MS Dhoni आज लगा सकते हैं जीत का 'शतक', बन जाएंंगे IPL इतिहास के पहले कप्तान
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज (गुरुवार) शाम साढ़े सात बजे से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज (गुरुवार) शाम आठ बजे से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दूसरी बार अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को सीएसके ने करारी मात दी थी। लेकिन, अब जहां रहाणे एंड कंपनी की निगाहें बदला लेने पर होंगी। वहीं, एमएम धोनी बतौर कप्तान आज एक स्पेशल 'शतक' पूरा करना चाहेंगे।
दरअसल, एमएस धोनी आज (IPL का 25वां मैच RR vs CSK) का मैच जीतकर आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। हर एक सीजन में सीएसके की कमान संभालने वाले धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की भी कप्तानी कर चुके हैं, जब चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल के बैन लग गया था। हालांकि, राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए धोनी बतौर कप्तान अपना असर नहीं छोड़ पाए थे। इसी वजह से दूसरे सीजन में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया था।
आईपीएल के करीब 12 साल के इतिहास में धोनी सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भी इकलौते खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी अब तक 165 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम है। गंभीर ने IPL के 129 मैचों में कप्तानी की है। इनके अलावा विराट कोहली भी 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, बतौर कप्तान विराट कोहली का आईपीएल रिकॉर्ड खराब है। लेकिन, बतौर बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के एक दमदार प्लेयर हैं।
बतौर कप्तान IPL में सबसे ज्यादा जीत
कप्तान मैच जीत हार बेनतीजा जीत प्रतिशत
एमएस धोनी 165 99 65 1 60.36
गौतम गंभीर 129 71 57 1 55.42
विराट कोहली 102 44 53 5 45.45
रोहित शर्मा 94 54 39 1 57.97