Video: IPL की ट्रॉफी लेकर मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी, मैच के दौरान करती रहती हैं प्रार्थना
IPL 2019 की ट्रॉफी लेकर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी कृष्ण मंदिर पहुंचीं। नीता अंबानी मैच के दौरान करती रहती हैं प्रार्थना।
नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आइपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा ने चौथी बार चैंपियन बनाया है। इसी टीम की मालकिन भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं। नीता अंबानी अक्सर अपनी IPL टीम मुंबई इंडियंस की हौसला अफजाई के लिए मैदान में उपस्थित रहती हैं। कई मौके पर देखा जाता है कि जब टीम मझधार में फंसी होती है तो नीता अंबानी स्टैंड्स में बैठकर प्रार्थना करने लग जाती हैं।
खैर जो भी हो मुंबई इंडियंस के एक और खिताब जीतने से नीता अंबानी काफी खुश हैं। यही वजह है कि सोमवार को हैदराबाद से लौटने के बाद नीता अंबानी आइपीएल की ट्रॉफी को लेकर मुंबई के जुहु स्थित मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने ट्रॉफी को भगवान श्रीकृष्ण के सामने रखा और पुजारियों से मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। ऐसे में कह सकते हैं कि नीता अंबानी की भगवान श्रीकृष्ण में काफी आस्था है और वह उन्हीं की प्रार्थना मैच के दौरान करती हैं, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस उन्हें ट्रोल भी करते हैं।
इसका वीडियो मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें नीता अंबानी अकेले ट्रॉफी को उठाकर मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान के चरणों में रख रही हैं। इस वीडियो में नीता अंबानी जय श्री कृष्णा भी कहती हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी द्वारिकाधीश भगवान के जयकारे लगाते हैं। बता दें कि नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ मुंबई में हर मैच और बाहर होने वाले बड़े मैचों में जाया करती है। मुंबई इंडियंस टीम को वन फैमिली की तरह ट्रीट करती है।
🙏🏻🏆 #OneFamily pic.twitter.com/1Dq0K09U2S— Mumbai Indians (@mipaltan) May 14, 2019
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप