Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

KKR vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने चेज किया टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, केकेआर को 8 विकेट से हराया

KKR vs PBKS Live Score: आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया। पंजाब ने 262 रन बनाकर टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर चेज कर दिया। कोलकाता नाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 261 रन लगाए थे।

By Shubham Mishra Fri, 26 Apr 2024 11:32 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Live Score: आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। पंजाब ने 2 विकेट खोकर 262 रन बनाकर केकेआर को 8 विकेट से मात दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाज करते हुए 261 रन बनाए थे। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के प्रभसिमरन और जॉनी बेयरस्टो ने तेज शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 93 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन 20 गेंद पर 54 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद राइली रूसो (26) ने जॉनी बेयरस्टो का साथ दिया। 

पंजाब ने 178 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। हालांकि, जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से लगातार रन निकलते रहे। बेयरस्टो ने 45 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद शशांक सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी की। शशांक ने 28 गेंद पर 8 छक्के और दो चौके के साथ नाबाद 68 रन बनाए। बेयरस्टो 108 रन बनाकर नाबाद रहे।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 261 रन लगाए हैं। टीम की ओर से फिल सॉल्ट ने 75 और सुनील नरेन ने 71 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंदों पर 39 जड़े, तो रसेल ने 24 रन का योगदान दिया।

KKR vs PBKS Playing 11

केकेआर प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंत चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बर्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

26 Apr 202411:20:29 PM
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास

 पंजाब किंग्स ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज कर इतिहास रच दिया। जॉनी बेयरस्टो 108 रन बनाकर नाबाद रहे। शशांक ने नाबाद 68 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से केकेआर को धूल चटाई। 

26 Apr 202411:10:02 PM
KKR vs PBKS Live Score: एक मैच में लगे सर्वाधिक छक्के

 पंजाब और केकेआर के मैच के दौरान 39 छक्के लग चुके हैं। पंजाब को 18 गेंद पर 34 रन चाहिए। शशांक सिंह 21 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो के साथ 28 गेंद पर 51 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 

26 Apr 202411:02:53 PM
KKR vs PBKS Live Score: 45 गेंद पर बेयरस्टो ने जड़ा शतक

 डेविड मिलर के बाद पंजाब के लिए बेयरस्टो ने सबसे तेज शतक जड़ा। 45 गेंद पर 8 चौके और 8 छक्के के साथ इस सीजन अपना पहला शतक जड़ा। 

26 Apr 202410:50:38 PM
KKR vs PBKS Live Score: 36 गेंद पर चाहिए 66 रन

 पंजाब को जीत के लिए 36 गेंद पर 66 रन चाहिए। 14 ओवर समाप्त हो गया है। 14वें ओवर में 17 रन बने। बेयरस्टो शतक के करीब पहुंच गए हैं। 

14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 196/2, बेयरस्टो 94 और शशांक 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

26 Apr 202410:43:18 PM
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब का गिरा दूसरा विकेट

 पंजाब का दूसरा विकेट गिरा। नारायण ने राइली रूसो को 26 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। क्रीज पर शशांक आए हैं। 

26 Apr 202410:40:33 PM
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब ड्राइविंग सीट पर

 पंजाब 262 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ड्राइविंग सीट पर है। जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से छक्के चौके निकल रहे हैं। राइली रूसो भी दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 48 गेंद पर 89 रन चाहिए। 

12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर-  173/1, बेयरस्टो 37 गेंद पर 88 रन और राइली रूसो 15 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

26 Apr 202410:29:15 PM
KKR vs PBKS LIVE Score: बेयरस्टो की फिफ्टी

 जॉनी बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। राइली रूसो उनका साथ दे रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 60 गेंद पर 130 रन चाहिए। पंजाब के 9 विकेट शेष हैं।

10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 132/1,  बेयरस्टो- 57 और रूसो 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

26 Apr 202410:20:43 PM
KKR vs PBKS LIVE Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार

 जॉनी बेयरस्टो और राइली रूसो पंजाब की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। बेयरस्टो 21 गेंद 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। राइली रूसो 7 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 108/1

