PBKS vs RCB: 'तू भाग जोश इंगलिस...' रन आउट होने के बाद नाराज हुए नेहाल वढेरा, कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल
यह घटना 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जोश इंगलिस ने सुयश शर्मा की गेंद पर सिर के ऊपर से शॉट खेला। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल लिया। इसके बाद टिम डेविड से थोड़ी सी गड़बड़ हुई। इस जोश इंगलिस दूसरे रन के लिए निकले। दूसरे छोर से नेहाल वढेरा तेजी से रन लेने के लिए भागे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज नेहाल वढेरा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उनके जोड़ीदार जोश इंगलिस ने दौड़ने से मना कर दिया, जिससे दोनों बल्लेबाज पिच के एक ही छोर पर आकर खड़े हो गए। इसका फायदा उठाते हुए विराट कोहली और टिम डेविड ने मिलकर वढेरा को 5 रन पर आउट करवा दिया।
दरअसल, यह घटना 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जोश इंगलिस ने सुयश शर्मा की गेंद पर सिर के ऊपर से शॉट खेला। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल लिया। इसके बाद टिम डेविड से थोड़ी सी गड़बड़ हुई। इस जोश इंगलिस दूसरे रन के लिए निकले। दूसरे छोर से नेहाल वढेरा तेजी से रन लेने के लिए भागे, क्योंकि डेंजर छोर पर नेहाल को भागना था। वह दूसरे छोर तक आ पहुंचे।
KING KOHLI 🤝 TIM DAVID..!!!!
— Tanuj (@ImTanujSingh) April 20, 2025
- The Cold Celebrations of Virat Kohli. 🥶
pic.twitter.com/wbnnH4jVcv
एक छोर पर खड़े हो गए दोनों बल्लेबाज
हालांकि, जोश इंगलिस बीच रास्ते से वापस क्रीज पर लौट आए। नेहाल भी वढेरा भी दूसरे छोर पर थे। इस टिम ने गेंद कोहली की तरफ फेंकी और कोहली ने गेंद विकेटकीपर जितेश तक पहुंचा दी और नेहाल रन आउट हो गए। रन आउट होने के बाद नेहाल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंगलिस पर नाखुश दिखे। वहीं, विराट कोहली ने विकेट का जश्न खास अंदाज में मनाया, जो वायरल हो गया।
खराब रही पंजाब की बल्लेबाजी
बता दें कि चंडीगढ़ में पंजाब ने बेंगलुरु के खिलाफ शानदार शुरुआत की। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद, टीम को साझेदारी बनाने में संघर्ष करना पड़ा। श्रेयस अय्यर (6) और नेहल वढेरा (5) जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम को बीच के ओवरों में काफी नुकसान हुआ। अंत के ओवर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके।
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। आरसीबी ने मैच के लिए खराब फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन की जगह रोमारियो शेफर्ड को मैदान में उतारा। आरसीबी ने पंजाब को 157 रन पर रोक दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।