Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025: चेन्‍नई ने बेंगलुरु में कटाई नाक, Romario Shepherd हीरो तो खलील बने विलेन

    चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने शनिवार को एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। बेंगलुरु में खेले गए मैच में सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और जैकब बेथल ने जोरदार प्रहार किए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। विराट ने 33 गेंदों पर 62 और जैकब ने इतनी ही गेंदों पर 55 रन की पारी खेली।

    By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sat, 03 May 2025 10:24 PM (IST)
    Hero Image
    रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी। इमेज- आरसीबी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने शनिवार को एक बार फिर नाक कटाई। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में सीएसके के कप्‍तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी की ओर से विराट कोहली और जैकब बेथल ने जोरदार प्रहार किए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। विराट कोहली ने 33 गेंदों पर 62 और जैकब ने इतनी ही गेंदों पर 55 रन की पारी खेली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सलामी जोड़े के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 17, रजत पाटीदार ने 11 और जितेश शर्मा ने 2 रन की पारी खेली। इसके बाद 7 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने बल्‍ले से हाहाकार मचा दिया। उन्‍होंने 19वें और 20वें ओवर में बाउंड्री में ही डील की। खलील अहमन ने 19वें ओवर में 33 रन लुटा दिए। शेफर्ड ने इस ओवर में 4 छक्‍के और 2 चौके लगाए। इसके बाद पथिराना ने 20वां ओवर किया। इस ओवर में उन्‍होंने 21 रन लुटा दिए। शेफर्ड के बल्‍ले से 2 चौके और 2 छक्‍के निकले।

    आखिरी 2 ओवर में चेन्‍नई ने 54 रन दिए। इसके साथ ही 5 बार की चैंपियन टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। चेन्‍नई पारी के 19-20 ओवरों में सर्वाधिक रन लुटाने वाली टीम बन गई है। इतना ही नहीं खलील अहमद के नाम भी एक अनचाहा रिकार्ड जुड़ गया है। वह लीग में चेन्‍नई की ओर से सबसे महंगे ओवर करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्‍होंने 4 ओवर में कुल 65 रन दे दिए दूसरी ओर रोमारिया शेफर्ड 14 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। वह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में संयुक्‍त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर बन गए।

    19-20वें ओवर में बनाए गए सबसे ज्‍यादा रन

    • 54/0 - आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2025*
    • 53/0 - दिल्‍ली बनाम गुजरात, दिल्ली, 2024
    • 51/0 - मुंबई बनाम दिल्‍ली, वानखेड़े, 2024
    • 49/0 - पंजाब बनाम बेंगलुरु, दुबई, 2020
    • 48/0 - बेंगलुरु बनाम पंजाब, बैंगलोर, 2019

    IPL में CSK के लिए सबसे महंगा ओवर

    • 33 - खलील अहमद बनाम बेंगलुरु, 2025
    • 30 - लुंगी एनगिडी बनाम राजस्‍थान, 2020
    • 30 - सैम करन बनाम कोलकाता, 2021
    • 29 - डीजे ब्रावो बनाम मुंबई, 2019

    IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक

    • 13 - यशस्वी जायसवाल, 2023
    • 14 - केएल राहुल, 2018
    • 14 - पैट कमिंस, 2022
    • 14 - रोमारियो शेफर्ड, 2025*

    ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: होम ग्राउंड पर Virat Kohli ने छक्‍कों में की डील, एक साथ बना दिए कई बड़े रिकॉर्ड