IPL Final 2019 MI vs CSK: ...तो मुंबई को चैंपियन बनते नहीं देख पाई नीता अंबानी!
IPL Final 2019 MI vs CSK फाइनल मैच के दौरान मुंबई टीम की ओनर नीता अंबानी भी स्टेडियम में मौजूद थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस (MI) ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक रन से हराकर चौथी बार आइपीएल (IPL) की चैंपियन बन गई। फाइनल मैच के दौरान मुंबई टीम की ओनर नीता अंबानी भी स्टेडियम में मौजूद थी। वह लगातार भगवान से दुआ मांगती नजर आई, लेकिन खास बात यह है कि वह टीम को जीतते नहीं देख पाई। इस बात का खुलासा नीता ने खुद किया।
ये है वजह
नीता ने बताया कि ऐसा मैच के रोमांच की वजह से हुआ। आखिरी ओवर में मैच इतना हाईप्रेशर था कि उन्होंने आंखें बंद कर ली। उन्होंने मैच की आखिरी बॉल भी नहीं देखी। नीता अंबानी ने मैच के बाद कहा, 'मैं आखिरी ओवर नहीं देख रही थी। यहां तक कि आखिरी गेंद भी मैंने नहीं देख पाई।' जीत के बाद उन्होंने टीम को बधाई भी दी। रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे कप्तान को बेहद शानदार तरीके से टीम की कमान संभाली।
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
मैच के दौरान नीता अंबानी भगवान से प्रर्थाना करती नजर आ रही थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोगों कहना है कि उन्हें यह मंत्र विश्व कप के लिए भी इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि काश वह इस यह मंत्र सबको बता दें।
1. ट्विटर के एक यूजर सलोनी का कहना है कि नीता अंबानी का मंत्र हमेशा काम करता है।
Nita Ambani’s mantra always work 😇#MumbaiIndians
— Saloni Dhanuka (@dhanuka_saloni) May 12, 2019
2. यूजर नंदिता अय्यर का कहना है कि जितनी जल्दी हो सके नीता अंबानी से यह मंत्र सीखने की जरूरत है। यह वाकई में चमत्कारी है।
Need to learn the mantra that NitaAmbani chants ASAP!! It clearly works miracles.— Nandita Iyer (@saffrontrail) May 12, 2019
3. वहीं एक यूजर ने ये भी बता दिया कि आखिर वह मंत्र है क्या।
Secret of Nita Ambani mantra has been revealed by MI twitter account. #MIvCSK #IPLFinal2019 pic.twitter.com/rBn7exv8sM
— Piyush Prakash (@BeingPiyush) May 13, 2019
यूजर ने मुंबई इंडियंस के एक ट्वीट की फोट शेयर करते हुए यह लिखा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप