Move to Jagran APP

MS Dhoni Surgery: CSK फैंस के लिए आई खुशखबरी, धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी; जल्द होंगे डिस्चार्ज

MS Dhoni Knee Surgery CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए खुलासा किया कि गुरुवार सुबह सर्जरी के बाद उन्होंने धोनी से बात की। सीएसके के अधिकारी ने पुष्टि की ऑपरेशन के बाद मैंने उनसे बात की। सब ठीक है।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarPublished: Thu, 01 Jun 2023 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 08:17 PM (IST)
MS Dhoni Surgery: CSK फैंस के लिए आई खुशखबरी, धोनी के घुटने की हुई सफल सर्जरी; जल्द होंगे डिस्चार्ज
आईपीएल मैच के दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्स्टस डेस्क। MS Dhoni Knee Surgery: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है। CSK के सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन ठीक से हुआ और भारत के पूर्व कप्तान पूरी तरह से फिट हैं। डिस्चार्ज होने से पहले वह कुछ और दिनों के लिए अस्पताल में रहेंगे।

loksabha election banner

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए खुलासा किया कि गुरुवार सुबह सर्जरी के बाद उन्होंने धोनी से बात की। सीएसके के अधिकारी ने पुष्टि की, "ऑपरेशन के बाद मैंने उनसे बात की। मैं यह नहीं समझा सकता कि सर्जरी क्या है, लेकिन हमें बताया गया है कि यह एक की-होल सर्जरी है। धोनी हमारी बातचीत में ठीक लग रहे थे।"

धोनी की पत्नी अस्पताल में मौजूद

क्रिकबज के अनुसार, स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला, जिन्होंने पहले इसी तरह की समस्या के लिए ऋषभ पंत का ऑपरेशन किया था, ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी (41) का ऑपरेशन किया। धोनी की पत्नी साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं। धोनी बुधवार, 31 मई की शाम को अस्पताल में भर्ती हुए थे।

ठीक होने में लगेंगे दो महीने

गौरतलब हो कि सीएसके प्रबंधन ने धोनी के इलाज की देखरेख के लिए अपनी टीम के डॉक्टर डॉ. मधु थोट्टापिल को मुंबई में नियुक्त किया है। उनके पूरी तरह से ठीक होने का सही समय अभी भी पता नहीं है, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि धोनी लगभग 2 महीने में ठीक हो जाएंगे।

चेन्नई ने जीता है पांचवां खिताब

बता दें कि बीते सोमावार को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था। चेन्नई दूसरी टीम बनी, जिसने आईपीएल का पांचवां खिताब जीता है। मुंबई ने चेन्नई से पहले पांच ट्रॉफी जीती है। धोनी ने आईपीएल फाइनल जीतने के बाद कहा कि दर्शकों का प्यार देखकर, वह एक और सीजन खेलना चाहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.