Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

MI Vs LSG Highlights: मुंबई के लिए रोहित और नमन ने लड़ी लड़ाई, लखनऊ को मिली 18 रन से जीत

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का आईपीएल-2024 अच्छा नहीं रहा है। सीजन का आखिरी मुकाबला भी नहीं जीत सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई को 18 रन से हराया।

By Abhishek Upadhyay Sat, 18 May 2024 12:19 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: आईपीएल 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बोर्ड पर लगाए हैं। कप्तान केएल राहुल ने 55 रन तो निकोलस पूरन ने 75 रन की तूफानी पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए एन तुषारा और चावला ने तीन-तीन विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने तेज शुरुआत की। हालांकि, पांचवें ओवर में बारिश आ गई, जिसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो रोहित ने चौको और छक्कों की बारिश की। रोहित 68 रन बनाकर आउट हुए। ब्रेबिस ने 23 रन का योगदान दिया। 

इसके बाद मुंबई ने लगातार विकेट खोए। सूर्यकुमार शून्य पर पवेलियन लौटे। हार्दिक, नेहाल वढेरा और ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि, नमन धीर ने जरूर लड़ाई लड़ी। नमन ने 28 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। मुंबई को अपने आखिरी मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। 

18 May 202412:19:21 AM
MI Vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता मुकाबला

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 रन से मुकाबला जीत लिया। नमन धीर ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा 68 रन बनाए। ब्रेबिस ने 23 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।  

18 May 202412:14:00 AM
MI Vs LSG Live Score: नमन धीर ने कम किया हार का अंतर

 नमन धीर ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ते हुए मुंबई की हार का अंतर कम किया। नमन धीर ने 25 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। 

17 May 202411:28:33 PM
MI Vs LSG Live Score: एक के बाद एक मुंबई ने खोए तीन विकेट

 मुंबई इंडियंस ने तीन विकेट गंवा दिये हैं। सूर्यकुमार बिना खाता खोले लौट गए। रोहित शर्मा 38 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की पारी के 11 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 98/3

17 May 202411:13:47 PM
MI Vs LSG Live Score: रोहित की तूफानी पारी

 बारिश रुकने के बाद रोहित शर्मा का बल्ला रन बरसा रहा है। 28 गेंद पर अर्धशतक पूरा करने का बाद रोहित बेखौफ होकर खेल रहे। ब्रेबिस 23 रन बनाकर आउट हुए। नवीन ने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। 

8.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 88/1 

17 May 202410:55:21 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: बारिश रुकने बाद दोबारा मैच शुरू हुआ

 बारिश के रूकने के बाद दोबारा मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के बल्ले से दो लगातार चौके निकले। रोहित शर्मा 29 रन और ब्रेबिस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 40/0

17 May 202410:07:33 PM
MI Vs LSG Live Score: वानखेडे़ में आई बारिश

 बरसात चालू हो गई है और खेल को रोक दिया गया है। खिलाड़ी वापस जा रहे हैं और कवर्स लगाए जा रहे हैं मैदान में। 

17 May 202410:01:17 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: मुंबई की तेज शुरुआत

 मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की है। पहले ओवर में 8 रन बने। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने दो लगातर सिक्स लगाए। दूसरे ओवर में 14 रन बने। रोहित 12 गेंद पर 19 और डेवॉल्ड ब्रेबिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 25/0

17 May 20249:34:18 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: लखनऊ की पारी खत्म, बनाए 214 रन

 लखनऊ की पारी खत्म हो गई है। खराब शुरुआत से बाहर निकलते हुए इस टीम ने 20 ओवरों में 214 रनों की स्कोर खड़ा किया है। इस स्कोर तक टीम को पहुंचाया 29 गेंदों पर 75 रन बनाने वाले निकोलस पूरन और 41 गेंदों पर 55 रन बनाने वाले कप्तान केएल राहुल। मुंबई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज पीयूष चावला रहे जिन्होंने तीन विकेट लिए। 

17 May 20249:18:04 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: राहुल भी आउट

 पीयूष चावला ने आते ही एक और सफलता हासिल कर ली है और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखा दी है। 18वें ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल आउट हो गए। मुंबई को लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट मिले। इसी के साथ मुंबई ने अपनी टीम हैट्रिक पूरी कर ली है। 

17 May 20249:16:10 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: अरशद खान भी लौटे पवेलियन

अरशद खान भी आउट हो गए हैं। तुषारा ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया। 

