Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

MI Vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने 10 साल बाद किया मुंबई का किला 'फतह', क्रुणाल पांड्या बने जीत के हीरो

IPL 2025 MI Vs RCB Highlights: एक बेहद रोमांचक मैच, जिसका अंत आरसीबी के लिए सुखद रहा। क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में मुंबई को 19 रन बनाने से रोका और तीन विकेट चटकाए। इस तरह आईपीएल 2025 के 20वें मैच का नतीजा निकला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी। आरसीबी ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घर में मात दी।

By Abhishek Upadhyay Mon, 07 Apr 2025 11:31 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक बेहद रोमांचक मैच, जिसका अंत आरसीबी के लिए सुखद रहा। क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में मुंबई को 19 रन बनाने से रोका और तीन विकेट चटकाए। इस तरह आईपीएल 2025 के 20वें मैच का नतीजा निकला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी। आरसीबी ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घर में मात दी।

बता दें कि आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बना सकी।

मुंबई की पारी का हाल

222 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा (17) और रेयान रिकलटन (17) ने तेज शुरूआत दिलाने की कोशिश की। मगर यश दयाल ने रोहित शर्मा को बोल्‍ड करके मुंबई की शुरुआत बिगाड़ी। रेयान रिकलटन को हेजलवुड ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके एमआई को दूसरा झटका दिया।

विल जैक्‍स (22) और सूर्यकुमार यादव (28) ने पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों रन गति बढ़ाने में नाकाम रहे। जैक्‍स को क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। सूर्या का बल्‍ला भी खामोश रहा और यश दयाल की गेंद पर वो लिविंगस्‍टन को कैच थमाकर पवेलियन लौटे।

पांड्या-तिलक ने बदली कहानी

यहां से तिलक वर्मा (56) और हार्दिक पांड्या (42) ने तूफानी पारी खेलते हुए मैच का रुख बदल दिया और मुंबई इंडियंस की वापसी कराई। दोनों ने सिर्फ 34 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की। तब भुवी ने तिलक को सॉल्‍ट के हाथों कैच आउट कराकर बड़ी साझेदारी को तोड़ा। तिलक ने 29 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के जमाकर 56 रन बनाए। अगले ओवर में हार्दिक पांड्या को हेजलवुड ने पवेलियन लौटाकर मुंबई को लगभग बाहर कर दिया।

क्रुणाल पांड्या बने जीत के हीरो

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 19 रन की दरकार थी। क्रुणाल पांड्या ने पहली दो गेंदों पर मिचेल सैंटनर (8) और दीपक चाहर (0) को आउट किया। इसके बाद उन्‍होंने पांचवीं गेंद पर नमन धीर (11) को यश दयाल के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी की जीत पक्‍की की। क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड और यश दयाल को दो-दो विकेट मिले। भुवी के खाते में एक विकेट आया।

आरसीबी की पारी का हाल

इससे पहले विराट कोहली (67) और रजत पाटीदार (64) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने सोमवार को आईपीएल 2025 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने 222 रन का लक्ष्‍य रखा। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल सॉल्‍ट (4) को ट्रेंट बोल्‍ट ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्‍त पडिक्‍कल (37) ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। दोनों ने पावरप्‍ले में आरसीबी को 72 रन तक पहुंचाया। कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी ओवर में पुथुर ने पडिक्‍कल को जैक्‍स के हाथों कैच आउट कराया।

पाटीदार का तूफानी अर्धशतक

कोहली और रजत पाटीदार (64) ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। पांड्या ने नमन धीर के हाथों कैच आउट कराकर कोहली की पारी का अंत किया। कोहली ने 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्‍के की मदद से 67 रन बनाए। इसी ओवर में पांड्या ने लियाम लिविंगस्‍टन को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया।

इस दौरान रजत पाटीदार ने अपना आक्रामक रूप जारी रखा। उन्‍हें जितेश शर्मा (40*) के रूप में अच्‍छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। बोल्‍ट ने रिकलटन के हाथों कैच आउट कराकर पाटीदार की पारी का अंत किया।

जितेश शर्मा की आक्रामक पारी

पाटीदार ने 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट चटकाए। विग्‍नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।

7 Apr 202511:31:16 PM
MI Vs RCB Live Score: मैच का हाल

 एक बेहद रोमांचक मैच, जिसका अंत आरसीबी के लिए सुखद रहा। क्रुणाल पांड्या ने आखिरी ओवर में मुंबई को 19 रन बनाने से रोका और तीन विकेट चटकाए। इस तरह आईपीएल 2025 के 20वें मैच का नतीजा निकला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी। आरसीबी ने 10 साल बाद मुंबई को उसके घर में मात दी।

