब किंग्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। शशांक सिंह 20 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। 

5 May 20246:02:35 PM
PBKS vs CSK Live Score: 7 ओवर बाद पंजाब 56/2

 7 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 56 रन लगा दिए हैं। शशांक सिंह 22 और प्रभसिमरन सिंह 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 47 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।

5 May 20245:54:47 PM
PBKS vs CSK Live Score: 5 ओवर बाद पंजाब 31/2

 5 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 31 रन लगा दिए हैं। शशांक सिंह 13 और प्रभसिमरन सिंह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20245:42:56 PM
PBKS vs CSK Live Score: रोसौव क्लीन बोल्ड

 रिले रोसौव को बिना खाता खोले तुषार देशपांडे ने पवेलियन की राह दिखा दी है। गेंद से चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कमाल की रही है। 

5 May 20245:39:58 PM
PBKS vs CSK Live Score: बेयरस्टो चले पवेलियन

 जॉनी बेयरस्टो को महज 7 रन के स्कोर पर तुषार देशपांडे ने पवेलियन की राह दिखा दी है। 9 के स्कोर पर गंवाया है पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट।

5 May 20245:36:34 PM
PBKS vs CSK Live Score: पंजाब की पारी शुरू

 पहले ओवर का खेल खत्म हो चुका है और पंजाब किंग्स ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 2 रन लगा दिए हैं। जॉनी बेयरस्टो एक और प्रभसिमरन सिंह एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20245:26:02 PM
सीएसके की पारी का हाल

हर्षल पटेल (3 विकेट) और राहुल चाहर (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्‍स ने चेन्नई सुपरकिंग्‍स को 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन के स्‍कोर पर रोक दिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही। अर्शदीप सिंह ने अजिंक्‍य रहाणे (9) को रबाडा के हाथों कैच आउट करा दिया। यहां से रुतुराज गायकवाड़ (32) और डैरिल मिचेल (30) ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की।

राहुल चाहर ने तब रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे को लगातार दो गेंदों में आउट करके सीएसके को बैकफुट पर धकेल दिया। हर्षल पटेल ने मिचेल को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके सीएसके की मुश्किलें बढ़ा दी। मोइन अली (17) और रवींद्र जडेजा (43) ने सीएसके को 100 रन के पार लगाया, लेकिन करन ने अली को बेयरस्‍टो के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

बल्‍लेबाजों का जादू नहीं चला

मिचेल सैंटनर (11) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। शार्दुल ठाकुर (17) ने आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन पटेल ने उन्‍हें और एमएस धोनी को पहली गेंद पर बोल्‍ड करके सीएसके को बड़ा स्‍कोर बनाने से रोक दिया। जडेजा ने सीएसके को चुनौतीपूर्ण स्‍कोर तक पहुंचाया। वो आउट होने वाले आखिरी बल्‍लेबाज रहे। जडेजा ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से 43 रन बनाए।

पंजाब किंग्‍स की तरफ से राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह ने दो विकेट झटके। सैम करन के खाते में एक विकेट आया।

5 May 20245:18:17 PM
PBKS vs CSK Live Score: चेन्‍नई ने पंजाब को दिया 168 रन का लक्ष्‍य

 अर्शदीप सिंह पारी का आखिरी ओवर करने आए। जडेजा ने पहली गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर जडेजा ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर जडेजा ने छक्‍का जड़ दिया। जडेजा ने वाइड लॉग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने रवींद्र जडेजा को लांग ऑन पर सैम करन के हाथों कैच आउट कराया। रवींद्र जडेजा ने 26 गेंदों में 3 चौके और दो छक्‍के की मदद से 43 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर ग्‍लीसन ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर ग्‍लीसन को लेग बाई का एक रन मिला। इस ओवर में 16 रन बने और एक विकेट आया।

20 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 167/9। रिचर्ड ग्‍लीसन 2* और तुषार देशपांडे 0* रन बनाकर नाबाद लौटे।

5 May 20245:13:37 PM
PBKS vs CSK Live Score: हर्षल पटेल ने झटके दो विकेट

 हर्षल पटेल पारी का 19वां ओवर करने आए। पटेल ने पहली तीन गेंदों में एक रन खर्च करके ठाकुर पर दबाव बनाया। चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को पटेल ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। शार्दुल ठाकुर ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 17 रन बनाए। फिर एमएस धोनी दर्शकों के शोर के बीच क्रीज पर आए और पहली ही गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड होकर लौट गए। पटेल ने यॉर्कर गेंद डाली, जिसका धोनी के पास कोई जवाब नहीं था। पटेल के ओवर में 2 रन बने और दो विकेट आए। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके।

19 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 151/8। रवींद्र जडेजा 31* और तुषार देशपांडे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20245:08:49 PM
PBKS vs CSK Live Score: चाहर की हुई कुटाई

