LSG vs PBKS Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब को दी 21 रन से मात, शिखर का अर्धशतक गया बेकार
Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 21 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब 178 रन ही बना सकी। (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 21 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब 178 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने सधी हुई शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। बेयरस्टो के आउट होने के बाद पंजाब की रन गति पर ब्रेक लग गई। हालांकि, शिखर धवन एक छोर संभालकर खेलते रहे। वह 70 रन बनाकर आउट हुए। मयंक यादव ने तीन तो मोहसिन ने दो विकेट चटकाए।
लखनऊ सुपर जांयंट्स ने पंजाब के खिलाफ तेज शुरुआत की। क्विंटन डिकॉक ने शुरुआत से ही अपने हाथ खोले, लेकिन केएल राहुल 15 रन बनाकर ही आउट हो गए। 8 ओवर के खेल तक लखनऊ का स्कोर 2 विकेट गंवाकर 65 रन था। इसके बाद क्विंटन ने 34 गेंदों का सामना करते हुए अपने आईपीएल करियर की 21वें फिफ्टी जमाई।
इसके बाद निकोलस पूरन ने मैदान पर कदम रखते ही चौके-छक्के जमाए और उनके बल्ले से 21 गेंदों पर 42 रन निकले, लेकिन रबाडा ने उनकी पारी का अंत किया। फिर अंत में क्रुणाल पांड्या ने 22 गेंदों पर नाबाद 43 रन पारी खेली। इस तरह लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 199 रन बनाए।
Lsg vs PBKS Playing 11- लखनऊ और पंजाब की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन (सी), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ
लखनऊ सुपर जायंट्स के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 178 रन ही बना सकी। शिखर धवन ने 70 रन की पारी खेली। मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए। मोहसिन को दो विकेट मिले।
पंजाब के सेट बल्लेबाज शिखर धवन 70 रन बनाकर आउट हुए। मोहसिन को पहली सफलता मिली। दूसरी गेंद पर सैम करन को पवेलियन भेज दिया।
मयंक यादव ने डेब्यू मैच में तीसरी सफलता हासिल की। जितेश शर्मा को 6 के निजी स्कोर पवेलियन भेजा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को दूसरी सफलता मिली। पहले बेयरस्टो अब प्रभसिमरन को आउट किया। जीतेश शर्मा बल्लेबाजी करने आए हैं।
14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 129/2
मयंक यादव ने बेयरस्टो को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। बेयरस्टो 42 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन बल्लेबाजी करने आए हैं।
12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 107/1
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन 30 गेंद पर सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। बेयरस्टो 23 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 73/0
बेयरस्टो और शिखर धवन ने मिलकर 6 ओवर में टीम का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया है। शिखर 25 गेंद पर 41 रन और बेयरस्टो 11 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 61/0
युवा स्पिनर सिद्धार्थ के दूसरे ओवर में शिखर धवन ने दो चौका और एक सिक्स लगाया। इस ओवर में कुल 16 रन बने।
3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 32/0
लखनऊ के लिए पहले ओवर सिद्धार्थ ने किया। पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं दिया। आखिरी की दो गेंद पर पांच रन बने। दूसरा ओवर नवीन ने किया। इस ओवर में 11 रन बने। बेयरस्टो ने दो लगातार चौके लिए।
2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 16/0
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 200 रन का लक्ष्य दिया। क्रुणाल पांड्या ने अंत तक नाबाद 43 रन की पारी खेली।
आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मोहसिन खान रन आउट हुए। इस तरह लखनऊ ने 197 रन पर अपना 8वां विकेट गंवाया।
सैम करन ने पारी के 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आयुष बदोनी को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान आयुष 8 रन बना सके। इसकी अगली गेंद पर सैम ने रवि बिश्नोई को चलता किया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18 ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। क्रुणाल पांड्या (30) और आयुष बडोनी (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। इस ओवर में कुल 20 ओवर आए।
146 रन के स्कोर पर लखनऊ को पांचवां झटका लगा। कगिसो रबाडा ने पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। रबाडा ने पूरन को बोल्ड किया। इस दौरान पूरन 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।
125 रन के स्कोर पर लखनऊ टीम को चौथा झटका लगा। डिकॉक अर्शदीप सिंह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने उनका कैच लपका। इस दौरान क्विंटन डिकॉक 54 रन बनाकर आउट हुए।
क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतक जड़ दिया है। पारी के 13वें ओवर में डिकॉक ने अपने आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक जमाया। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 125/3 रन रहा।
पारी के 9वें ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर दो शानदार छक्के जड़ने के बाद अगली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को राहुल चाहर ने बोल्ड किया। इस दौरान स्टोइनिस ने 12 गेंदों पर 19 रन बनाए।
45 रन के स्कोर पर लखनऊ को दूसरा झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल सैम करन का शिकार बने। धवन ने उनका कैच लपका। इस दौरान देवदत्त 9 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
35 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स को केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। केएल राहुल अर्शदीप सिंह का शिकार बने। जॉनी बेयरस्टो ने उनका कैच लपका। इस दौरान राहुल 9 गेंदों पर 15 रन ही बना सके।
चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 35/1 रहा।
पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। रबाडा की गेंद पर राहुल ने एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन हर्षल पटेल ने डाइव लगाते हुए दोनों हाथ से कैच लपक लिया। इस दौरान उनका हाथ ग्राउंड को टच कर गया और इस तरह केएल को जीवनदान मिला। इस ओवर में फिर क्विंटन डिकॉक ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर सिक्स जड़ा।
तीन ओवर के बाद लखनऊ टीम का स्कोर 23/0
पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग शुरू हो चुकी है। लखनऊ की तरफ से क्रीज पर क्विंटर डिकॉक और केएल राहुल की जोड़ी मौजूद हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। केएल राहुल इस मैच में कप्तानी नहीं करेंगे। इंजरी के चलते उनकी जगह निकोलस पूरन आज कप्तानी कर रहे हैं। टॉस के वक्त मैदान पर राहुल की जगह निकोलस पूरन मैदान पर उतरे और उन्होंने बताया कि राहुल इंजरी की वजह से आज इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौजूद रहेंगे। केएल राहुल बैटिंग करते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह फील्डिंग नहीं करेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 11वां मैच इकाना में कुछ ही देर में होने वाला है।
आईपीएल के 17वें सीजन में लखनऊ टीम ने अभी तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस वक्त लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी पायदान पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर मौजूद है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ 52 रन बना लेते हैं, तो वह लखनऊ टीम की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लेंगे। अभी राहुल ने लखनऊ टीम के लिए 25 मैच खेलते हुए 948 रन बना लिए हैं।
केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का आज सामना पंजाब किंग्स से होना है। केएल राहुल इस मैच में टी20 क्रिकेट में सिक्स के तिहरे शतक के करीब हैं। राहुल को ये कारनामा करने के लिए 6 छक्के लगाने होंगे।
आईपीएल 2024 के 11वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन आईपीएल में अपने 150 सिक्स लगाने के करीब हैं। धवन एक सिक्स अगर लखनऊ के खिलाफ लगा देते हैं तो वह 150 छक्के पूरे कर लेंगे।
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल में अभी तक कुल तीन मैच खेले गए हैं, जिनमें दो मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स और एक पंजाब ने जीते हैं।
इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की टक्कर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स से है। लखनऊ टीम की आईपीएल 2024 की शुरुआत खराब रही। लखनऊ को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि पंजाब किंग्स को पहले मैच में जीत और दूसरे मैच में हार मिली। ऐसे में दोनों ही टीमें हार के साथ इकाना पहुंची है, जहां दोनों ही जीत हासिल करना चाहेंगी।