7 Apr 202511:28:16 PM
MI Vs RCB Live Score: आरसीबी की रोमांचक जीत

 क्रुणाल पांड्या पारी का आखिरी ओवर करने आए। मिचेल सैंटनर पहली गेंद पर आउट। पांड्या की लेंथ गेंद पर सैंटनर ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट घुमाया। वहां मौजूद टिम डेविड ने अच्‍छा कैच लपका। दीपक चाहर क्रीज पर आए। दूसरी गेंद पर फिर विकेट। दीपक चाहर ने मिडविकेट की दिशा में हवाई शॉट खेला। फिल सॉल्‍ट ने गेंद पकड़कर हवा में उड़ाई और टिम डेविड ने आसान कैच लपका। दीपक चाहर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्‍ट क्रीज पर आए। क्रुणाल पांड्या हैट्रिक से चूके। तीसरी गेंद पर बोल्‍ट ने सिंगल लिया। मुंबई को आखिरी 3 गेंदों में 17 रन की जरुरत। धीर ने चौथी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर नमन धीर भी पवेलियन लौटे। क्रुणाल की गेंद पर धीर ने लांग लेग की दिशा में शॉट घुमाया, जहां यश दयाल ने आसान कैच लपका। नमन धीर ने 6 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और तीन विकेट आए।

20 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 209/9। जसप्रीत बुमराह 0* और ट्रेंट बोल्‍ट 1* रन बनाकर नाबाद रहे।

7 Apr 202511:17:25 PM
MI Vs RCB Live Score: हार्दिक पांड्या आउट, लेकिन मैच रोमांचक

 जोश हेजलवुड पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या का विकेट चटकाया। हेजलवुड ने शरीर की तरफ यॉर्कर डाली, जिस पर मुंबई इंडियंस के कप्‍तान ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। लियाम लिविंगस्‍टन ने आसान कैच लपका। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में तीन चौके और चार छक्‍के की मदद से 42 रन बनाए। मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए और सिंगल लिया। हेजलवुड ने तीसरी गेंद डॉट डाली। नमन धीर ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया। सैंटनर ने पांचवीं गेंद पर छक्‍का जमाया। इसी के साथ मुंबई का स्‍कोर 200 रन के पार पहुंचा। आखिरी गेंद पर सैंटनर ने सिंगल लिया। इस ओवर में 9 रन बने और एक विकेट आया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार।

19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 203/6। मिचेल सैंटनर 8* और नमन धीर 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202511:11:38 PM
MI Vs RCB Live Score: तिलक वर्मा अर्धशतक बनाकर आउट

 भुवनेश्‍वर कुमार पारी का 18वां ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर लांग ऑन से दूर शॉट खेलकर दो रन लिए। अगली गेंद पर डीप प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर हार्दिक ने बाउंड्री जमाई। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर भुवी ने मुंबई खेमे को निराश कर दिया। उन्‍होंने तिलक वर्मा को फिल सॉल्‍ट के हाथों कैच आउट कराया। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से 56 रन बनाए। नमन धीर क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर धीर ने छक्‍का जड़ा। बेहतरीन शॉट। गेंदबाज के सिर के ऊपर से जबरदस्‍त छक्‍का जमाया। भुवी ने आखिरी गेंद डॉट डाली। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया।

18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 194/5। हार्दिक पांड्या 42* और नमन धीर 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202511:06:02 PM
MI Vs RCB Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

 यश दयाल पारी का 17वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर हार्दिक ने सिंगल लिया। तिलक वर्मा ने तीसरी गेंद पर दो रन लिए। चौथी गेंद पर वर्मा ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्‍का जड़ दिया। बेहतरीन शॉट। वाइड लांग ऑन के ऊपर से तिलक ने जड़ा जोरदार सिक्‍स। इसी के साथ वर्मा का अर्धशतक पूरा। उन्‍होंने 27 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। आखिरी गेंद डॉट रही। इस ओवर में 11 रन बने।

17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 181/4। तिलक वर्मा 56* और हार्दिक पांड्या 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:56:40 PM
MI Vs RCB Live Score: तिलक ने भुवी को नहीं बख्‍शा

 भुवनेश्‍वर कुमार पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली चार गेंदें शानदार डाली, लेकिन पांचवीं गेंद पर तिलक ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर तिलक ने अंपायर के सिर के ऊपर से चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने।

16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 170/4। तिलक वर्मा 46* और हार्दिक पांड्या 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:51:10 PM
MI Vs RCB Live Score: क्रुणाल के ओवर में बने 19 रन

