Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

LSG vs DC Highlights: कुलदीप के बाद जेक फ्रेजर के तूफान में उड़ी लखनऊ, दिल्ली ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

LSG vs DC Live Score: आईपीएल 2024 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 167 रन बनाए। वहीं, दिल्ली ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

By Shubham Mishra Fri, 12 Apr 2024 11:28 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2024 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। 24 के स्कोर पर डेविड वॉर्नर का विकेट गिरा। 63 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ आउट हुए। इसके बाद पंत और जेक फ्रेजर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 

डेब्यूटेंट जेक फ्रेजर 55 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 41 रन बनाकर आउट हुए। अंत में शाई होप और ट्रिस्टन स्टब्स ने मैच जिता दिया। रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए। 

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 167 रन लगाए हैं। टीम की ओर से आयुष बदोनी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान केएल राहुल ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने तीन और खलील अहमद ने दो विकेट झटके।

लखनऊ की टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने अब तक खेले चार मैचों में से तीन में जीत का स्वाद चखा है, जबकि सिर्फ एक मैच में टीम को हार झेलनी पड़ी है। गुजरात के खिलाफ आखिरी मैच में लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने बल्ले से धमाल मचाया था। वहीं, गेंद से क्रुणाल पांड्या कहर बनकर टूटे थे।

LSG vs DC Playing 11

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, शाई होम, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

12 Apr 202411:18:01 PM
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली ने 6 विकेट दर्ज की जीत

 दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट हराया। कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के बाद जेक फ्रेचर ने अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत ने भी दमदार पारी खेली। 

12 Apr 202411:07:23 PM
LSG vs DC LIVE Score: जीत के करीब पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

 शाई होप और स्टब्स ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। दिल्ली को 15 गेंद पर 7 रन की जरूरत है। 

12 Apr 202410:52:28 PM
LSG vs DC LIVE Score: जेक फ्रेजर ने आईपीएल डेब्यू पर जड़ा अर्धशतक

 जेक फ्रेजर ने आईपीएल डेब्यू पर अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, नवीन उल हक ने उनका विकेट लिया। वह 55 रन बनाकर आउट हुए। पंत 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

14.4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 140/3

12 Apr 202410:45:03 PM
LSG vs DC LIVE Score: फ्रेजर और पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

 फ्रेजर अपने पहले अर्धशतक के करीब हैं। वह 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत ने 29 रन बनाए हैं। 13वें ओवर 21 रन बने। 

13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 121/2

12 Apr 202410:31:29 PM
LSG vs DC LIVE Score: पृथ्वी शॉ लौटे पवेलियन

 पृथ्वी शॉ पवेलियन लौट गए हैं। 10 ओवर का मैच समाप्त हो गया है। ऋषभ पंत और जेक फ्रेजर क्रीज पर टिके हैं। 

10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 76/2

12 Apr 202410:14:31 PM
LSG vs DC LIVE Score: पहले पावरप्ले में गिरे एक विकेट

 दिल्ली ने पहले पावरप्ले में दबदबा कायम कर लिया है। 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। फ्रेजर 16 और पृथ्वी शॉ 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

12 Apr 202410:02:53 PM
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

 दिल्ली को पहला झटका लगा। यश ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। जेक फ्रेजर मैकगर्क क्रीज पर आए हैं। शॉ 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 30/1

12 Apr 20249:51:36 PM
LSG vs DC LIVE Score: दिल्ली की सधी हुई शुरुआत

 लखनऊ के दिए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने सधी हुई शुरुआत की है। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर मौजूद हैं। 

2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 16/0

12 Apr 20249:27:19 PM
LSG vs DC Live Score: लखनऊ ने रखा 168 रन का लक्ष्य

 आयुष बदोनी की 35 गेंदों पर खेली गई 55 रन की पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। आयुष 55 और अरशद 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 73 रन की अटूट पार्टनरशिप जमाई।

12 Apr 20249:12:34 PM
LSG vs DC Live Score: 18 ओवर बाद लखनऊ 143/7

 18 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 143 रन लगा दिए हैं। अरशद खान 15 और आयुष बदोनी 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।

12 Apr 20249:03:31 PM
LSG vs DC Live Score: 16 ओवर बाद लखनऊ 121/7

 16 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स ने स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट खोकर 121 रन लगा दिए हैं। आयुष बदोनी 24 और अरशद खान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Apr 20248:54:42 PM
LSG vs DC Live Score: 14 ओवर बाद लखनऊ 100/7

 14 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर जैसे-तैसे 100 रन लग गए हैं। आयुष बदोनी 8 और अरशद खान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Apr 20248:49:24 PM
LSG vs DC Live Score: क्रुणाल भी चले पवेलियन

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है। क्रुणाल को महज 3 रन के स्कोर पर मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखा दी है। 

12 Apr 20248:41:47 PM
LSG vs DC Live Score: लखनऊ को लगा छठा झटका

 दीपक हुड्डा महज 10 रन बनाकर चलते बने हैं। दीपक को ईशांत शर्मा ने पवेलियन की राह दिखा दी है। लखनऊ की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है और टीम ने छह विकेट खो दिए हैं।

