LSG vs GT IPL 2025 Highlights: बडोनी ने सिक्स लगाकर लखनऊ को दिलाई जीत, गुजरात को 6 विकेट से हराया
LSG vs GT IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज शनिवार को पहले डबल हेडर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। लखनऊ ने गुजरात का विजयी रथ रोका। इकाना में खेले गए मैच में लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

LSG vs GT IPL 2025 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 26वां मैच लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया। इस मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। टीम ने 12 ओवर में 120 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए थे, लेकिन इसके बाद 6 विकेट गंवा दिए। गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की तरफ से मार्करम और निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। आयूष बडोनी ने आखिरी ओवर में चौका और छक्का लगाकर मैच खत्म किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। आयूष बडोनी ने आखिरी ओवर में चौका और सिक्स लगाकर मैच खत्म किया।
रोमांचक मोड़ पर लखनऊ ने डेविड मिलर का विकेट खो दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 19वें ओवर में मात्र तीन रन दिया। 6 गेंद पर 6 रन चाहिए।
लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के करीब पहुंच गई है। निकोलस पूरन 61 रन बनाकर आउट हुए। टीम को 18 गेंद पर 18 रन की जरुरत है। क्रीज पर डेविड मिलर और आयूष बडोनी मौजूद हैं। लखनऊ ने 163 रन बना लिए हैं।
एडेन मार्करम ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, निकोलस पूरन छक्कों में डील कर रहे थे। वह 16 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्करम 58 रन बनाकर आउट हुए। 11.1 ओवर का खेल हो चुका है। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं।
ऋषभ पंत 21 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। मार्करम अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 8 ओवर समाप्त हो चुके हैं। लखनऊ ने 78 रन बना लिए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहला पावरप्ले अपने नाम कर लिया है। पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए टीम ने 61 रन बना लिए हैं। मार्करम 28 रन और पंत 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत धीमी रही है। मार्करम के साथ पंत ओपनिंग करने आए हैं। तीन ओवर समाप्त हो गए हैं। 28 रन बन गए हैं।
गुजरात ने लखनऊ को 181 रन का लक्ष्य दिया। आखिरी ओवर में दो गेंद पर दो लगातार विकेट गिरे।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटन्स के चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया है। जोस बटलर को 16 के स्कोर पर आउट कर दिया है। गुजरात ने 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं।
गुजरात टाइटन्स ने 7 रन के अंदर तीन विकेट गिर गए हैं। पहले गिल फिर साई और अब वॉशिंगटन सुंदर पवेलियन लौट गए हैं। रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो विकेट निकालकर टीम की वापसी करा दी है। शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए हैं।
रवि बिश्नोई ने लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। सेट बल्लेबाज साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखाई। सुदर्शन ने 56 रन की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं।
गुजरात टाइटन्स का पहला विकेट गिर गया है। कप्तान शुभमन गिल 60 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट करवाया। जोस बटलर क्रीज पर आए हैं। पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई।
गिल के बाद साई सुदर्शन का भी अर्धशतक पूरा हो गया है। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है। 12 ओवर समाप्त हो गया है। गुजरात ने कोई भी विकेट नहीं खोया है और वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है।
शुभमन गिल ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, साई सुदर्शन अपने अर्धशतक के करीब हैं। 10 ओवर के बाद गुजरात ने बिना किसी नुकसान के 103 रन बना लिए हैं। गिल 52 और सुदर्शन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस का स्कोर दो ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसानके 19 रन रहा। शुभमन गिल (9) और साई सुदर्शन (10) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला। गुजरात की तरफ से ओपन करने शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए हैं। पहले ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6/1 रहा।
लखनऊ टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि मिचेल मार्श आज मैच नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं हैं। उनकी जगह हिम्मत सिंह को प्लेइंग-11 में मौका मिला हैं। वहीं, गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने भी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने गुजरात के खिलाफ पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 के 26वें मैच का टॉस अब से 15 मिनट बाद होना है।
निकोलस पूरन के सिर ऑरेंज कैप सजी है। उन्होंने पांच मैचों में अब तक 72 की औसत और 225 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 25 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। लखनऊ और गुजरात की टीम की तरफ से ऑरेंज कैप की टॉप-10 लिस्ट में साई सुदर्शन (273 रन), मिचेल मार्श (265 रन) और जोस बटलर (202 रन) के साथ मौजूद है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अब तक मौजूदा सीजन में 5 मैच खेलते हुए बल्ले से केवल 19 रन बनाए हैं। वह लगातार बल्ले से फ्लॉप नजर आए हैं। अब गुजरात के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में पंत से उम्मीद होगी कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में वापसी करें।
आईपीएल में आज डबल हेडर है और दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात के बीच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 3 बजे फेंका जाएगा।
- कुल खेले गए मैच- 88
- पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते- 49
- बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते- 37
- बेनतीजा- 2
- मैच टाई-0
- पहली पारी का औसत स्कोर- 165
गुजरात और लखनऊ के बीच अब तक आईपीएल में कुल 5 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 4 बार गुजरात की टीम ने जीत हासिल की है, केवल एक ही बार लखनऊ को जीत नसीब हुई।
लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा। गुजरात की टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स चोट की वजह से अचानक अपने घर लौट आए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 अप्रैल को मैच में इंजर्ड हो गए थे।
लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2025 में 5 मैचों में से 3 मैचों में जीत, जबकि दो मैचों में हार का सामना किया है। लखनऊ की टीम ने अपने पिछले दोनों मैचों में मुंबई और केकेआर पर जीत दर्ज की है और अब उसकी नजर गुजरात को हराकर जीत की हैट्रिक पर होगी।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।