 क्रुणाल पांड्या पारी का 15वां ओवर करने आए। हार्दिक ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्‍के जमाए। उन्‍होंने तिलक वर्मा के साथ केवल 16 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इस ओवर में 19 रन बने।

15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 157/4। हार्दिक पांड्या 33* और तिलक वर्मा 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:46:54 PM
MI Vs RCB Live Score: पांड्या ने हेजलवुड को कूटा

 जोश हेजलवुड पारी का 14वां ओवर करने आए। हार्दिक पांड्या ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन से दूर छक्‍का जमाया। अगली गेंद पर पांड्या ने डीप मिडविकेट और डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग के बीच से चौका जमाया। हार्दिक पांड्या ने अगली गेंद पर लांग ऑफ के दूर से छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर पांड्या ने बैकवर्ड प्‍वाइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 22 रन बने।

14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 138/4। हार्दिक पांड्या 20* और तिलक वर्मा 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:36:05 PM
MI Vs RCB Live Score: सूर्यकुमार यादव आउट

मुंबई को बड़ा झटका लग गया है। उसकी बड़ी उम्मीद सूर्यकुमार यादव आउट हो गए। यश दयाल ने उनका विकेट लिया। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनका विकेट गिरा। 

सूर्यकुमार यादव-28 रन, 26 गेंद 5x4

7 Apr 202510:22:11 PM
MI Vs RCB Live Score: क्रुणाल ने जैक्‍स का किया शिकार

 क्रुणाल पांड्या पारी का 10वां ओवर करने आए। चौथी गेंद पर पांड्या ने विल जैक्‍स को डीप बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। विल जैक्‍स ने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 22 रन बनाए। तिलक वर्मा क्रीज पर आए और पहली ही गेंद पर चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 84/3। सूर्यकुमार यादव 23* और तिलक वर्मा 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:17:37 PM
MI Vs RCB Live Score: सुयश का अच्‍छा ओवर

 सुयश शर्मा पारी का 9वां ओवर करने आए। सूर्या ने दूसरी गेंद पर स्‍वीप शॉट के सहारे चौका जमाया। चौथी गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। इस ओवर में 5 रन बने।

9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 78/2। विल जैक्‍स 22* और सूर्यकुमार यादव 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:12:23 PM
MI Vs RCB Live Score: पांड्या का महंगा ओवर

 क्रुणाल पांड्या पारी का आठवां ओवर करने आए। विल जैक्‍स ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। सूर्या ने दूसरी गेंद लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर सूर्या ने कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। जैक्‍स ने पांचवीं गेंद पर रिवर्स स्‍वीप शॉट खेलकर प्‍वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 14 रन बने।

8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 73/2। सूर्यकुमार यादव 17* और विल जैक्‍स 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 202510:00:44 PM
MI Vs RCB Live Score: हेजलवुड का कड़क ओवर

 जोश हेजलवुड पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। हेजलवुड के सामने सूर्या संघर्ष करते हुए नजर आए। कंगारू गेंदबाज की शुरूआती चार गेंदों में सूर्या रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर जैक्‍स ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 54/2। विल जैक्‍स 14* और सूर्यकुमार यादव 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20259:55:36 PM
MI Vs RCB Live Score: यश दयाल की हुई कुटाई

 यश दयाल पारी का पांचवां ओवर करने आए। सूर्या ने दूसरी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर विल जैक्‍स ने लेग साइड में शॉट खेलकर दो रन लिए। जैक्‍स ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 14 रन बने।

5 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 52/2। सूर्यकुमार यादव 5* और विल जैक्‍स 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20259:51:00 PM
MI Vs RCB Live Score: हेजलवुड ने रिकलटन का किया शिकार

 जोश हेजलवुड पारी का चौथा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर रिकलटन ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से चौका जमाया। हेजलवुड ने चौथी गेंद पर बदला लिया और रिकलटन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। रेयान रिकलटन ने 10 गेंदों में 4 चौके की मदद से 17 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए और दो डॉट गेंदें खेली। आरसीबी के लिए सफल ओवर। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 38/2। विल जैक्‍स 4* और सूर्यकुमार यादव 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20259:39:56 PM
MI Vs RCB Live Score: दयाल ने रोहित को किया बोल्‍ड

 यश दयाल पारी का दूसरा ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर रोहित ने कवर्स की दिशा में कड़क चौका जमाया। चौथी गेंद पर दयाल ने रोहित शर्मा को क्‍लीन बोल्‍ड किया। दयाल ने मिडिल स्‍टंप से इन स्विंग गेंद डाली, जिस पर रोहित शॉट खेलने से चूके। गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 17 रन बनाए। आखिरी गेंद पर विल जैक्‍स ने चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने और एक विकेट आया।

