LSG vs MI: बर्बाद हो गए 27 करोड़! संजीव गोयनका का रिएक्शन बयां कर गया सारी कहानी
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल-2025 में बुरी तरह से फेल रहे हैं। चार मैचों के बाद उनके बल्ले से कुल 19 रन ही निकले हैं। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की कीमत में खरीदा है। लेकिन उनका बल्ला न चलना टीम के लिए चिंता की बात है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से लड़ाई लड़ने के बाद 27 करोड़ की कीमत में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल-2025 के शुरुआती चार मैचों में पंत ने जो प्रदर्शन किया उससे लगने लगा है कि लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के 27 करोड़ बर्बाद हो गए।
लखनऊ की टीम अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रही है। टीम मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में अच्छी शुरुआत दी, लेकिन फिर कुछ विकेट गिर गए। तब उम्मीद थी कि कप्तान पंत कमाल करेंगे,लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
यह भी पढ़ें- LSG vs MI: बल्ला थामने से पहले ही सूर्यकुमार ने ठोक दिया 'शतक', मिला स्पेशल तोहफा, खास लिस्ट में लिखवाया नाम
दो रन बनाकर लौटे पंत
पंत मुंबई के खिलाफ छह गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर लौट गए। पांड्या की गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं और ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई। मिड ऑफ पर कार्बिन बोश्च ने उनका शानदार कैच लपका। इस मैच को मिलाकर पंत ने चार मैच खेल लिए हैं और बनाए हैं कुल 19 रन। ये बताता है कि लखनऊ ने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ खरीदा था वो पूरा नहीं हो पा रही हैं।
Hardik Pandya wins the battle of captains 💙
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2025
Rishabh Pant departs courtesy of an excellent catch by Corbin Bosch! 🔥
Updates ▶️ https://t.co/HHS1Gsaw71#TATAIPL | #LSGvMI | @mipaltan | @hardikpandya7 pic.twitter.com/bntlAsAx0P
पंत के आउट होने के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन भी वायरल हो गया है जिसमें वह हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस हंसी में कहीं न कहीं इस बात का मायूसी भी है कि जो दांव उन्होंने पंत को लेकर खेला था वो चल नहीं रहा है। पंत के फेल होने पर संजीव गोयनका के कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।
Sanjeev Goenka's Reaction After Once Again Rishabh Pant Throws Away His Wicket.
— Vaibhav Bhola 🇮🇳 (@VibhuBhola) April 4, 2025
A Big Failure In T20 Cricket. pic.twitter.com/iITnA4YAa2
मार्श-मार्करम का बल्ला चमका
पंत के फेल होने से पहले टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इकाना स्टेडियम में तूफान ला दिया। उन्होंने आते ही पहले ही ओवर से अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए। इस खिलाड़ी ने 31 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। विग्नेश पुथुर ने उनको अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। एडेन मार्करम ने शानदार अर्धशतक भी जमाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।