Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 SRH vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली पहली जीत, हैदराबाद को घर में दी शिकस्त

SRH vs LSG Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की बीच टक्‍कर हो रही है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

By Rajat Gupta Thu, 27 Mar 2025 11:13 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की बीच टक्‍कर हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। 

पहले बल्‍लेबाजी करते उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रन ठोके। साथ ही अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। लखनऊ को इस सीजन पहली जीत के लिए 191 रनों की दरकार है।

लखनऊ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में मैच जीत लिया। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेली। पैट कमिंस को दो विकेट मिला। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्‍तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

27 Mar 202511:13:36 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने हैदराबाद को हराया

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने हैदराबाद को पांच विकेट से शिकस्त दी। दो मैच में यह लखनऊ की पहली जीत थी। 

27 Mar 202511:00:33 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान का विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शमी ने बेहतरीन कैच लपका। हालांकि, लखनऊ जीत के एकदम करीब खड़ी है। जीत के लिए 2 रन चाहिए। 

27 Mar 202510:48:07 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: हर्षल पटेल ने पकड़ा उम्दा कैच

 हर्षल पटेल ने आयूष बडोनी का उम्दा कैच लपका। बडोनी 6 रन बनाकर आउट हुए। मैच रोमांचक मोड़ पर है। 14 ओवर समाप्त हो चुके हैं। लखनऊ ने 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। पंत और मिलर क्रीज पर हैं। 

27 Mar 202510:34:55 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

 मिचेल मार्श का अर्धशतक पूरा हो गया है। 30 गेंद पर 50 रन बनाया। इसके बाद पैट कमिंस का शिकार बने। 31 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को तीसरा झटका लगा। 

27 Mar 202510:26:08 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: 70 रन बनाकर आउट हुए पूरन

 26 गेंद पर 70 रन की पारी खेलकर निकोलस पूरन आउट हुए। पैट कमिंस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। मार्श 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ ने 9 ओवर के बाद 120 रन बना लिए हैं। 

27 Mar 202510:21:58 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: 100 के पार पहुंच लखनऊ

 लखनऊ सुपर जायंट्स ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्श और पूरन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसमें मात्र 41 गेंद लगे। मार्श एंकर की भूमिका में खेल रहे हैं। 

27 Mar 202510:08:41 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: निकोलस पूरन का अर्धशतक

 निकोलस पूरन की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। महज 18 गेंद पर पूरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तूफानी में पूरन 6 छक्के लगा चुके हैं। 21 गेंद पर 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मार्श 26 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 7 ओवर के बाद लखनऊ ने एक विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। 

27 Mar 20259:57:45 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: दूसरे विकेट लिए हुई 50 रन की साझेदारी

 मिचेल मार्श और निकोलस पूरन के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। पांच ओवर समाप्त हो चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। पूरन 35 और मार्श 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

27 Mar 20259:43:28 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

 लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट गिर गया। पारी के दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने एडेन मार्करम 1 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने दो ओवर के बाद 14 रन बना लिए हैं। 

27 Mar 20259:39:37 PM
IPL 2025 SRH vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का हुआ आगाज

 लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का आगाज हो चुका है। एडन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं। पहला ओवर अभिषेक शर्मा ने किया। इसी ओवर में मार्करम को एक जीवनदान मिला। वह रन आउट होते-होते बचे। 

27 Mar 20259:23:40 PM
SRH vs LSG Live: लखनऊ को जीत के लिए चाहिए 191 रन

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर 47 रन और अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। लखनऊ का पहली जीत के लिए 191 रनों की दरकार है।

27 Mar 20259:15:52 PM
SRH vs LSG Live: अनसोल्‍ड शार्दुल का कमाल, 4 विकेट लिए

 मेगा ऑक्‍शन में अनसोल्‍ड रहने वाले शार्दुल ठाकुर को लखनऊ ने मोहसिन खान के रिप्‍लेसमेंट के तौर पार शामिल किया। वह अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। उन्‍होंने मोहम्‍मद शमी को अपना चौथा शिकार बनाया। शमी ने 1 रन बनाया।

27 Mar 20259:10:16 PM
SRH vs LSG Live: कप्‍तान कमिंस हुए कैच आउट

 हैदराबाद के कप्‍तान पैट कमिंस ने लगातार 3 छक्‍के लगाए। एक और हवाई फायर करने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 4 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। आवेश खान ने यह सफलता प्राप्‍त की।

27 Mar 20259:05:57 PM
SRH vs LSG Live: 3 गेंद पर गिरे 2 विकेट

 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर अनिकेत वर्मा कैच आउट हुए। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने अभिवन मनोहर को अपने जाल में फंसाया। मनोहर ने 6 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। यह ठाकुर का मैच में तीसरा विकेट है।