 राहुल चाहर अपने स्‍पेल का आखिरी जबकि पारी का 18वां ओवर करने आए। ठाकुर ने चौके के साथ चाहर का स्‍वागत किया। ठाकुर ने लांग ऑफ और डीप कवर के बीच से शानदार चौका जमाया। खूबसूरत शॉट। रवींद्र जडेजा ने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। जडेजा ने घुटने के बल बैठकर सिक्‍स जड़ा। इस ओवर में 13 रन बने।

18 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 149/6। शार्दुल ठाकुर 17* और रवींद्र जडेजा 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20245:01:50 PM
PBKS vs CSK Live Score: ठाकुर ने आते ही जमाया रंग

 शार्दुल ठाकुर ने आते ही आक्रमकता दिखाई और सैम करन द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जमाया। ठाकुर ने गेंदबाज के पास से तेजतर्रार शॉट जमाकर बाउंड्री जमाई। ठाकुर ने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जमा दिया। सैम करन के इस ओवर में 14 रन बने।

17 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 136/6। शार्दुल ठाकुर 12* और रवींद्र जडेजा 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:58:57 PM
PBKS vs CSK Live Score: चाहर ने सैंटनर को बनाया अपना तीसरा शिकार

राहुल चाहर ने पारी का 16वां ओवर किया। उन्‍होंने ओवर में पांच रन खर्च करने के बाद आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर को पवेलियन की राह दिखाई। सैंटनर ने लांग ऑन के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनके शॉट में दम नहीं था। सैम करन ने आसान कैच लपका। मिचेल सैंटनर ने 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।

16 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 122/6। रवींद्र जडेजा 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

5 May 20244:51:15 PM
PBKS vs CSK Live Score: अर्शदीप ने बढ़‍िया ओवर डाला

 अर्शदीप सिंह पारी का 15वां ओवर करने आए। सैंटनर ने दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। सीएसके को अगर 170 या 180 रन का स्‍कोर बनाना है तो उसे रन गति में इजाफा करना होगा। पंजाब के गेंदबाजों ने अच्‍छा दबदबा बनाए रखा है। जडेजा-सैंटनर को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। अर्शदीप के ओवर में 8 रन बने।

15 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 117/5। रवींद्र जडेजा 18* और मिचेल सैंटनर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:46:35 PM
PBKS vs CSK Live Score: पटेल का किफायती ओवर

 हर्षल पटेल अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। पटेल के ओवर में जडेजा और सैंटनर बाउंड्री नहीं निकाल सके। इस ओवर में 6 रन बने।

14 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 109/5। मिचेल सैंटनर 3* और रवींद्र जडेजा 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:41:52 PM
PBKS vs CSK Live Score: सैम करन ने अली का किया शिकार

 सैम करन पारी का 13वां ओवर करने आए। करन ने चौथी गेंद पर मोइन अली को शॉर्ट फाइन लेग पर जॉनी बेयरस्‍टो के हाथों कैच आउट कराया। करन ने ऑफ स्‍टंप पर धीमी गति की शॉर्ट पिच गेंद डाली, जिस पर मोइन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से पर लगकर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में गई। जॉनी बेयरस्‍टो ने आसान कैच लपका। मोइन अली ने 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

13 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 103/5। रवींद्र जडेजा 12* और मिचेल सैंटनर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:37:01 PM
PBKS vs CSK Live Score: मोइन अली ने जड़े दो शानदार चौके

 कगिसो रबाडा पारी का 12वां और अपने स्‍पेल का तीसरा ओवर करने आए। मोइन अली ने तीसरी गेंद फुलटॉस पाई और मिडविकेट के ऊपर से चौका जमा दिया। पांचवीं गेंद पर मोइन अली ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

12 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 99/4। मोइन अली 16* और रवींद्र जडेजा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:35:12 PM
PBKS vs CSK Live Score: जडेजा ने दो बाउंड्री जमाई

 हर्षल पटेल पारी का 11वां ओवर करने आए। जडेजा ने आखिरी दो गेंदों में दो चौके जमा दिए। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका जमाया। अगली गेंद पर जडेजा ने बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने।

11 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 90/4। रवींद्र जडेजा 10* और मोइन अली 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:25:54 PM
PBKS vs CSK Live Score: पटेल ने किया मिचेल का शिकार

 हर्षल पटेल पारी का 9वां ओवर करने आए। उन्‍होंने पांचवीं गेंद पर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई। पटेल ने पांचवीं गेंद पर मिचेल को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। बैटर ने रिव्‍यु लिया, लेकिन यह काम नहीं आया। डैरिल मिचेल ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 30 रन बनाए। पटेल के ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 76/4। रवींद्र जडेजा 0* और मोइन अली 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:16:07 PM
PBKS vs CSK Live Score: चाहर ने दो गेंदों में लिए दो विकेट

 राहुल चाहर अपने स्‍पेल का पहला ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन की राह दिखाई। राहुल ने ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली। गायकवाड़ ने कट शॉट खेलना चाहा। उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से पर लगकर गेंद विकेटकीपर के दस्‍तानों में गई। रुतुराज गायकवाड़ ने 21 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 32 रन बनाए। अगली ही गेंद पर शिवम दुबे आउट हुए। चाहर ने गूगली गेंद डाली, जो शिवम के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर निकली। जितेश शर्मा ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका। शिवम दुबे लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले हुए आउट। इस ओवर में 2 रन बने और दो विकेट आए।