2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 25/1। विल जैक्‍स 4* और रेयान रिकलटन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20259:34:46 PM
MI Vs RCB Live Score: मुंबई की तेज शुरूआत

 भुवनेश्‍वर कुमार पारी का पहला ओवर करने आए। रोहित शर्मा ने चौथी गेंद पर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर रेयान रिकलटन ने लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 13 रन बने।

1 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 13/0। रोहित शर्मा 9* और रेयान रिकलटन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20259:24:01 PM
MI Vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी का हाल

विराट कोहली (67) और रजत पाटीदार (64) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने सोमवार को आईपीएल 2025 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने 222 रन का लक्ष्‍य रखा। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। फिल सॉल्‍ट (4) को ट्रेंट बोल्‍ट ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्‍त पडिक्‍कल (37) ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। दोनों ने पावरप्‍ले में आरसीबी को 72 रन तक पहुंचाया। कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी ओवर में पुथुर ने पडिक्‍कल को जैक्‍स के हाथों कैच आउट कराया।

पाटीदार का तूफानी अर्धशतक

कोहली और रजत पाटीदार (64) ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। पांड्या ने नमन धीर के हाथों कैच आउट कराकर कोहली की पारी का अंत किया। कोहली ने 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्‍के की मदद से 67 रन बनाए। इसी ओवर में पांड्या ने लियाम लिविंगस्‍टन को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया।

इस दौरान रजत पाटीदार ने अपना आक्रामक रूप जारी रखा। उन्‍हें जितेश शर्मा (40*) के रूप में अच्‍छा जोड़ीदार मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। बोल्‍ट ने रिकलटन के हाथों कैच आउट कराकर पाटीदार की पारी का अंत किया।

जितेश शर्मा की आक्रामक पारी

पाटीदार ने 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 19 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट चटकाए। विग्‍नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्‍ट और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला।

7 Apr 20259:14:56 PM
MI Vs RCB Live Score: मुंबई को मिला 222 रन का लक्ष्‍य

 जसप्रीत बुमराह पारी का 20वां ओवर करने आए। पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर जितेश ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर टिम डेविड ने सिंगल लिया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

20 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 221/5। जितेश शर्मा 40* और टिम डेविड 1* रन बनाकर नाबाद रहे।

7 Apr 20259:09:31 PM
MI Vs RCB Live Score: आरसीबी का विशाल स्‍कोर, रिकलटन का शानदार कैच

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का 19वां ओवर करने आए। पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर वाइड। जितेश शर्मा ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाया। तीसरी गेंद पर शर्मा ने लांग लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। जितेश ने रूम बनाया और मिडिल स्‍टंप पर आई गेंद पर स्‍वीप शॉट जमाया। आखिरी गेंद पर रेयान रिकलटन ने रजत पाटीदार का शानदार कैच लपका। रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में पांच चौके और चार छक्‍के की मदद से 64 रन बनाए। इस ओवर में 15 रन बने और एक विकेट आया।

19 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 213/5। जितेश शर्मा 33* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20259:00:10 PM
MI Vs RCB Live Score: पाटीदार का तूफानी अर्धशतक

 हार्दिक पांड्या पारी का 17वां ओवर करने आए। पाटीदार ने शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो छक्‍के जमाए। तीसरी गेंद पर पाटीदार ने चौका जमाया। जितेश शर्मा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 23 रन बने।

17 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 192/4। रजत पाटीदार 61* और जितेश शर्मा 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20258:48:08 PM
MI Vs RCB Live Score: हार्दिक ने झटके दो विकेट

 हार्दिक पांड्या पारी का 15वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने आरसीबी को तगड़ा झटका दिया और विराट कोहली का विकेट चटकाया। पांड्या ने लेंथ बॉल डाली, जिस पर कोहली ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। हालांकि, टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही। वहां नमन धीर ने आसान कैच लपका। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 8 चौके और दो छक्‍के की मदद से 67 रन बनाए। लियाम लिविंगस्‍टन खाता नहीं खोल सके। जितेश शर्मा क्रीज पर आए। पांचवीं गेंद पर पाटीदार ने चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने और दो विकेट आए।

15 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 151/4। रजत पाटीदार 37* और जितेश शर्मा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20258:39:11 PM
MI Vs RCB Live Score: सैंटनर की खूब हुई पिटाई