27 Mar 20259:02:24 PM
SRH vs LSG Live: अनिकेत वर्मा हुए आउट

 हैदराबाद को अनिकेत वर्मा के रूप में छठा झटका लगा। झांसी के अनिकेत ने तूफानी पारी खेली। उन्‍होंने 13 गेंदों पर 36 रन की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 5 छक्‍के भी लगाए।

27 Mar 20258:55:24 PM
SRH vs LSG Live: बिश्‍नोई ने रेड्डी को किया बोल्‍ड

 आधी हैदराबाद टीम पवेलियन लौट चुकी है। नीतीश रेड्डी के रूप में टीम को 5वां झटका लगा। रवि बिश्‍नोई ने नीतीश रेड्डी को बोल्‍ड किया। उन्‍होंने 28 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

27 Mar 20258:41:07 PM
SRH vs LSG Live: हेनरिक क्‍लासेन रन आउट

 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरिक क्‍लासेन रन आउट हुए। वह नॉन स्‍ट्राइक एंड पर अपना विकेट गंवा बैठे। नीतीश रेड्डी ने शॉट लगाया और इस गेंद को प्रिंस यादव कैच नहीं कर पाए। हालांकि, गेंद जाकर दूसरी तरफ के स्‍टंप पर लगी। इस दौरान क्‍लासेन क्रीज से आगे थे। ऐसे में वह आउट हो गए। उन्‍होंने 17 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली।

27 Mar 20258:34:04 PM
SRH vs LSG Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। हैदराबाद का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। हेनरिक क्‍लासेन 14 रन और नीतीश रेड्डी 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

27 Mar 20258:15:55 PM
SRH vs LSG Live: ट्रेविस हेड फिफ्टी से चूके

 प्रिंस यादव ने आईपीएल का पहला विकेट झटका। उन्‍होंने ट्रेविस हेड को बोल्‍ड किया। हेड अर्धशतक से चूक गए। उन्‍होंने 28 गेंदों का सामना किया और 47 रन बनाए। अपनी इस पारी में हेड ने 5 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

27 Mar 20258:07:31 PM
SRH vs LSG Live: पहला पावरप्‍ले समाप्‍त

 6 ओवर का खेल अब समाप्‍त हो गया है। हैदराबाद का स्‍कोर 62/2 है। ट्रेविस हेड फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने 23 गेंदों पर 42 रन बना दिए हैं। वहीं नीतीश रेड्डी 7 गेंदों पर 11 रन बना चुके हैं। 5वें ओवर की पहली गेंद पर हेड को जीवनदान मिला। निकोलस पूरन ने हेड का कैच छोड़ दिया। तब हेड 35 रन बनाकर खेल रहे थे।

27 Mar 20257:47:16 PM
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को लगे बैक टू बैक झटके

 धीमी शुरुआत के बाद हैदराबाद को बैक टू बैक झटके लगे। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने ईशान किशन का विकेट चटकाया। ईशान गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। उन्‍होंने पिछले मैच में शतक लगाया था।

27 Mar 20257:44:20 PM
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को लगा पहला झटका

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर टीम को पहले झटका लगा। अभिषेक शर्मा ने 6 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए।

27 Mar 20257:33:41 PM
SRH vs LSG Live: हैदराबाद की सलामी जोड़ी मैदान पर

 हैदराबाद टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान पर आए हैं। लखनऊ की ओर से पहला ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया। आज भी हैदराबाद की नजर बड़े स्‍कोर पर है।

27 Mar 20257:10:17 PM
SRH vs LSG Live: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन

 एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

27 Mar 20257:10:02 PM
SRH vs LSG Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्‍तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।

27 Mar 20257:05:58 PM
SRH vs LSG Live: पंत ने जीता टॉस

 लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में हैदराबाद की कोशिश एक बार फिर बड़े स्‍कोर पर होगी।

27 Mar 20256:28:15 PM
SRH vs LSG Live: लखनऊ की संभावित प्‍लेइंग 11

 एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव।

27 Mar 20255:58:08 PM
SRH vs LSG Live: हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग 11

 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम जैम्पा, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह।

27 Mar 20255:24:13 PM
SRH vs LSG Live: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम

 एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आरएस हंगारगेकर, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमशान कुलकर्णी, जोसेफ कुलकर्णी।

27 Mar 20255:23:57 PM
SRH vs LSG Live: सनराइजर्स हैदराबाद टीम

 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, अथर्व तायदे, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस।

27 Mar 20255:23:40 PM
SRH vs LSG Live: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 7वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट यहां पढ़ने को मिलेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us