Move to Jagran APP

CSK vs GT: MS Dhoni का कोई सानी नहीं, IPL 2023 का खिताब जीतकर माही ने बना दिया नया रिकॉर्ड

CSK vs GT IPL 2023 Final MS Dhoni Record एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। आईपीएल 2023 खिताब जीतने के साथ ही एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek NigamPublished: Tue, 30 May 2023 05:42 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 05:42 AM (IST)
CSK vs GT: MS Dhoni का कोई सानी नहीं, IPL 2023 का खिताब जीतकर माही ने बना दिया नया रिकॉर्ड
CSK vs GT IPL 2023 MS Dhoni Record: एमएस धोनी

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने सोमवार को रोमांच से भरे आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी। एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता। यह खिताब एमएस धोनी के लिए विशेष रहा, जिन्‍होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

loksabha election banner

एमएस धोनी टी20 और आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्‍तान बन गए हैं। धोनी ने 41 साल 326 दिन की उम्र में आईपीएल खिताब अपने नाम किया। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान मिस्‍बाह उल हक के रिकॉर्ड को तोड़ा। मिस्‍बाह उल हक ने 41 साल 276 दिन की उम्र में पाकिस्‍तान सुपर लीग का खिताब जीता था। मिस्‍बाह ने 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सात साल बाद माही ने तोड़ दिया है।

आईपीएल में यहां भी नंबर-1 धोनी

इसके अलावा एमएस धोनी आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर भी बन गए हैं। धोनी ने 41 साल 326 दिन की उम्र में आईपीएल 2023 में खिताब जीता। वैसे, यहां धोनी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

2021 में धोनी आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। तब उनकी उम्र 40 साल 100 दिन थी। शेन वॉर्न आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं। 2008 में शेन वॉर्न ने आईपीएल खिताब जीता था और तब उनकी उम्र 38 साल 262 दिन थी।

आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर्स

  • 41 साल 327 दिन - एमएस धोनी, आज
  • 40 साल 100 दिन - एमएस धोनी, 2021
  • 38 साल 262 दिन - शेन वॉर्न, 2008
  • 38 साल 178 दिन - मैथ्‍यू हेडन, 2010
  • 38 साल 8 दिन - मुथैया मुरलीधरन, 2010
  • 38 साल 8 दिन - ड्वेन ब्रावो, 2021
  • 37 साल 248 दिन - अंबाती रायुडू

कीर्तिमानों के शिखर पर धोनी

एमएस धोनी ने आईपीएल में अपना 250वां मैच खेला। वो लीग के इतिहास में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। धोनी ने मैच के दौरान अपने 300 टी20 शिकार पूरे किए। धोनी ऐसे इकलौते भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने आईपीएल के फाइनल मैच में 8 शिकार कर चुके हैं। इसके बाद जितने भी भारतीय विकेटकीपर हैं उन सब ने मिलकर 6 शिकार किए हैं।

धोनी नाम दर्ज हुए रिकॉर्ड

  • पहले भारतीय विकेटकीपर जिन्होंने 300 विकेट लिए।
  • आईपीएल फाइनल में दो बार ऑरेंज कैप खिलाड़ी को किया स्टम्प।
  • धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में 8 शिकार किए।
  • आईपीएल फाइनल में दो स्टम्पिंग करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने। पहले स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.