26 Apr 202410:11:07 PM
KKR vs PBKS Live Score: प्रभसिमरन हुए रन आउट

 पंजाब को पहला झटका लगा। प्रभसिमरन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। प्रभसिमरन 20 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो 16 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 93/1

26 Apr 202410:05:26 PM
KKR vs PBKS Live Score: 18 गेंद पर प्रभसिमरन अर्धशतक पूरा

 प्रभसिमरन ने 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। नारायण के ओवर की पहली दो गेंद पर चौका और सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जॉनी बेयरस्टो सिंगल डबल लेकर उनका साथ दे रहे हैं।

5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 69/0

26 Apr 20249:57:57 PM
KKR vs PBKS LIVE Score: पंजाब किंग्स की धांसू शुरुआत

 पंजाब किंग्स की तरफ प्रभसिमरन के साथ बेयरस्टो ओपनिंग करने आए हैं। दुष्मंथा चमीरा के दूसरे ओवर में 23 रन बने। प्रभसिमरन 13 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेयरस्टो 5 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 45/0

26 Apr 20249:27:24 PM
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब के सामने 262 रन का लक्ष्य

 पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर 261 रन लगाए हैं। यानी इस मैच को जीतने के लिए पंजाब को 262 रन बनाने होंगे। सुनील नरेन ने 71 रन की दमदार पारी खेली, जबकि फिल सॉल्ट ने 37 गेंदों पर 75 रन जड़े।

26 Apr 20249:20:13 PM
KKR vs PBKS Live Score: रिंकू सस्ते में आउट

 रिंकू सिंह 4 गेंदों पर 5 रन बनाने के बाद पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। रिंकू ने हर्षल पटेल के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बॉल को ठीक तरह से टाइम नहीं कर सके। 

26 Apr 20249:17:02 PM
KKR vs PBKS Live Score: कप्तान श्रेयस चले पवेलियन

 10 गेंदों पर 28 रन की धमाकेदार पारी खेलकर कप्तान श्रेयस अय्यर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। केकेआर ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।

26 Apr 20249:06:54 PM
KKR vs PBKS Live Score: 17 ओवर बाद केकेआर 215/3

 17 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 215 रन लगा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 5 और वेंकटेश अय्यर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20249:00:06 PM
KKR vs PBKS Live Score: रसेल चले पवेलियन

 12 गेंदों पर 24 रन जड़ने के बाद आंद्रे रसेल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। रसेल की पारी का अंत अर्शदीप सिंह ने किया है। 

26 Apr 20248:54:13 PM
KKR vs PBKS Live Score: 15 ओवर बाद केकेआर 190/2

 हरप्रीत बर्रार के ओवर से 15 रन आए हैं। केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर 15 ओवर के बाद 190 रन लगा दिए हैं। वेंकटेश अय्यर 22 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुके हैं, तो आंद्रे रसेल 9 गेंदों पर 14 रन जड़ चुके हैं।

26 Apr 20248:42:15 PM
KKR vs PBKS Live Score: सॉल्ट चले पवेलियन

 37 गेंदों पर 75 रन बनाने के बाद फिल सॉल्ट पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। सॉल्ट को सैम करन ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है। 163 के स्कोर पर लगा है केकेआर को दूसरा झटका।

26 Apr 20248:32:15 PM
KKR vs PBKS Live Score: नरेन चले पवेलियन

 32 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेलकर सुनील नरेन पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। राहुल चाहर ने दिलाई है पंजाब किंग्स को पहली सफलता।

26 Apr 20248:30:12 PM
KKR vs PBKS Live Score: 10 ओवर बाद केकेआर 137/0

 10 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 137 रन लगा दिए हैं। सुनील नरेन 71 और फिल सॉल्ट 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20248:22:03 PM
KKR vs PBKS Live score: 25 गेंदों पर सॉल्ट ने जड़ी फिफ्टी

