Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

MI vs RCB Highlights: एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, आरसीबी को 7 विकेट से हराया

MI vs RCB Highlights: आईपीएल 2024 के 25वें मैच में आज मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को शिकस्त दे दी है। आरसीबी की तरफ से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया है।

By Ashish Rajendra Thu, 11 Apr 2024 11:20 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल सीजन 17 के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से हरा दिया है। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई की टीम ने 15.3 ओवर में 199-3 स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

मुंबई की तरफ से ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने 69 (34) और सूर्याकुमार यादव ने 52 (19) की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है। इस आईपीएल में मुंबई की ये दूसरी जीत है, जबकि आरसीबी की ये पांचवी हार है।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 196-8 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान फेफ डुप्लेसिस 61 (40), रजत पाटीदार 50 (26) और अंत में दिनेश कार्तिक की नाबाद 53 (23) तेजतर्रार पारी शामिल रहीं।

वहीं मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। अपने कमाल के खेल (5-21 विकेट) के लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला है। मुंबई इंडियंस के लिए ये जीत बेहद खास रही है।

11 Apr 202411:18:03 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को दी मात, 7 विकेट से जीता मुकाबला

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 17 के 25वें मैच में होम टीम मुंबई इंडियंस ने मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से हरा दिया है। मुंबई के जीत के हीरे ईशान किशन 69 (34), सूर्यकुमार यादव 52 (19) और जसप्रीत बुमराह 5-21 विकेट रहे हैं। 

11 Apr 202411:10:01 PM
MI vs RCB Live Score: जीत की तरफ मुंबई, 10 रनों की और जरूरत

आरसीबी के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत की तरफ आगे बढ़ चुकी है। एमआई की टीम को अब महज 10 रनों की जरूरत है। 

11 Apr 202411:04:02 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, सूर्या शानदार पारी खेलकर आउट

 मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है। सूर्यकुमार यादव 19 बॉल में 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर आरसीबी के पेसर विषक का शिकार बने।

11 Apr 202410:58:30 PM
MI vs RCB Live Score: सूर्या ने वानखेड़े में खेली विस्फोटक पारी, जड़ा करियर का 22वां पचासा

चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए सूर्याकुमार यादव ने आईपीएल करियर की 22वीं फिफ्टी महज 17 गेंदों में पूरी कर ली है। 

11 Apr 202410:52:08 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, रोहित शर्मा हुए आउट

24 बॉल में 38 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। विल जैक्स की बॉल पर आरसीबी के पेसर रीस टॉप्ली ने हवा में उड़ते हुए हिटमैन का हैरतअंगेज कैच लपका है।

11 Apr 202410:50:21 PM
MI vs RCB Live Score: सूर्या ने आते ही खोले हाथ, चौकों छक्कों की कर दी बारिश

 मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के पेसर आकाशदीप की ठीक-ठाक खबर ली है। इस दौरान उन्होंने पारी के 11वें ओवर में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 24 रन कूटे।

11 Apr 202410:36:15 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, शानदार पारी खेलकर किशन हुए आउट

 34 बॉल में 69 रनों की तूफानी पारी खेलकर ईशान किशन पवेलियन लौट गए हैं। आरसीबी के बॉलर आकाशदीप ने उन्हें आउट किया है। 

11 Apr 202410:34:08 PM
MI vs RCB Live Score: मजबूत स्थिति में मुंबई इंडियंस, 100 रनों के पार पहुंची एमआई

 मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 100 रनों की बेहतरीन साझेदारी की।

11 Apr 202410:25:59 PM
MI vs RCB Live Score: हिटमैन ने किया कमाल, वानखेड़े पर रोहित ने रचा इतिहास

आरसीबी के खिलाफ जारी मैच में तीसरा छक्का जड़ते हुए मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा  ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20 क्रिकेट में इस ग्राउंड पर रोहित ने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। 

11 Apr 202410:19:36 PM
MI vs RCB Live Score: किशन ने आरसीबी बॉलर्स पर बरपाया कहर, जड़ा तूफानी पचासा

 मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 22 बॉल में आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब 6 ओवर में एमआई का स्कोर 72-0 है। 

11 Apr 202410:15:36 PM
MI vs RCB Live Score: किशन और रोहित ने मुंबई इंडियंस को दिलाई धमाकेदार शुरुआत

 बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार शुरुआत कर डाली है। 5 ओवर में टीम का स्कोर 55-0 हो गया है। 

11 Apr 202410:02:26 PM
MI vs RCB Live Score: किशन ने खोले हाथ, आरसीबी के टॉप्ली को लिया रिमांड

 पारी के तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस की तेज गेंजबाज रीस टॉप्ली को आड़े हाथों लिया है। इस ओवर में किशन ने लगातार 3 चौके जड़ दिए हैं। एमआई का स्कोर अब 3 ओवर में 23-0 रन हो गया है।

11 Apr 20249:57:27 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई की सधी शुरुआत, टीम का स्कोर 9-0 (2)

 मुंबई इंडियंस की पारी के 2 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। इस दौरान एमआई का स्कोर 9-0 है।

11 Apr 20249:47:36 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई की पारी का हुआ आगाज, क्रीज पर ओपनर

 आरसीबी की तरफ से मिले 197 रनों के टारगेट का पीछा करते मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत हो गई है। एमआई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर डटे हुए हैं।

11 Apr 20249:34:20 PM
MI vs RCB Live Score: कार्तिक ने खेली तूफानी पारी, मुंबई को मिला 197 रनों का टारेगट

 अंत में 23 बॉल में 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम को 20 ओवर में 196 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया है। मुंबई के सामने अब 197 रनों का लक्ष्य है। मुंबई इंडियंस की तरफ से पेसर जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके।

