MI vs DC Highlights: दिल्ली के काम नहीं आ सकी ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस ने चखा सीजन की पहली जीत का स्वाद
MI vs DC Highlights: आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया। मुंबई से मिले 235 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 205 रन ही लगा सकी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया। मुंबई से मिले 235 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 205 रन ही लगा सकी।
दिल्ली की तरफ से ट्रिस्टन स्टब्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर नाबाद 71 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, पृथ्वी शॉ ने 66 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से गेराल्ड कोएत्जी ने चार और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 234 रन लगाए। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। ईशान किशन ने 42 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 39 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 रन ठोके। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 10 गेंदों पर 39 रन जड़े।
MI vs DC Playing 11
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्ड्सन, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।
आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन विकेट गंवाए और टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चख लिया है। बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को पहली जीत नसीब हो गई है।
गेराल्ड कोएत्जी ने दो गेंदों पर दो विकेट चटका दिए हैं। इस मैच में अब महज औपचारिकता ही बची है।
263 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए ट्रिस्टन स्टब्स ने अपना अर्धशतक महज 19 गेंदों पर पूरा कर लिया है। हालांकि, स्टब्स की पारी के बावजूद जीत मुंबई इंडियंस के पक्ष में जाती हुई दिख रही है।
ऋषभ पंत को सिर्फ एक रन के स्कोर पर गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन की राह दिखा दी है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी पकड़ अब पूरी तरह से बना ली है। जीत दिल्ली से अब बहुत दूर दिख रही है।
अभिषेक पोरेल को 41 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन की राह दिखा दी है। दिल्ली के हाथ से अब यह मैच फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। कप्तान पंत क्रीज पर आ चुके हैं, क्या पंत यहां से कोई चमत्कार कर पाएंगे?
14 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 138 रन लगा दिए हैं। अभिषेक 36 और टिस्टन स्टब्स 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। छह ओवर में अब दिल्ली को जीत के लिए 97 रन बनाने हैं।
पृथ्वी शॉ द्वारा खेली गई 40 गेंदों पर 66 रन की दमदार पारी का अंत जसप्रीत बुमराह ने कर दिया है। बुमराह की कमाल की यॉर्कर का शॉ के पास कोई जवाब नहीं था।
दिल्ली कैपिटल्स ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 ओवर बाद टीम के स्कोर बोर्ड पर 107 रन लग चुके हैं। पृथ्वी शॉ 65 और अभिषेक पोरेल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। आकाश मधवाल के ओवर से शॉ और पोरेल ने 13 रन बटोरे हैं।
पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। हालांकि, अगर दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में जीत दर्ज करनी है, तो शॉ को बड़ी पारी खेलनी होगी।
8 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 69 रन लगा दिए हैं। पीयूष चावला के इस ओवर से पृथ्वी शॉ ने 16 रन बटोरे। शॉ 46 पर पहुंच गए हैं, जबकि अभिषेक 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
छह ओवर के पावरप्ले खत्म हो चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 46 रन लगा दिए हैं। अभिषेक पोरेल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। शॉ और पोरेल दोनों ही रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
5 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 33 रन लगा दिए हैं। पृथ्वी शॉ 22 और अभिषेक पोरेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली की शुरुआत काफी धीमी रही है।
3 ओवर का खेल हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 15 रन लगा दिए हैं। पृथ्वी शॉ 11 और डेविड वॉर्नर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोर बोर्ड पर 7 रन लगाए हैं। यह सभी रन पृथ्वी शॉ के बल्ले से आए हैं। डेविड वॉर्नर का खाता खुलना अभी बाकी है।
एनरिक नॉर्किया के आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन कूट डाले हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 234 रन लगाए हैं। शेफर्ड ने 10 गेंदों पर नाबाद 39 रन ठोके। टिम डेविड 45 रन बनाकर नाबाद रहे।
एनरिक नॉर्किया ने हार्दिक पांड्या को 39 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। मुंबई ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है।