17 May 20249:14:42 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: पूरन आउट, लखनऊ ने खोया चौथा विकेट

 निकोलस पूरन आउट हो गए हैं। 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तुषारा ने उन्हें बाउंड्री लाइन पर कैच कराया। सूर्यकुमार यादव ने उनका शानदार कैच लपका। 

17 May 20249:13:29 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: राहुल का अर्धशतक

 पूरन के बाद केएल राहुल ने भी शानदार पारी खेली है और अर्धशतक जमाया है। राहुल ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। 

17 May 20248:58:04 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: पूरन का तूफानी अंदाज

 पूरन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने महज 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन ने अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। 

17 May 20248:52:59 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: पांड्या ने लुटाए रन

 14वां ओवर फेंकने वाले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में 15 रन लुटा दिए। पूरन ने इस ओवर में एक शानदार छक्का भी मारा। 

17 May 20248:48:49 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: पूरन हुए आक्रामक

 पूरन ने अब आक्रामक रुख अपना लिया है। अंशुल कंबोज द्वारा फेंके गए 13वें ओवर में कुल 22 रन आए। इस ओवर में पूरन ने दो छक्के और एक चौका मारा। 

17 May 20248:42:05 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: लखनऊ की पारी पटरी पर

 राहुल के बूते और पूरन के दम पर लखनऊ की पारी पटरी पर आती दिख रही है। 12 ओवरों का खेल हो चुका है और लखनऊ ने 88 रन बना लिए हैं। टीम ने अपने तीन विकेट खो दिए हैं। अगले आठ ओवरों में लखनऊ की टीम 80 से 100 रन बनाने की कोशिश में होगी। 

17 May 20248:32:56 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी

 लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। टीम ने 10 ओवरों तक आते-आते अपने तीन विकेट खो दिए हैं और बनाए हैं सिर्फ 69 रन। टीम को बड़े स्कोर तक जाना है तो फिर इस समय मैदान पर मौजूद राहुल और निकोलस पूरन की जोड़ी को टिकना होगा। 

17 May 20248:26:40 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: नेहाल ने पकड़ा शानदार कैच, हुड्डा आउट

 लखनऊ का तीसरा विकेट गिर गया है। दीपक हुड्डा आउट हो गए हैं। नेहाल वाढेरा ने दीपक का शानदार कैच लपका। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हुए। 

17 May 20248:09:29 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: चावला ने किया स्टोइनिस का शिकार

 लखनऊ को दूसरा झटका लग गया है। तेज बल्लेबाजी कर रहे मार्कस स्टोइनिस आउट हो गए हैं। पीयूष चावला ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें अपना शिकार बनाया। 

17 May 20248:01:56 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: पहले झटके के बाद संभाली लखनऊ

 पहले ओवर में पडिक्कल का विकेट गिरने के बाद लखनऊ की पारी संभलती दिख रही है। कप्तान केएल राहुल और मार्कस स्टोयनिस ने पारी को संभाल लिया है। चार ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 35 रन है। 

17 May 20247:41:24 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: लखनऊ ने खोया पहला विकेट

 लखनऊ ने अपना पहला विकेट खो दिया है। ओपनिंग बैट्समैन देवदत्त पडिक्कल आउट हो गए हैं। पहले ओवर की चौथी गेंद पर नुवान तुषारा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। लखनऊ ने रिव्यू लिया लेकिन ये सफल नहीं रहा। 

17 May 20247:20:04 PM
लखनऊ सुपरजायंट्स की प्‍लेइंग 11

देवदत्‍त पडिक्‍कल, केएल राहुल (कप्‍तान), मार्कस स्‍टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, कृणाल पांड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्‍नोई, मोहसिन खान।

इंपैक्‍ट प्‍लेयर्स - नवीन उल हक, ग्‍लेन टर्नर, एम सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड और कृष्‍णप्‍पा गौतम।

17 May 20247:16:58 PM
मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11

नमन धीर, डेवाल्‍ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, नेहल वाढेरा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।

इंपैक्‍ट प्‍लेयर्स - रोहित शर्मा, टिम डेविड, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और शम्‍स मुलानी।

17 May 20247:14:48 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 67वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

17 May 20246:51:39 PM
MI Vs LSG IPL 2024 Live Score: दोनों टीमों को चाहिए सिर्फ जीत

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का सामना केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स से है। इस मैच को जीत दोनों टीमें लीग दौर का अंत जीत के साथ करना चाहेंगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us