11 Apr 20249:22:54 PM
MI vs RCB Live Score: बुमराह ने आरसीबी का हाल किया बेहाल, 5 विकेट किए अपने नाम

 मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्रीत बुमराह ने आरबीसी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी है। आईपीएल करियर में दूसरी बार पांच विकेट हॉल पाकर बुमराह ने कमाल कर दिया है। 

11 Apr 20249:19:46 PM
MI vs RCB Live Score: कार्तिक बने आरसीबी के संकटमोचन, स्कोर 168-6 (18)

 दिनेश कार्तिक ने आरसीबी की डूबती नैय्या को संभाल लिया है। अब टीम का स्कोर 18 ओवर में 168-6 हो गया है। 

11 Apr 20249:09:59 PM
MI vs RCB Live Score: आरसीबी छठा विकेट गिरा, बुमराह को मिली तीसरी सफलता

 मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी को दो गेंद में दो बड़े झटके दे दिए हैं। आरसीबी के बाएं हाथ के बल्लेबाज महीपाल लोमरोर शून्य के स्कोर पर बुमराह की तीसरी सफलता बने हैं। 

11 Apr 20249:06:30 PM
MI vs RCB Live Score: डुप्लेसिस की शानदार पारी समाप्त, आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा

40 बॉल में शानदार 61 रनों की पारी खेलकर आरसीबी के कप्तान फेफ डुप्लेसिस कैच आउट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह को मैच की दूसरी सफलता मिली है। 

11 Apr 20249:00:44 PM
MI vs RCB Live Score: मजबूत स्कोर की तरफ आगे बढ़ी आरसीबी, कार्तिक ने खोले हाथ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अब बड़े स्कोर की तरफ आगे बढ़ गई है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद टीम का स्कोर 149-4 हो गया है। कार्तिक ने मुंबई के बॉलर आकाश मधवाल के ओवर में 4 चौके जड़ दिए। 

11 Apr 20248:48:33 PM
MI vs RCB Live Score: कप्तान ने संभाली कमान, आरसीबी का स्कोर 121-4 (14)

 आरसीबी के कप्तान फेफ डुप्लेसिस ने इस सीजन का पहला अर्धशतक 33 बॉल में पूरा कर लिया है और अब उनकी टीम का स्कोर 121-4 (14) है। 

11 Apr 20248:37:32 PM
MI vs RCB Live Score: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा, मैक्सवेल शून्य पर आउट

 आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवाल की खराब फॉर्म जारी है। बिना खाता खोले वह पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर अब 108-4 हो गया है।

11 Apr 20248:30:58 PM
MI vs RCB Live Score: पाटीदार ने पूरी की फिफ्टी, आरसीबी का स्कोर 105-3

 26 बॉल में 50 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद रजत पाटीदार आउट हो गए हैं। आरसीबी का स्कोर 105-5 हो गया है। 

11 Apr 20248:22:20 PM
MI vs RCB Live Score: पाटीदार और डुप्लेसिस ने संभाला मोर्चा, आरसीबी का स्कोर 89 (10)

 आरसीबी की पारी के 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। रजत पाटीदार और कप्तान फेफ डुप्लेसिस की कमाल की बल्लेबाजी के दम पर टीम का स्कोर 89-2 हो गया है।

11 Apr 20248:10:29 PM
MI vs RCB Live Score: पाटीदार ने बोला हल्ला, आरसीबी का स्कोर 67-2 (8)

 8 ओवर के खेल के बाद आरसीबी की टीम मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से है। रजत पाटीदार और कप्तान डुप्लेसिस ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम का स्कोर 67-2 के पार पहुंचा दिया है। 

11 Apr 20247:49:58 PM
MI vs RCB Live Score: पावरप्ले में आरसीबी की सधी शुरुआत

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम शुरुआती झटके के बाद संभल गई है। पावरप्ले में 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 44-2 हो गया है।

11 Apr 20247:42:24 PM
MI vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका, कोहली 3 रन बनाकर आउट

 मुंबई इंडियंस को पहली सफलता मिल गई है। आरसीबी के विराट कोहली 3 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने हैं।

11 Apr 20247:39:16 PM
MI vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी जारी

 कोहली और डुप्लेसिस क्रीज पर हैं। हार्दिक ने पहला ओवर मोहम्मद नबी से करवाया। आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस ने चौका जड़ा। दूसरा ओवर गेराल्ड ने किया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी के कप्तान ने सिक्स जड़ा। 

2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 14/0

11 Apr 20247:37:26 PM
MI vs RCB Live Score: क्रीज पर कोहली और कप्तान डुप्लेसिस, स्कोर 14-0 (2)

 आरसीबी की पारी शुरू हुए 2 ओवर का खेल हो गया है। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान फेफ डुप्लेसिस क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम का स्कोर 14-0 हो गया है। 

11 Apr 20247:03:25 PM
MI vs RCB Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, आरसीबी पहले करेगी बैटिंग

 आईपीएल के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसके हिसाब से अब आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। 

11 Apr 20246:34:22 PM
MI vs RCB Live Score: वानखेड़े के ऐतिहासिक मैदान पर मुकाबला

 मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम क्रिकेट के इतिहास काफी अहम माना जाता है। आज इस ऐतिहासिक मैदान पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम भिड़ेंगीं। 

11 Apr 20246:22:01 PM
MI vs RCB Live Score: आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरू में कांटे की टक्कर आज

 आईपीएल 2024 में आज दो बड़ी टीमों की बीच मुकाबला थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। एक तरफ 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस है और दूसरी तरफ 16 से अपना पहला खिताब तलाश रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us