17 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 167 रन लगा दिए हैं। हार्दिक पांड्या और टिम डेविड ने खलील अहमद के इस ओवर से 17 रन बटोरे हैं। हार्दिक 39 और टिम डेविड 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
15 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 138 रन लगा दिए हैं। टिम डेविड 4 और हार्दिक पांड्या 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
तिलक वर्मा महज 6 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। तिलक को खलील अहमद ने चलता किया है। मुंबई ने 121 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
23 गेंदों पर 42 रन की शानदार पारी खेलने के बाद ईशान किशन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। अक्षर ने दिलाई है दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी सफलता।
एनरिक नॉर्किया के खिलाफ ईशान किशन ने जमकर हाथ खोले हैं। ईशान 21 गेंदों पर 36 रन पर पहुंच चुके हैं, जबकि हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 105 रन लगा दिए हैं।
8 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 84 रन लगा दिए हैं। हार्दिक पांड्या 3 और ईशान किशन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव की वापसी अच्छी नहीं रही है। एनरिक नॉर्किया ने सूर्या को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। मुंबई को दोहरा झटका लग गया है।
अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है। रोहित 49 रन बनाकर चलते बने हैं। हालांकि, हिटमैन अपना काम बखूबी कर गए हैं। मुंबई को 80 के स्कोर पर पहला झटका लगा है।
छह ओवर के पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 75 रन लगा डाले हैं। रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है और वह 23 गेंदों पर 49 रन जड़ चुके हैं। ईशान 20 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
4 ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने स्कोर बोर्ड पर 46 रन लगा दिए हैं। रोहित 23 रन पर पहुंच गए हैं। ईशान 17 रन बनाकर हिटमैन का साथ निभा रहे हैं।
तीसरे ओवर में ईशान किशन ने जमकर हाथ खोले हैं। खलील अहमद के ओवर में ईशान ने दो बाउंड्री लगाते हुए ओवर से 12 रन बटोरे। मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 3 ओवर बाद 33 रन लग चुके हैं।
रोहित शर्मा ने ईशांत के खिलाफ इस ओवर में हाथ खोले हैं। दो चौके के साथ रोहित ने इस ओवर से 14 रन बटोरे हैं। मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 2 ओवर बाद 21 रन लग गए हैं। ईशान 5 और रोहित 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईशान किशन ने बाउंड्री का खाता खोल दिया है। पहले ओवर के बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 7 रन लग चुके हैं। ईशान 5 और रोहित 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है और मोहम्मद नबी को भी आज मुंबई इंडियंस ने उतारा है। रोमारियो शेफर्ड भी आज प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्ड्सन, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।
कुमार कुशाग्र और झाय रिचर्ड्सन दिल्ली की तरफ से आज डेब्यू कर रहे हैं। गेंदबाजी दिल्ली का कमजोर पक्ष नजर आया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि झाय कुछ कमाल दिखा पाते हैं या फिर नहीं।
दिल्ली कैपटिल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
दिल्ली के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ दिल खोलकर रन लुटाए थे। 20 ओवर में बॉलर्स ने 272 रन खर्च कर डाले थे। एनरिक नॉर्किया से लेकर ईशांत शर्मा तक हर किसी को जमकर मार पड़ी थी। ऐसे में आज कप्तान पंत अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेंगे।
कप्तान हार्दिक पांड्या खुद इस सीजन बल्ले और गेंद से अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। मुंबई को अगर पहली जीत का स्वाद चखना है, तो कप्तान साहब को खुद जिम्मेदारी उठानी होगी।
मुंबई को अगर दिल्ली को पटखनी देनी है, तो रोहित शर्मा का चलना बेहद जरूरी है। हिटमैन पिछले मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। रोहित के साथ-साथ ईशान किशन को भी बल्ले से रंग जमाना होगा।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट होकर इस मैच में मैदान पर उतरने वाले हैं। सूर्या के आने से मुंबई का बैटिंग ऑर्डर काफी दमदार हो जाएगा।
दिल्ली के लिहाज से अच्छी बात यह है कि कप्तान ऋषभ पंत फॉर्म में लौट चुके हैं। हालांकि, पंत को बाकी बल्लेबाजों का भी साथ चाहिए होगा। वॉर्नर भी इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं।
नमस्कार स्वागत है आपका आईपीएल 2024 के 20वें मैच में, जहां मुंबई इंडियंस की आज भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ है। दोनों ही टीमों का हाल बेहाल है। मुंबई को पहली जीत की तलाश है, तो दिल्ली की स्थिति भी बेहद खराब है।
