MI vs KKR Highlights: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई नेस्तानाबूत, 12 साल बाद वानखेड़े में कोलकाता को मिली पहली जीत
MI vs KKR Live Score: आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता ने 2012 के बाद वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ मैच जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Live Score: आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस को अपने घर में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 169 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर सिमट गई। स्टार्क ने चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही ईशान किशन का विकेट गंवाया। मिचेल ने क्लीन बोल्ड कर पहला विकेट हासिल किया। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर सुनील नारायण का शिकार बने। मुंबई ने 71 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे।
यहां से सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड टीम को मैच में वापस लेकर आए। सूर्यकुमार यादव 56 रन बनाकर रसेल का शिकार बने। यही से मैच मुंबई के हाथ से निकल गया। 19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने टिम डेविड को आउट कर मुंबई इंडियंस की उम्मीद खत्म कर दी।
इसे पहले कोलकाता टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। वहीं, मनीष पांडे ने 42 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट झटके। नुवान तुषारा ने भी तीन विकेट चटकाए।
MI vs KKR Playing 11
केकेआर प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नेहल वढ़ेरा, टिम डेविड, नमन, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने तीन बल्लेबाजों को आउट कर मुंबई को 24 रन से मात दे दी। मुंबई 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर सिमट गई। मिचेल स्टार्क ने चार विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस को आठवां झटका लगा। टिम डेविड 24 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क ने उनका विकेट लिया।
मुंबई की पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं। तीन ओवर में 43 रन चाहिए। टिम डेविड 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेराल्ड कोएत्जी 2 रन बनाकर साथ दे रहे।
17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 127/7
आंद्रे रसेल ने सूर्यकुमार यादव को कैच आउट कराकर मुंबई को 7वां झटका दिया। सूर्या 56 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड अभी भी क्रीज पर हैं।
आंद्रे रसेल ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट चटकाया। हार्दिक 1 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। सुनील नारायण ने नेहाल वडेरा को आउट कर मुंबई को पांचवां झटका दिया। सूर्यकुमार 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए हैं।
11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 71/5
वरुण चक्रवर्ती के चक्रव्यू में तिलक वर्मा फंसे। वह 4 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का चौथा विकेट गिर गया है। नेहाल वडेरा बल्लेबाजी करने आए हैं।
9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 61/4 सूर्यकुमार-18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सुनील नारायण ने आईपीएल में रोहित शर्मा को 10वीं बार आउट किया। रोहित 11 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने आए हैं।
6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 46/3
नमन धीर 11 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर नमन का विकेट लिया। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने आए हैं।
4.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 38/2
मुबंई इंडियंस को पहला झटका लगा है। दूसरे ओवर में मिचेल स्टार्क पर ईशान किशन ने हमला बोला। दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया। चौथी गेंद पर स्टार्क ने वापसी की और ईशान किशन को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 13 रन बनाकर आउट हुए।
जसप्रीत बुमराह ने वेंकटेश अय्यर को क्लीन बोल्ड करते हुए केकेआर की पूरी टीम को 169 रन पर समेट दिया है। वेंकटेश ने केकेआर की ओर से सर्वाधिक 70 रन बनाए। वहीं, मनीष पांडे ने 42 रन का योगदान दिया।
जसप्रीत बुमराह ने मिचेल स्टार्क को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। स्टार्क को बिना खाता खोले बुमराह ने चलता किया है।
जसप्रीत बुमराह ने रमनदीप को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। 155 के स्कोर पर केकेआर ने अपना आठवां विकेट खो दिया है।
केकेआर ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। मनीष पांडे 31 गेंदों में 42 रन बनाकर चलते बने हैं। अब क्रीज पर आ चुके हैं आंद्रे रसेल।
36 गेंदों में वेंकटेश अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दबाव में कमाल की पारी वेंकटेश के बल्ले से। मनीष पांडे भी अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और वेंकटेश का पूरा साथ निभा रहे हैं।
15 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 128 रन लगा दिए हैं। वेंकटेश अय्यर 49 और मनीष पांडे 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
13 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 109 रन लगा दिए हैं। मनीष पांडे 20 और वेंकटेश अय्यर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
10 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर के स्कोर बोर्ड पर 83 रन लग चुके हैं। मनीष पांडे 15 और वेंकटेश अय्यर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रिंकू सिंह को महज 9 के स्कोर पर पीयूष चावला ने चलता कर दिया है। केकेआर की आधी टीम डगआउट में है और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 57 रन लगे हैं।
हार्दिक पांड्या ने सुनील नरेन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। नरेन 8 रन बनाने के बाद चलते बने हैं। केकेआर मुश्किल में है और टीम को एक साझेदारी की सख्त जरूरत है।
मुंबई के गेंदबाजों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। नुवान तुषारा ने एक ही ओवर में रघुवंशी के बाद अब श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। अय्यर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने हैं।
केकेआर को दूसरा झटका 22 रन के स्कोर पर लग गया है। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 13 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मुंबई के गेंदबाजों ने धमाकेदार आगाज किया है।
2 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 16 रन लगा दिए हैं। सुनील नरेन 1 और रघुवंशी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
केकेआर को पहला झटका फर्स्ट ओवर में ही लग गया है। फिल सॉल्ट महज 5 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं।
रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर सब्सटीट्यूट के तौर पर मुंबई इंडियंस ने रखा है। रोहित को शायद चेज करते वक्त बतौर इम्पैक्ट प्लेयर लेकर आया जाएगा।
केकेआर प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नेहल वढ़ेरा, टिम डेविड, नमन, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि अब से थोड़ी सी देर में उछलेगा मुंबई बनाम केकेआर मैच का टॉस।
केकेआर की इस सीजन सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी रही है। सुनील नरेन और फिल सॉल्ट टीम को लगातार तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर, रसेल और वेंकटेश अय्यर ने भी अपने रोल को बखूबी निभाया है।
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को हर हाल में केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी मुंबई-कोलकाता की राइवलरी बड़ी पुरानी है, ऐसे में इस मुकाबले में रोमांच की कोई कमी नहीं आएगी इस बात की फुल गारंटी है।
