Move to Jagran APP

मुंबई से मात खाकर KKR ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

किंग खान की केकेआर ने इस हार के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया जो आइपीएल के इतिहास में कभी नहीं बना था।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 09:15 AM (IST)
मुंबई से मात खाकर KKR ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
मुंबई से मात खाकर KKR ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। आइपीएल में बुधवार शाम को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइटराइडर्स को 102 रनम से मात देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। आइपीएल के 22 मैचों में मुंबई ने 18वीं बार कोलकाता को मात दी। वह 2015 के बाद से कोलकाता से नहीं हारी है। किंग खान की केकेआर ने इस हार के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया जो आइपीएल के इतिहास में कभी नहीं बना था। 

loksabha election banner

KKR ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इशान किशन ने 21 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की पूरी पारी 18.1 ओवर में महज 108 रनों पर सिमट गई और इस मुकाबले में उसे 102 रनों की करारी शिकस्त मिली। ये रनों के लिहाज़ से आइपीएल में केकेआर की सबसे बड़ी हार है और ये पहला मौका है जब कोलकाता की टीम को आइपीएल के इतिहास में सौ से ज़्यादा रन के अंतर से हार झेलनी पड़ी है।

 

आइपीएल में KKR की सबसे बड़ी हार  (रनों के लिहाज से)

रनों का अंतर     विरोधी         मैदान             साल

102 रन            मुंबई        ईडन गार्डेंस        2018     

92 रन              मुंबई      पोर्ट एलिजाबेथ     2009 

65 रन              मुंबई        वानखेड़े             2013

55 रन             चेन्नई       ईडन गार्डेंस        2010   

55 रन             दिल्ली   फिरोजशाह कोटला  2018       

कोलकाता के लिए मुश्किल हुई राह

102 रन के बड़े अंतर से मिली इस हार के बाद अब कोलकाता की अंतिम-4 में पहुंचने की राह अब काफी मुश्किल हो गई है। उसे न सिर्फ बाकी तीनों मैच जीतने होंगे, बल्कि नेट रन रेट का भी ध्यान देना होगा।

इशान ने किया KKR को परेशान

इशान ने महज 17 गेंदों पर पचासा जड़कर ईडन में सुनील नारायण के रिकार्ड की बराबरी कर ली। इन दोनों के अलावा कीरोन पोलार्ड, क्रिस मौरिस, एडम गिलक्रिस्ट और क्रिस गेल के भी 17 गेंदों पर अर्धशतक हैं। आइपीएल में सबसे कम गेंदों पर पचासे का रिकॉर्ड लोकेश राहुल (14 गेंद) के नाम दर्ज है। इशान ने 21 गेंदों पर 62 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इशान ने 14वें ओवर में कुलदीप यादव की लगातार चार गेंदों पर छक्के जड़कर मुंबई की रन बनाने की गति को जबर्दस्त तेजी दी, जिसकी बदौलत मेहमान टीम 200 रनों के आंकड़े को पार कर गई।

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आइपीएल का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस तरह हारी कोलकाता

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर भेजे गए सुनील नारायण (4) सस्ते में निपट गए। अच्छी लय में दिख रहे क्रिस लिन (21) रन आउट हो गए। न तो रॉबिन उथप्पा (14) चले, न आंद्रे रसेल (2) और न दिनेश कार्तिक (5)। कोलकाता के नियमित अंतराल पर विकेट झड़ते रहे। उसके पांच बल्लेबाज तो दहाई तक भी नहीं पहुंच पाए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.