MI vs DC Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे ‘तांडव’ या गेंदबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, कैसा खेलेगी वानखेड़े की पिच
MI vs DC Pitch Report मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL 2025 का 63वां मैच आज खेला जाना है। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों की नजरें प्लेऑफ में जगह हासिल करने पर बनी हुई है। प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो गई है और अब आखिरी स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच जंग जारी है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs DC Pitch Report: मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL 2025 का 63वां मैच आज खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों की नजरें प्लेऑफ में जगह हासिल करने पर बनी हुई है। प्लेऑफ के लिए 3 टीमें तय हो गई है और अब आखिरी स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच तगड़ी जंग जारी है।
मुंबई की टीम फिलहाल अंक तालिका पर चौथे स्थान पर 14 अंक के साथ है, जबकि दिल्ली की टीम 13 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले जानते हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का कैसा मिजाज रहने वाला है।
Mumbai Wankhede Pitch: कैसा खेलेगी वानखेड़े की पिच?
वानखेड़े (Wankhede Stadium Pitch Report) की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलती है। गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण भी चौके-छक्के खूब लगते हैं।
पिच पर समान उछाल रहता है, जिससे बैटर्स यहां रन बटोरते हुए नजर आते हैं। वानखेड़े में खेले जाने वाला मैच हाई स्कोरिंग रहता है। 180-200 रन का स्कोर भी यहां चेज हो सकता है। तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है, जिससे वह विकेट ले पाते हैं। स्पिनर्स को इस पिच से आमतौर पर ज्यादा मदद नहीं मिलती। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है ताकि वे बाद में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकें।
यह भी पढ़ें: IPL Playoffs Teams: 1 जगह के लिए 2 टीमों के बीच कांटे की टक्कर, मुंबई या दिल्ली कौन कटाएगा प्लेऑफ का टिकट?
MI vs DC: क्या कहते हैं आंकड़े?
- कुल खेले गए मैच- 122
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए- 56
- बाद में बैटिंग करते हुए जीते-66
- टॉस जीतने वाली टीम ने मैच जीते- 64
- टॉस हारने वाली टीम ने मैच जीते- 58
- बेनतीजा-0
- सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी- 133* (एबी डिविलियर्स- RCB की तरफ से MI के खिलाफ- 2015)
- सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर- 5/18 (हरभजन सिंह- MI की तरफ से CSK के खिलाफ-2011) और 5/18 वानिंदु हसरंगा (RCB की तरफ से SRH के खिलाफ-2022)
- सबसे बड़ा टीम स्कोर- 235/1 (RCB ने MI के खिलाफ बनाया- 2015)
- सबसे छोटा टीम टोटल- 67 (कोलकाता नाइट राइडर्स ने MI के खिलाफ बनाया-2008)
- पहली पारी का औसत स्कोर- 170 रन
वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल के कुल 122 मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 56 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बाद में बैटिंग करने आई टीम को 66 मैच में जीत मिली। टॉस जीतने वाली टीम ने यहां 64 मैच अपने नाम किए, जबकि टॉस हारने वाल टीम ने 58 बार जीत दर्ज की। इस मैदान में पहली पारी का औसतन स्कोर 170 रन का रहा है।
MI Vs DC Squad: मुंबई और दिल्ली की पूरी स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, बेवॉन जैकब्स, रिचर्ज ग्लीसन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, राज बावा, चरिथ असलंका विग्नेश पुथुर, जॉनी बेयरस्टो, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक-फ्रेजर मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराण विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।