Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

KKR vs DC Highlights: गेदबाजों के बाद चमके बल्लेबाज, ईडन गार्डन्स में सुपरहिट रही केकेआर की पिक्चर, दिल्ली को 7 विकेट से चटाई धूल

KKR vs DC Highlights: आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली से मिले 154 रन के लक्ष्य को केकेआर ने सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल किया। फिल सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 68 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

By Priyanka Joshi Mon, 29 Apr 2024 11:01 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली से मिले 154 रन के लक्ष्य को केकेआर ने सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल किया। फिल सॉल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 68 रन की तेज तर्रार पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर 33 और वेंकटेश अय्यर 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 153 रन लगाए। टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 35 रन कुलदीप यादव के बल्ले से आए। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने 20 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वरुण च्रकवर्ती ने तीन और हर्षित राणा ने 2 विकेट झटके। केकेआर ने यह छठी जीत का स्वाद चखा है, जबकि दिल्ली को छठी हार का मुंह देखना पड़ा है।

29 Apr 202411:01:41 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर ने 7 विकेट से मारी बाजी

 वेंकटेश अय्यर के बल्ले से निकले छक्के के साथ ही केकेआर ने ईडन गार्डन्स में 7 विकेट से मैदान मार लिया है। वेंकटेश 26 और कप्तान श्रेयस अय्यर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। 

29 Apr 202410:51:19 PM
KKR vs DC Live Score: 14 ओवर बाद केकेआर 134/3

 14 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 134 रन लगा दिए हैं। श्रेयस अय्यर 19 और वेंकटेश अय्यर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए अब केकेआर को सिर्फ 20 रन की दरकार है।

29 Apr 202410:33:13 PM
KKR vs DC Live Score: 10 ओवर बाद केकेआर 104/3

 10 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर के स्कोर बोर्ड पर 104 रन लग गए हैं। जीत के लिए अब 50 रन की दरकार है और 60 गेंदें बची हुई हैं।

29 Apr 202410:29:26 PM
KKR vs DC Live Score: रिंकू सिंह चले पवेलियन

 केकेआर ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर चलते बने हैं। रिंकू थोड़ा जल्दबाजी में दिखाई दिए इस शॉट को खेलते हुए।

29 Apr 202410:23:45 PM
KKR vs DC Live Score: सॉल्ट चले पवेलियन

 अक्षर पटेल के हाथ से निकली गेंद गोली की तरह फिल सॉल्ट का ऑफ स्टंप ले उड़ी है। सॉल्ट 33 गेंदों पर 68 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट रहे हैं। 

29 Apr 202410:18:57 PM
KKR vs DC Live Score; नरेन चले पवेलियन

 सुनील नरेन को 15 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता कर दिया है। केकेआर को पहला झटका लग गया है, लेकिन यह साझेदारी काफी नुकसान करने के बाद टूटी है।

29 Apr 202410:08:34 PM
KKR vs DC Live Score: सॉल्ट का अर्धशतक पूरा

महज 26 गेंदों पर फिल सॉल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। केकेआर बेहद तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। नरेन उनका 15 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं। 

29 Apr 202410:04:58 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर का स्कोर 50 के पार

 5 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने 50 रन का आंकड़ा पार कर दिया है। स्कोर बोर्ड पर 61 रन लग चुके हैं। फिल सॉल्ट 42 और सुनील नरेन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

29 Apr 20249:54:47 PM
KKR vs DC Live Score: 3 ओवर बाद केकेआर 40/0

 3 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन लगा दिए हैं। सुनील नरेन 5 और फिल सॉल्ट 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

29 Apr 20249:43:33 PM
KKR vs DC Live Score: सॉल्ट-नरेन ने खोले हाथ

 पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने हाथ खोले हैं। केकेआर के स्कोर बोर्ड पर 23 रन लग चुके हैं। सॉल्ट 15 और सुनील नरेन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

29 Apr 20249:25:19 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने केकेआर को दिया 154 रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 154 रन का टारगेट दिया। पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव के बल्ले से सबसे ज्यादा नाबाद 35 रन बनाए।

29 Apr 20249:16:52 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर के गिरे 9 विकेट

पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षित राणा ने रासिख डर सलाम को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान रासिख 8 रन ही बना सके।

29 Apr 20249:04:36 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर को लगा आठवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स का आठवां विकेट कुमार कुशाग्र के रूप में गिरा। उन्हें चक्रवर्ती ने 15वें ओवर में विकेट के पीछे सॉल्ट के हाथों आउट करवाया। कुशाग्र तीन गेंदों में महज 1 रन बनाया।

29 Apr 20248:51:19 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा सातवां झटका

 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार हो गया। पारी के 13वें ओवर में वरुण ने ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार किया।

29 Apr 20248:44:41 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार

13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार हो गया। पारी के 13वें ओलर में वरुण ने ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार किया।

29 Apr 20248:32:09 PM
KKR vs DC Live Score: ऋषभ पंत लौटे पवेलियन

केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाकर आउट हुए। पंत वरुण चक्रवर्ता का शिकार बने। वरुण ने श्रेयस के हाथों उन्हें कैच आउट कराया।

29 Apr 20248:23:37 PM
KKR vs DC Live Score: ऋषभ पंत को मिला जीवनदान

पारी के 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर ऋषभ पंत को जीवनदान मिला। राणा ने पंत का आसान-सा कैच ड्रॉप किया। 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 80/4 रहा।

29 Apr 20248:16:49 PM
KKR vs DC Live Score: हर्षित राणा ने अभिषेक पोरेल को किया बोल्ड

पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा ने अभिषेक पोरेल को किया बोल्ड। इस दौरान अभिषेक 18 रन ही बना सके।

29 Apr 20247:53:54 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को जैक फ्रेजर मेकगर्क के रूप में लगा। तीन ओवर में दिल्ली की टीम ने 2 विकेट गंवा दिए हैं। शाई होप (0) और अभिषेक पोरेल (1) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

29 Apr 20247:42:32 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा पहला विकेट

 17 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला विकेट पृथ्वी शॉ के रूप में गंवाया। पृथ्वी वैभव अरोड़ा का शिकार बने और फिल साल्ट ने उनका कैच लपका। इस दौरान पृथ्वी 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

29 Apr 20247:39:05 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर पहले ओवर के बाद 15 रन रहा। जैक और पृथ्वी शॉ ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया।

29 Apr 20247:33:58 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग शुरू

 केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली की टीम की तरफ से ऋषभ पंत और जेक फ्रेजर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

29 Apr 20247:19:56 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब- अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज।

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रसिख डार सलाम, लिजाड विलियम्स, खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब- मुकेश कुमार, प्रवीण दुबे, रिकी भुई, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र।

29 Apr 20247:05:38 PM
KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चुनी बैटिंग

केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पृथ्वी को कुमार कुशाग्र की जगह मौका दिया गया है। वहीं, रसिख डार सलाम को मुकेश कुमार की जगह मौका दिया गया है। वहीं, कोलकाता की टीम में मिचेल स्टार्क और वैभव अरोड़ की वापसी हुई है।

29 Apr 20246:38:31 PM
KKR vs DC Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

केकेआर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 47वां मैच खेला जाएगा। कुछ ही देर में इस मैच का टॉस होने वाला है।

29 Apr 20245:39:39 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर और दिल्ली के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

 कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली की टीम ने 15 मैचों में जीत और कोलकाता ने 17 मुकाबले जीते हैं। वहीं, एक मैच बिना नतीजे कर रहा था।

29 Apr 20245:38:52 PM
KKR vs DC Live Score: केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर

 आईपीएल 2024 के 47वें मैच में केकेआर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us