8 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 71/3। डैरिल मिचेल 28* और मोइन अली 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:06:56 PM
PBKS vs CSK Live Score: करन के ओवर में बने 9 रन

 सैम करन पारी का सातवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर गायकवाड़ ने डीप मिडविकेट के पास से चौका जमाया। करन ने दमदार वापसी की और अगली पांच गेंदों में पांच सिंगल खर्च किए। इस ओवर में 9 रन बने।

7 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 69/1। रुतुराज गायकवाड़ 32* और डैरिल मिचेल 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20244:01:56 PM
PBKS vs CSK Live Score: हरप्रीत बरार की जमकर हुई कुटाई

 हरप्रीत बरार पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। गायकवाड़ ने दूसरी गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर कवर प्‍वाइंट के पास से गायकवाड़ ने बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने कवर के पास से शानदार बाउंड्री जमाई। पांचवीं गेंद पर गायकवाड़ ने सिंगल लिया। मिचेल ने चौका जमाकर पावरप्‍ले का अंत किया। इस ओवर में 19 रन बने।

6 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 60/1। डैरिल मिचेल 25* और रुतुराज गायकवाड़ 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20243:58:16 PM
PBKS vs CSK Live Score: सैम करन का अच्‍छा ओवर

 पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान सैम करन गेंदबाजी पर आए। पहली गेंद पर गायकवाड़ ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर मिचेल ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में बाउंड्री नहीं लगी, लेकिन बैटर्स 7 रन निकालने में कामयाब हुए।

5 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 41/1। डैरिल मिचेल 21* और रुतुराज गायकवाड़ 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20243:53:51 PM
PBKS vs CSK Live Score: मिचेल ने जड़े आकर्षक शॉट्स

 अर्शदीप सिंह अपने स्‍पेल का दूसरा जबकि पारी का चौथा ओवर करने आए। मिचेल ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर गेंदबाज का स्‍वागत किया। अगली ही गेंद पर मिचेल ने मिड ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाया। अर्शदीप ने दमदार वापसी की और अगली चार गेंदों में केवल दो रन खर्च किए। इस ओवर में 12 रन बने।

4 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 34/1। रुतुराज गायकवाड़ 8* और डैरिल मिचेल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20243:48:49 PM
PBKS vs CSK Live Score: गायकवाड़ ने जमाई पहली बाउंड्री

 कगिसो रबाडा अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। मिचेल ने पहली गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट खेलकर 3 रन दौड़े। ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने पहली बाउंड्री जमाई। गायकवाड़ ने मिडविकेट के पास से शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

3 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 22/1। रुतुराज गायकवाड़ 7* और डैरिल मिचेल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20243:43:54 PM
PBKS vs CSK Live Score: अर्शदीप सिंह ने किया रहाणे का शिकार

 अर्शदीप सिंह पारी का दूसरा ओवर करने आए। रहाणे ने गेंदबाज के पास से बाउंड्री जमाकर अर्शदीप का स्‍पेल पर स्‍वागत किया। दूसरी गेंद पर रहाणे बीट हुए। तीसरी गेंद पर रहाणे ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सीएसके ने रिव्‍यु लिया क्‍योंकि पंजाब ने कैच की अपील की, जबकि रहाणे को लगा कि गेंद टप्‍पा खाकर गई है। अंपायर ने आउट दिया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर रबाडा ने कैच लपका। रहाणे 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए। डैरिल मिचेल क्रीज पर आए। आखिरी गेंद पर मिचेल ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

2 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 13/1। डैरिल मिचेल 1* और कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20243:36:49 PM
PBKS vs CSK Live Score: रबाडा का कड़क ओवर

 कगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्‍स के लिए पहला ओवर किया। वाइड के साथ की स्‍पेल की शुरुआत। रहाणे ने दूसरी गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर गायकवाड़ ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। रहाणे ने तीसरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर रहाणे ने थर्डमैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। रबाडा ने आखिरी दो गेंदें डॉट डाली। इस ओवर में 6 रन बने।

1 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर 6/0। अजिंक्‍य रहाणे 4* और कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 May 20243:10:00 PM
PBKS vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

 चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीशन, तुषार देशपांडे।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम करन, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बर्रार, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

5 May 20243:04:25 PM
PBKS vs CSK Live Score: पंजाब की पहले गेंदबाजी

 पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी।

5 May 20242:38:09 PM
PBKS vs CSK Live Score: चेन्नई के लिए जीत जरूरी

 चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखने के लिए आज पंजाब किंग्स को पटखनी देनी होगी। टीम ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

5 May 20241:59:55 PM
PBKS vs CSK Live Score: पंजाब के लिए जीत जरूरी

 पंजाब के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है। टीम को अगर प्लेऑफ में कदम रखना है, तो बचे हुए चारों ही मैचों में जीत का स्वाद चखना होगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us