MI vs CSK Highlights: रोहित का शतक भी नहीं आया मुंबई के काम, चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े में 20 रन से मारा मैदान
आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। सीएसके से मिले 207 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 105 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Highlights।आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। सीएसके से मिले 207 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट खोकर 186 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 105 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में मथीशा पथिराना ने 28 रन देकर चार विकेट झटके।
इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 206 रन लगाए। टीम की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 69 और शिवम दुबे ने 66 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, अंतिम ओवर में एमएस धोनी ने सिर्फ 4 गेंदों पर 20 रन ठोके।
रोहित शर्मा की 105 रन की नाबाद पारी भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला सकी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत का स्वाद चखा है। कमाल का प्रदर्शन सीएसके की ओर से।
रोहित शर्मा ने 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। हालांकि, मुंबई हार की कगार पर खड़ी है।
मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 47 रन की दरकार है। रोहित शर्मा क्रीज पर खड़े हुए हैं और इसी वजह से मुंबई की उम्मीदें अभी भी कायम हैं।
रोमारियो शेफर्ड को क्लीन बोल्ड करते हुए पथिराना ने मुंबई की जीत की उम्मीदों को भी धूमिल सा कर दिया है।
टिम डेविड 13 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर लौट चुके हैं। मुंबई इंडियंस के हाथ से अब जीत फिसल रही है।
16 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड 4 विकेट खोकर 135 रन लगा दिए हैं। मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों पर अब 72 रन बनाने हैं।
हार्दिक पांड्या महज 2 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। मुंबई के लिए जीत की राह अब मुश्किल हो चली है। हालांकि, क्रीज पर रोहित शर्मा खड़े हुए हैं।
पथिराना ने एकबार फिर इस मैच में जान फूंक दी है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा को 20 31 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट रहे हैं। मुंबई ने अपना तीसरा विकेट 130 के स्कोर पर गंवा दिया है।
13 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 124 रन लगा दिए हैं। रोहित शर्मा 75 और तिलक वर्मा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 108 रन लगा दिए हैं। तिलक वर्मा 19 और रोहित शर्मा 66 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की पारी हिटमैन के बल्ले से। 9 ओवर बाद मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 81 रन लग चुके हैं।
पथिराना ने सूर्यकुमार यादव को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। वानखेड़े में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया है। मुंबई ने 70 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है।
15 गेंदों में 23 रन बनाने के बाद ईशान किशन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। ईशान को पथिराना ने चलता किया है।
6 ओवर के पावरप्ले में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तबाही मचा दी है। मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 63 रन लग चुके हैं। रोहित 24 गेंदों पर 42 और ईशान 21 पर पहुंच गए हैं।
4 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 38 रन लगा दिए हैं। शार्दुल ठाकुर के ओवर से ईशान किशन ने 13 रन बटोरे हैं। ईशान 8 गेंदों पर 17 रन पर पहुंच चुके हैं। वहीं, रोहित 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर का खेल हो चुका है और रोहित शर्मा मुंबई को तूफानी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। स्कोर बोर्ड पर 25 रन लग चुके हैं। रोहित 19 पर पहुंच गए हैं, जबकि ईशान 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहले ओवर में ही रोहित शर्मा ने बाउंड्री का खाता खोल दिया है। मुंबई के स्कोर बोर्ड पर 5 रन लग गए हैं और यह सभी रन रोहित के बल्ले से आए हैं।
सीएसके टीम ने मुंबई इंडियंस को 207 रन का लक्ष्य दिया। आखिरी ओवर में धोनी ने हार्दिक की जमकर धुनाई की। आखिरी ओवर में कुल 26 रन बने।
एमएस धोनी आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर बैटिंग करने क्रीज पर उतरे। धोनी ने मैदान पर कदम रखते ही लगातार तीन गेंदों पर छक्के जड़े।
सीएसके का स्कोर 18 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन रहा। शिवम दुबे (64) और डेरिल मिचेल (8) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। गायकवाड़ ने इस दौरान 40 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली।
28 गेंदों का सामना करते हुए शिवम दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। शिवम दुबे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जड़ दिया है। 13 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 110 रन रहा।
सीएसके का स्कोर 12 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन रहा।
पारी के 10वें ओवर में रुतुराज और शिवम दुबे ने कुल 15 रन बटोरे। 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन रहा।
61 रन के स्कोर पर सीएसके को दूसरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल की गेंद पर रचिन रविंद्र को ईशान किशन ने कैच आउट कराया। इस दौरान रचिन 21 रन बना सके।
पावरप्ले समाप्त होने के बाद सीएसके का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन रहा। रुतुराज ने 17 गेंदों पर अभी तक 29 रन बना लिए हैं, जबकि रचिन (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
सीएसके टीम की तरफ से रचिन (3) और रुतुराज (9) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। तीन ओवर के बाद सीएसके की टीम का स्कोर 18/1 हो चुका है।
8रन के स्कोर पर सीएसके की टीम को पहला झटका लगा। गेराल्ड कोएत्जे ने अंजिक्य रहाणे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया।
दो ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 9/1
मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बैटिंग करने आई सीएसके की टीम ने पहले ओवर में 6 रन बनाए। अंजिक्य के बल्ले से एक चौका निकला।
सीएसके की तरफ से रचिन रविंद्र के साथ अंजिक्य रहाणे ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरे।
रचिन रविंद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल
सीएसके के खिलाफ टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह पिछले मैच के मुताबिक कोई बदलाव के साथ नहीं उतरे हैं। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। महेश थीक्षणा की जगह मथीशा पथिराना की वापसी हुई है।
सीएसके के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का टॉस कुछ ही देर में होने वाला है।
मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े के मैदान पर खेल जाएगा।