12 Apr 20248:31:41 PM
LSG vs DC Live Score: कप्तान राहुल चले पवेलियन

 केएल राहुल को 39 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखा दी है। कप्तान ऋषभ पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, जो एकदम सही साबित हुआ। 

12 Apr 20248:18:21 PM
LSG vs DC Live Score: कुलदीप ने किया पूरन को बोल्ड

 निकोलस पूरन को पहली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। लखनऊ की टीम अब मुश्किल में है। 66 के स्कोर पर टीम ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। कुलदीप टीम में आते के साथ ही अपना जादू बिखेर रहे हैं। 

12 Apr 20248:16:15 PM
LSG vs DC Live Score: स्टोइनिस चले पवेलियन

 मार्कस स्टोइनिस को महज 8 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन की राह दिखा दी है। लखनऊ को यह बहुत बड़ा झटका लगा है। निकोलस पूरन को अब मैदान पर उतरना पड़ा है। 

12 Apr 20248:10:50 PM
LSG vs DC Live Score: 6 ओवर बाद लखनऊ 57/2

 6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और लखनऊ सुपर जायंट्स के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 57 रन लग चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस 2 और केएल राहुल 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Apr 20248:00:36 PM
LSG vs DC Live Score: देवदत्त पडिक्कल चले पवेलियन

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दूसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में गंवा दिया है। पडिक्कल 3 रन बनाकर चलते बने हैं। खलील के हाथ लगी है दूसरी सफलता।

12 Apr 20247:56:53 PM
LSG vs DC Live Score: 4 ओवर बाद लखनऊ 40/1

 4 ओवर का खेल हो चुका है और लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 40 रन लग चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल 3 और केएल राहुल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Apr 20247:47:40 PM
LSG vs DC Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

क्विंटन डिकॉक को 19 रन के स्कोर पर खलील अहमद ने पवेलियन की राह दिखा दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पहला विकेट 28 के स्कोर पर गंवा दिया है। 

12 Apr 20247:41:35 PM
LSG vs DC Live Score: डिकॉक ने खोले हाथ

 दूसरे ओवर का अंत डिकॉक ने एक और चौके के साथ किया है। 2 ओवर के बाद लखनऊ के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 17 रन लग चुके हैं। डिकॉक 15 और केएल राहुल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12 Apr 20247:35:35 PM
LSG vs DC Live Score: पहले ओवर बाद लखनऊ 10/0

 पहले ओवर में ही क्विंटन डिकॉक ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। खलील अहमद के खिलाफ डिकॉक ने दो चौके जमाते हुए ओवर से 10 रन बटोरे हैं।

12 Apr 20247:09:17 PM
LSG vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

 लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, शाई होम, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जैक फ्रेजर मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

12 Apr 20247:05:01 PM
LSG vs DC Live Score: मुकेश-कुलदीप की हुई वापसी

 दिल्ली की प्लेइंग 11 में मुकेश कुमार और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी फिट होकर टीम में लौट आए हैं।

12 Apr 20247:03:05 PM
LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पहले बल्लेबाजी

 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।

12 Apr 20246:43:53 PM
LSG vs DC Live Score: थोड़ी देर में उछलेगा टॉस

 कुर्सी के पेटी बांध लीजिए, क्योंकि अब से थोड़ी सी देर में उछलेगा लखनऊ बनाम दिल्ली मैच के टॉस का सिक्का।

12 Apr 20246:30:13 PM
LSG vs DC Live Score: स्टोइनिस-क्रुणाल ने जमाया था लास्ट मैच में रंग

 लखनऊ की ओर से पिछले मैच में मार्कस स्टोइनिस का बल्ला जमकर बोला था। स्टोइनिस ने 43 गेंदों पर 58 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, गेंद से क्रुणाल पांड्या इसी मैदान पर कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए थे।

12 Apr 20245:44:43 PM
LSG vs DC Live Score: बोल रहा इस सीजन पूरन का बल्ला

 लखनऊ के लिए सबसे अच्छी बात इस सीजन यह रही है कि निकोलस पूरन का बल्ला लगातार बोल रहा है। पूरन अगर बल्ले से इसी तरह से धमाल मचाते रहे, तो लखनऊ का काम काफी आसान रहेगा। 

12 Apr 20245:34:24 PM
LSG vs DC Live Score: दिल्ली के गेंदबाजों को दिखाना होगा दमखम

 दिल्ली के गेंदबाजों का इस सीजन बुरा हाल रहा है। एनरिक नॉर्किया की बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की है। बाकी बॉलर्स का भी यही हाल रहा है। दिल्ली को अगर दूसरी जीत का स्वाद चखना है, तो गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

12 Apr 20245:27:27 PM
LSG vs DC Live Score: लखनऊ बनाम दिल्ली

नमस्कार स्वागत है आपका लखनऊ बनाम दिल्ली मैच में। दिल्ली की टीम अब तक खेले पांच मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर सकी है। वहीं, लखनऊ की टीम जीत के विजय रथ पर सवार है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us