विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: बीच टूर्नामेंट दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, इंजरी से वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

Published: Mon, 22 Apr 2024 07:28 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स को बीच टूर्नामेंट जोर का झटका लगा है। टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंजरी की वजह से ...और पढ़ें

Mitchell marsh: मिचेल मार्श हुए आईपीएल 2024 से बाहर।
Mitchell marsh: मिचेल मार्श हुए आईपीएल 2024 से बाहर।

HighLights

  1. दिल्ली कैपिटल्स को लगा बीच टूर्नामेंट में बड़ा झटका
  2. मिचेल मार्श आईपीएल 2024 से हुए बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को बीच टूर्नामेंट तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंजरी से वजह से आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मार्श हेमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। मार्श का बाहर होना दिल्ली के लिए बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि इस सीजन पंत की सेना आउट ऑफ टच दिखाई दी है।

दिल्ली को लगा तगड़ा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 के बीच में जोर का झटका लगा है। टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंजरी से वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पोंटिंग का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि वह वापस आएंगे। कोच के अनुसार, उन्होंने मार्श से बात की है और उनको पूरी तरह से रिकवर होने में अभी थोड़ा ज्यादा समय लगेगा।

यह भी पढ़ें- IPL के हाई-स्कोरिंग मैचों से परेशान हुए Sunil Gavaskar, BCCI से लगाई गेंदबाजों पर रहम करने की गुहार, दे डाला अहम सुझाव

मार्श हेमस्ट्रिंग की इंजरी से परेशान हैं और उनको पूरी तरह से फिट होने में समय लगेगा। अपनी इंजरी की वजह से ही मार्श को चार मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा था। हालांकि, मार्श का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। इस सीजन खेले 4 मैचों में मार्श सिर्फ 61 रन बना सके हैं, जबकि गेंदबाजी में भी उनके हाथ एक ही विकेट लगा है।

दिल्ली की हालत खस्ता

दिल्ली कैपिटल्स की हालत आईपीएल 2024 में काफी खस्ता है। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को तीन में जीत नसीब हुई और 5 मैचों में दिल्ली को हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली के लिए आने वाले कुछ मैच बेहद महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली अगर दो और मैचों में हार का सामना करती है, तो टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

गेंदबाजों ने किया है निराश

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया है। एनरिक नॉर्किया की रफ्तार आईपीएल 2024 में उनके लिए ही काल बनती हुई नजर आई है। वहीं, ईशांत शर्मा, खलील अहमद भी गेंद से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खले गए मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने 266 रन लुटाए थे।