विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs RCB: फाफ डु प्लेसिस बने "कृष", ऋतिक का पकड़ा शानदार कैच; देखें हैरान करने वाला वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sun, 02 Apr 2023 09:37 PM (IST)

18वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ऋतिक ने मिड ऑफ के ...और पढ़ें

Faf du Plessis catch, फाफ डु प्लेसिस ने पकड़ा शानदार कैच। फोटो- ट्विटर
Faf du Plessis catch, फाफ डु प्लेसिस ने पकड़ा शानदार कैच। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के दूसरे मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार कैच पकड़ा। इस अद्भुत कैच को देख दर्शकों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। वहीं, विराट कोहली भी अपने आप को खुशी मनाने से नहीं रोक पाए।

दरअसल, 18वें ओवर में हर्षल पटेल के ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ऋतिक ने मिड ऑफ के ऊप से शॉट मारने का प्रयास किया। ऋतिक गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए, लेकिन एक बार लगा की गेंद मिड ऑफ के ऊपर से निकल जाएगी, लेकिन पीछे भागते हुए कप्तान डु प्लेसिस ने शानदार कैच लपका। दर्शक इस कैच को देख आरसीबी-आरसीबी चिल्लाने लगे।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने जीता टॉस 

गौरतलब हो कि बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई और बैंगलोर के बीच आईपीएल के 16वें सीजन का पांचवां मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB के गेंदबाजों ने मुंबई के टॉप बल्लेबाजों पर लगाम लगा दी। उन्हें बड़ी पारी खेले नहीं दिया। हालांकि, तिलक वर्मा ने अर्धशतक पूरा किया।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने नाबाद 84 रन बनाए। तिलक के अलावा कोई भी बड़ी पारी खेल पाने में सफल नहीं हुआ। कर्ण शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को जीत के लिए 172 रन चाहिए।