LSG vs MI Highlights: मार्कस स्टोइनिस ने उड़ाया बल्ले से गर्दा, लखनऊ ने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को चटाई 6 विकेट से धूल
आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 145 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंदों पर 62 रन की धांसू पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 145 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंदों पर 62 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 28 रन का योगदान दिया।
इससे पहले लखनऊ के गेंदबाजों के आगे मुंबई के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए। टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नेहल वढ़ेरा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 35 रन का योगदान दिया। वहीं, ईशान किशन ने 32 रन बनाए। लखनऊ की यह छठी जीत है, तो मुंबई को इस सीजन की सातवीं बार का मुंह देखना पड़ा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। मैच ने अंतिम ओवरों में करवट तो बहुत लिए, लेकिन आखिर में बाजी लखनऊ के नवाबों के ही हाथ लगी है। मुंबई की इस सीजन में एक और हार।
18 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 132 रन लगा दिए हैं। आयुष बदोनी 5 और निकोलस पूरन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टर्नर को महज 5 रन के स्कोर पर गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन की राह दिखा दी है। लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।
मार्कस स्टोइनिस को 62 रन के स्कोर पर मोहम्मद नबी ने चलता किया है। नबी के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टोइनिस बउंड्री लाइन पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे।
मार्कस स्टोइनिस ने 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एक और कमाल की पारी स्टोइनिस के बल्ले से।
18 रन बनाने के बाद दीपक हुड्डा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। हार्दिक ने लखनऊ को तीसरा झटका 99 के स्कोर पर लगा है।
12 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 91 रन लगा दिए हैं। मार्कस स्टोइनिस 43 और दीपक हुड्डा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या ने केएल राहुल को 28 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है। लखनऊ ने अपना दूसरा विकेट 59 के स्कोर पर गंवा दिया है।
नुवान तुषारा के ओवर से केएल राहुल ने 20 रन बटोरे हैं। राहुल ने तुषारा के खिलाफ तीन चौके और एक छक्का जमाया। राहुल 25 पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्कस स्टोइनिस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 26 रन लगा दिए हैं। केएल राहुल 6 और मार्कस स्टोइनिस 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 11 रन लगा दिए हैं। स्टोइनिस 5 और केएल राहुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नुवान तुषारा ने पहले ही ओवर में अर्शिन कुलकर्णी को पवेलियन की राह दिखा दी है। अर्शिन बिना खाता खोले पवेलियन की ओर चल पड़े हैं।
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 145 रन का टारगेट दिया। नेहाल 46 रन और टिम डेविड 35 रन बनाकर आउट हुए।
123 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को सातवां झटका लगा। मोहम्मद नबी ने मयंक यादव को बोल्ड किया। इस दौरान मयंक 1 रन बनाकर आउट हुए। मयंक यादव की खराब वापसी रही।
पारी के 18वें ओवर में मुंबई इंडियंस को छठा झटका लगा। मोहसिन खान ने नेहाल वढेरा को चलता किया। इस दौरान नेहाल 46 रन ब नाकर आउट हुए।
80 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने अपना पांचवां विकेट ईशान किशन के रूप में गंवाया। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 80/5 रहा।
10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन रहा। क्रीज पर ईशान किशन और नेहाल वढेरा की जोड़ी मौजूद हैं।
पावरप्ले में मुंबई इंडियंस को दोहरा झटका लगा। छठे ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा रन आउट हुए। इस दौरान वह 7 रन ही बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या नवीन उल हक का शिकार बने। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।
चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकट के नुकसान पर 22 रन रहा।
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव सस्ते में पवेलियन लौटे। सूर्या इस दौरान सिर्फ 10 रन बना सके। उन्हें मार्कस स्टोइनिस ने केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
तीन ओवर के बाद मुंबई की टीम का स्कोर 20/2 है।
लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत। दूसरे ओवर में मुंबई की टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। मोहसिन खान ने रोहित शर्मा को महज 4 रन के स्कोर पर चलता किया। हिटमैन अपने बर्थ-डे पर सस्ते में आउट हो गए।
मुंबई इंडियंस- ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, अशटन टर्नर, आयूष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान, मयंक यादव
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बताया कि उन्होंने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए है। क्विंटन डिकॉक की जगह अर्शिन कुलकर्णी को मौका मिला है। वहीं, मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस एक बदलाव के साथ खेलती नजर आएगी। ल्यूक वुड की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है।
