विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MI vs LSG Weather Report: लखनऊ और मुंबई के मैच पर तूफान का साया? जानिए कैसा रहेगा सपनों के शहर का मौसम

Published: Fri, 17 May 2024 07:00 AM (IST)

लखनऊ के लिए ये मैच इसलिए अहम है क्योंकि इस मैच पर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं। इस मैच ...और पढ़ें

लखनऊ-मुंबई मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
लखनऊ-मुंबई मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

HighLights

  1. मुंबई-लखनऊ मैच में तूफान न बिगाड़ दे खेल।
  2. मुंबई में कुछ दिन पहले आया था तूफान।
  3. लखनई के लिए काफी अहम है मैच।

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल-2024 अच्छा नहीं रहा है। पांच बार की विजेता इस समय प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है। इस टीम को अपना आखिरी मैच शुक्रवार को लखनऊ सुपर जांयंट्स के खिलाफ खेलना है। मुंबई ये मैच अपने घर में यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली ये टीम इस सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। लेकिन उसके सामने लखनऊ की चुनौती है जो प्लेऑप में पहुंचने के लिए अपनी पूरी जान लगाने को तैयार है।

लखनऊ के लिए ये मैच इसलिए अहम है क्योंकि इस मैच पर उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं। इस मैच में जीत केएल की टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखेगी लेकिन हार उसे बहुत बड़ा झटका देगी। ये वो टीम है जिसने साल 2022 से आईपीएल में कदम रखा है और लगातार दो सीजन प्लेऑफ में पहुंची है।

ये भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: हार्दिक पांड्या 7वें स्थान पर बरकरार, वानिंदु हसरंगा ने की शाकिब अल हसन की बराबरी; जानें कौन किस स्थान पर पहुंचा

कैसा रहेगा मौसम?

इस मैच पर सभी की नजरें इसलिए भी हैं क्योंकि ये मैच मुंबई में होना है और यहां कुछ दिन पहले ही तूफान आया था जिसने तबाही मचा दी थी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये मैच हो पाएगा या फिर बारिश, खराब मौसम की भेट चढ़ जाएगा। देखा जाए तो इससे बात बिगड़ती नहीं दिख रही है क्योंकि शुक्रवार को मुंबई का तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक हालांकि देर रात में तूफान आ सकता है। फैंस नहीं चाहेंगे कि ऐसा कुछ हो।

बारिश के कारण धुला मैच तो क्या होगा?

अगर ये मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसे में मुंबई की टीम लीग का अंत प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रहते हुए करेगी और ऐसा तीन साल में दूसरी बार होगा। वहीं बारिश लखनऊ के प्लेऑफ के अरमानों पर पानी फेर सकती है।

ये भी पढ़ें- Usain Bolt की नजरों में ये है दुनिया का सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्‍गजों के ऊपर जानें किसे रखा