KKR vs RR Highlights जोस बटलर ने तूफानी शतक से पलटी हारी हुई बाजी, राजस्थान ने केकेआर को 2 विकेट से चटाई धूल
आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया।केकेआर से मिले 224 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। टीम की ओर से जोस बटलर ने 60 गेंदों पर 107 रन की यादगार पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs RR Highlights। आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया।
केकेआर से मिले 224 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया। टीम की ओर से जोस बटलर ने 60 गेंदों पर 107 रन की यादगार पारी खेली। वहीं, रियान पराग ने 14 गेंदों पर 34 रन जड़े।
पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। सुनील नरेन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में कुल 13 और 6 छक्के लगाए। अंगकृष रघुवंशी ने 30 रन बनाए। रिंकू सिंह के बल्ले से नाबाद 20 रन और रमनदीप सिंह एक रन की नाबाद पारी खेलकर वापस लौटे।
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में राजस्थान ने केकेआर को 2 विकेट से हरा दिया है। जोस बटलर 107 रन बनाकर नाबाद रहे।
55 गेंदों में जोस बटलर ने अपना शतक पूरा कर लिया है। कमाल की बल्लेबाजी और एक और यादगार पारी बटलर के बल्ले से।
राजस्थान रॉयल्स को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार है। यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 19वें ओवर से जोस बटलर ने 19 रन बटोरे हैं।
18 ओवर का खेल हो चुका है और अब राजस्थान को लास्ट दो ओवर में जीत के लिए 28 रन की दरकार है। बटलर क्रीज पर सेट हैं और 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। दूसरा रन चुराने के प्रयास में ट्रेंट बोल्ट रनआउट हो गए हैं।
रोवमैन पॉवेल की 13 गेंदों पर खेली गई 26 रन की आतिशी पारी का अंत सुनील नरेन ने कर दिया है। पहली तीन गेंदों पर 16 रन खाने के बाद नरेन की जबरदस्त वापसी।
15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 145 रन लग गए हैं। रोवमैन पॉवेल 2 और जोस बटलर 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने शिमरॉन हेटमायर को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी है। हेटमायर गोल्डन डक पर पवेलियन लौट रहे हैं। अब केकेआर ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
आर अश्विन महज 8 रन बनाकर चलते बने हैं। राजस्थान ने 121 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया है।
10 ओवर का खेल हो चुका है। राजस्थान ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 109 रन लगा दिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 1 और जोस बटलर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगले 10 ओवर में अब राजस्थान को 115 रन बनाने हैं।
ध्रुव जुरैल महज 2 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार हो गए हैं। नरेन का डीआरएस लेने का फैसला केकेआर के लिए एकदम सही साबित हुआ है। राजस्थान ने अपना चौथा विकेट अब 100 के स्कोर पर गंवा दिया है।
महज 14 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेलकर रियान पराग पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। हर्षित राणा ने दिलाई है कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी सफलता।
छठे ओवर का अंत रियान पराग ने जोरदार चौके के साथ किया है। 6 ओवर बाद राजस्थान के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 76 रन लगा दिए हैं। जोस बटलर और रियान 20-20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 53 रन लगा दिए हैं। रियान पराग 5 और जोस बटलर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
संजू सैमसन 8 गेंदों पर 12 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। हर्षित राणा ने केकेआर को दिलाई है दूसरी सफलता।
3 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान रॉयल्स ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 36 रन लगा दिए हैं। संजू सैमसन 3 और जोस बटलर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों पर 19 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। यशस्वी को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन की राह दिखाई है।
पहले ओवर का अंत यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ किया है। राजस्थान के स्कोर बोर्ड पर 11 रन लग गए हैं। यशस्वी 9 पर पहुंच गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 224 रन का टारगेट दिया। कुलदीप सेन ने 20वें ओवर में 9 रन दिए और वेंकटेश अय्यर (8) को आउट किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 18 ओवर के बाद पांच विकेट खोकर 198 रन रहा। रिंकू (1) और वेंकटेश अय्यर (3) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन को बोल्ड किया। इस दौरान सुनील 106 रन बनाकर आउट हुए।
सुनील नरेन ने आईपीएल करियर में पहली सेंचुरी जड़ दी हैं। पारी के 16वें ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट खोकर 184 रन रहा।
133 रन के स्कोर पर केकेआर टीम को तीसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान अय्यर 11 रन ही बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट अंगकृष रघुवंशी के रूप में गिरा है। वह 11वें ओवर में कुलदीप सेन का शिकार बने। रघुवंशी ने 18 गेंदों में 30 रन बनाए।
सुनील नरेन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक ठोका है। यह उनके आईपीएल करियर की छठी फिफ्टी है।
आठ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन है। सुनील (34) और अंग्रकृष (22) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 64/1 ऱहा।
पांच ओवर के खेल तक केकेआर की टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन रहा। अंग्रकृष (14) और सुनील नरेन (12) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
पहले ओवर में केकेआर का स्कोर बिना विकेट गंवाए 2 रन रहा। फिल साल्ट (2) और सुनील नरेन (0) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। संजू सैमसन ने कहा कि जोस बॉलर और अश्विन मैच के लिए उपलब्ध है।
आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी।
आईपीएल 2024 का 31वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला आज ईडन गार्डन में 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।
