Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

LSG vs KKR Highlights: लखनऊ को मिली 98 रन से मात, केकेआर ने प्लेऑफ के लिए पेश की अपनी दावेदारी

आईपीएल 2024 के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से हुई। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच में केकेआर ने एलएसजी को 98 रन से मात दी।

By Priyanka Joshi Sun, 05 May 2024 11:20 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से हुई। केकेआर ने लखनऊ को 98 रन से मात देकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

केकेआर के 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 16.1 ओवर में 137 रन बनाकर सिमट गई। टीम की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए।  

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा अंगकृष ने 32 रन और श्रेयस (23) और रमनदीप (25*) रन बनाए।

पहली बार किसी टीम ने इकाना स्टेडियम में 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया। केकेआर की तरफ से फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने केकेआर को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। फिल सॉल्ट ने 14 गेंद पर 32 रन बनाए। दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई थी.

5 May 202411:20:35 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली 98 रन से मात

 लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रन से केकेआर ने हराया। 236 रन के जवाब में लखनऊ की टीम 137 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदार पेश कर दी है। 

5 May 202410:57:04 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को लगा छठवां झटका

 सुनील नारायण ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका दिया। 15 रन बनाकर युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी आउट हुए। 

13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 111/6

5 May 202410:50:04 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ ने गंवाया पांचवां विकेट

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। रसेल ने निकोलस पूरन को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। टर्नर क्रीज पर आए हैं। 

5 May 202410:42:02 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ का लगा चौथा झटका

 रसेल ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का विकेट चटकाया। स्टोइनिस 36 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर निकोलस पूरन और आयुष बडोनी क्रीज पर हैं। 

10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 96/4

5 May 202410:33:03 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

 लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लगा है। दीपक हुड्डा मात्र 5 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस 35 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

8.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 77/3 

5 May 202410:24:55 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर को मिली दूसरी सफलता

 केकेआर को दूसरी सफलता मिली है। सेट बल्लेबाज केएल राहुल को 25 रन के स्कोर पर हर्षित राणा ने आउट किया। लखनऊ ने 70 के स्कोर दूसरा विकेट गंवा दिया है। 

5 May 202410:07:08 PM
LSG vs KKR Live Score: मिचेल की हुई पिटाई

 मार्कस स्टोइनिस ने मिचेल के ओवर में तीन बेहतरीन चौके लगाए। मिचेल ने अपने ओवर में 140 किमी. की स्पीड से गेंदबाजी की। स्टार्क के ओवर में 13 रन बने। 

4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 43/1, केएल राहुल 15 रन और स्टोइनिस 18 रन बनाकर खेल रहे।  

5 May 20249:55:48 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा पहला झटका

 मिचेल स्टार्क ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका दिया। दूसरे ओवर में अर्शलिन कुलकर्णी 9 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी करने आए हैं। 5 गेंद पर 11 रन बनाकर राहुल खेल रहे हैं।

2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 20/1

5 May 20249:31:51 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर ने इकाना में बनाया टी20 का सबसे बड़ा टोटल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। सुनील नरेन ने 39 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा अंगकृष ने 32 रन और श्रेयस (23) और रमनदीप (25*) रन बनाए। पहली बार किसी टीम ने इकाना स्टेडियम में 200 प्लस का स्कोर खड़ा किया।

5 May 20249:15:05 PM
KKR vs LSG Live Score: केकेआर की आधी टीम लौटी पवेलियन

200 रन के स्कोर पर केकेआर ने अपना पांचवां विकेट गंवाया। नवीन ने स्टोइनिस के हाथों रिंकू सिंह को कैच आउट कराया। इस दौरान रिंकू 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।

5 May 20249:02:12 PM
LSG vs KKR Live Score: रघुवंशी लौटे पवेलियन

केकेआर की पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर अंगकृष रघुवंशी 32 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 178/4 रहा

5 May 20248:55:26 PM
LSG vs KKR Live Score: 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 170 रन के पार

15 ओवर के बाद केकेआर की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पक 171 रन रहा। रिंकू सिंह (4) और अंगकृष (32) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

5 May 20248:54:37 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर का गिरा तीसरा विकेट

167 रन के स्कोर पर केकेआर को तीसरा विकेट गिरा। नवीन उल हक ने आंद्रे रसेल को चलता किया। कृष्णप्पा गौतम ने रसेल का लाजवाब कैच लपका। इस दौरान रसेल 12 रन ही बना सके।

5 May 20248:41:38 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 150 रन के पार

13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 2 विकेट पर 155 रन रहा। अंगकृष (27) और आंद्रे रसेल (7) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

5 May 20248:37:42 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

12 ओवर के बाद केकेआर की टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन रहा। सुनील नरेन (81) और अंगकृष (25) रन रहा। केकेआर की टीम ने सुनील नरेन के रूप में दूसरा विकेट गंवाया।

5 May 20248:28:04 PM
LSG vs KKR Live Score: 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 129/1

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 129 रन रहा।

5 May 20248:25:25 PM
LSG vs KKR Live Score: सुनील नरेन ने जड़ा अर्धशतक

10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 110 रन रहा। सुनील नरेल ने 30 गेंदों का सामना 54 रन बनाए। केकेआर की तरफ से अंगकृष ने 16 गेंदों पर 22 रन बनाए।

5 May 20248:16:48 PM
LSG vs KKR Live Score: 8 ओवर तक केकेआर का स्कोर 86/1

अंगकृष रघुवंशी और सुनील नरेन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है और दोनों ही बैटर्स शानदार बैटिंग कर रहे हैं। 8 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन रहा।

5 May 20247:57:21 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

61 रन के स्कोर पर केकेआर को पहला झटका लगा। नवीन उल हक ने सुनील-सॉल्ट की साझेदारी को तोड़ा और लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। नवीन ने फिल सॉल्ट को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। केएल ने डाइव लगाते हुए विकेट्स के पीछे एक अच्छा कैच लपका। इस दौरान फिल सॉल्ट 32 रन ही बना सके।

5 May 20247:52:12 PM
LSG vs KKR Live Score: फिल सॉल्ट और सुनील नरेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 22 गेंदों में सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच 50 रन की साझेदारी बनी। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 57 रन रहा।

5 May 20247:38:16 PM
LSG vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग शुरू

लखनऊ के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग शुरू हो गई है। क्रीज पर केकेआर टीम के ओपनर सुनील नरेन और फिल सॉल्ट उतरे हैं। 

पहले ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 10/0 ऱहा

5 May 20247:30:27 PM
LSG vs KKR Live Score: केकेआर और लखनऊ की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

इम्पैक्ट सब- अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स- केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर।

इम्पैक्ट सब- अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल।

5 May 20247:05:42 PM
LSG vs KKR Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने प्लेइंग-11 में बदलाव किया। मयंक की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us