 25 गेंदों पर फिल सॉल्ट ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। सॉल्ट और नरेन के आगे पंजाब किंग्स के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे हैं। 

26 Apr 20248:14:32 PM
KKR vs PBKS Live Score: नरेन का अर्धशतक पूरा

 सुनील नरेन एकबार फिर ईडन गार्डन्स के मैदान पर बल्ले कोहराम मचा रहे हैं। नरेन ने सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

26 Apr 20248:05:08 PM
KKR vs PBKS Live Score: 6 ओवर बाद केकेआर 76/0

 6 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने बिना कोई विकेट गंवाए 76 रन लगा दिए हैं। सुनील नरेन 38 और फिल सॉल्ट 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20247:54:30 PM
KKR vs PBKS Live Score: बोल रहा नरेन का बल्ला

 सुनील नरेन ने कगिसो रबाडा का चौके-छक्कों से स्वागत किया है। पारी के चौथे ओवर से आए हैं कुल 21 रन। केकेआर के स्कोर बोर्ड पर 59 रन लग गए हैं। सुनील नरेन सिर्फ 12 गेंदों पर 32 पर पहुंच गए हैं, तो सॉल्ट 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20247:49:11 PM
KKR vs PBKS Live Score: 3 ओवर बाद केकेआर 38/0

 2 छक्के और एक चौके बटोरने में सफल रहे फिल सॉल्ट हर्षल पटेल के इस ओवर से। केकेआर ने 3 ओवर में ही स्कोर बोर्ड पर 38 रन लगा दिए हैं। सुनील नरेन 17 और फिल सॉल्ट 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20247:43:38 PM
KKR vs PBKS Live Score: 2 ओवर बाद केकेआर 20/0

 दूसरे ओवर में सुनील नरेन ने हाथ खोले हैं। नरेन एक सिक्स और चौका बटोरने में सफल रहे हैं। दो ओवर के बाद केकेआर के स्कोर बोर्ड पर 20 रन लग चुके हैं। सुनील नरेन 16 और फिल सॉल्ट 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20247:36:36 PM
KKR vs PBKS Live Score: पहले ओवर बाद केकेआर 7/0

 पहले ओवर का अंत हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन लगा दिए हैं। फिल सॉल्ट 1 और सुनील नरेन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

26 Apr 20247:10:37 PM
KKR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

 केकेआर प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंत चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, रिले रोसौव, जितेश शर्मा, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बर्रार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

26 Apr 20247:08:27 PM
KKR vs PBKS Live Score: स्टार्क की जगह चमीरा को मौका

 लगातार हो रही धुनाई के चलते मिचेल स्टार्क को आखिरकार प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि स्टार्क की उंगली में कट लगा है और इसी वजह से वह नहीं खेल रहे हैं। स्टार्क की जगह दुष्मंत चमीरा को मौका मिला है।

26 Apr 20247:06:46 PM
KKR vs PBKS Live Score: बेयरस्टो की वापसी

 जॉनी बेयरस्टो की पंजाब टीम में वापसी हुई है। लियाम लिविंगस्टन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

26 Apr 20247:04:20 PM
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब ने चुनी गेंदबाजी

 पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

26 Apr 20246:56:23 PM
KKR vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में टॉस

 कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि अब से चंद मिनटों बाद उछलेगा टॉस का सिक्का। ईडन गार्डन्स में चेज आसान रहता है, ऐसे में पहले गेंदबाजी करना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा।

26 Apr 20246:16:42 PM
KKR vs PBKS Live Score: गेंदबाजी केकेआर के लिए चिंता का विषय

 केकेआर के लिए चिंता का सबब टीम की गेंदबाजी रही है। खासतौर पर मिचेल स्टार्क ने लगभग हर मुकाबले में दिल खोलकर रन लुटाए हैं। 

26 Apr 20246:15:54 PM
KKR vs PBKS Live Score: पंजाब के लिए जीत जरूरी

 प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी। केकेआर के खिलाफ अगर पंजाब आज हारती है, तो टीम के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us