 मिचेल सैंटनर पारी का 14वां ओवर करने आए। पाटीदार ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाकर कीवी गेंदबाज का स्‍वागत किया। तीसरी गेंद पर कोहली ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका जमाया। चौथी गेंद पर कोहली को दो रन मिले। पाटीदार ने लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 20 रन बने।

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 143/2। विराट कोहली 67* और रजत पाटीदार 32* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20258:32:43 PM
MI Vs RCB Live Score: रजत पाटीदार ने जमाए आकर्षक चौके

 हार्दिक पांड्या पारी का 13वां ओवर करने आए। रजत पाटीदार ने पहली गेंद पर स्‍कूप शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। फिर चौथी गेंद पर पाटीदार ने अपर कट खेलकर चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने।

13 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 123/2। विराट कोहली 60* और रजत पाटीदार 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20258:26:50 PM
MI Vs RCB Live Score: कोहली लड़ा रहे किला

 मिचेल सैंटनर पारी का 11वां ओवर करने आए। विराट कोहली ने चौथी गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार चौका जमाया। नमन धीर से मिसफील्‍ड हुई। इस ओवर में 7 रन बने।

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 112/2। विराट कोहली 60* और रजत पाटीदार 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20258:16:55 PM
MI Vs RCB Live Score: कोहली का तूफानी अर्धशतक, देवदत्‍त लौटे पवेलियन

 विराट कोहली ने 29 गेंदों में 6 चौके और दो छक्‍के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। कोहली ने पुथुर द्वारा किए पारी के 9वें ओवर की चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। कोहली का मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठा, आईपीएल करियर का 57वां और टी20 प्रारूप का 99वां अर्धशतक रहा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर विग्‍नेश पुथुर ने मुंबई को सफलता दिलाई। उन्‍होंने देवदत्‍त पडिक्‍कल को लांग ऑन बाउंड्री लाइन पर जैक्‍स के हाथों कैच आउट कराया। देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 22 गेंदों में दो चौक और तीन छक्‍के की मदद से 37 रन बनाए। इस ओवर में 10 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 95/2। विराट कोहली 52* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20257:59:40 PM
MI Vs RCB Live Score: पावरप्‍ले में आरसीबी का दबदबा

 दीपक चाहर पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर पडिक्‍कल ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर पडिक्‍कल ने लांग ऑन पर छक्‍का जमाया। बेहतरीन शॉट। पडिक्‍कल ने बैक टू बैक छक्‍का जमाया। चाहर ने धीमी गति की बाउंसर डाली, जिस पर पडिक्‍कल ने पुल शॉट खेलकर स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर पडिक्‍कल को भाग्‍य का सहारा मिला और थर्ड मैन की दिशा में चौका हासिल किया। आखिरी गेंद पर पडिक्‍कल ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 20 रन बने।

6 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 73/1। देवदत्‍त पडिक्‍कल 32* और विराट कोहली 36* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20257:53:57 PM
MI Vs RCB Live Score: कोहली ने मुंबई के किए बुरे हाल

 विल जैक्‍स पारी का पांचवां ओवर करने आए। कोहली ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका जमाकर गेंदबाज का स्‍वागत किया। जैक्‍स ने अच्‍छी वापसी करते हुए लगातार दो डॉट गेंदें डाली। कोहली ने लेग साइड में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 10 रन बने।

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 53/1। विराट कोहली 35* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20257:50:15 PM
MI Vs RCB Live Score: बुमराह की गेंद पर कोहली ने जड़ा छक्‍का

 जसप्रीत बुमराह आखिरकार क्रिकेट एक्‍शन में लौटे। कोहली ने दूसरी गेंद पर छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 10 रन बने।

4 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 43/1। विराट कोहली 26* और देवदत्‍त पडिक्‍क्‍ल 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20257:46:15 PM
MI Vs RCB Live Score: बोल्‍ट की जमकर हुई कुटाई

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का तीसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। पडिक्‍कल ने दूसरी गेंद पर डिफेंस किया। तीसरी गेंद पर पडिक्‍कल ने छक्‍का जमाया। बोल्‍ट ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर पडिक्‍कल ने पुल शॉट खेला। बुमराह के पास लांग लेग पर कैच पकड़ने का मौका था, लेकिन वो मौका नहीं बना पाए। चौथी गेंद पर पडिक्‍कल ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने हाथ खोले और मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर कोहली ने जादूई कवर ड्राइव लगाई। बोल्‍ट की जमकर हुई कुटाई। इस ओवर में 16 रन बने।

3 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 33/1 विराट कोहली 18* और देवदत्‍त पडिक्‍कल 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

7 Apr 20257:37:41 PM
MI Vs RCB Live Score: मुंबई की अच्छी शुरुआत

मुंबई ने अच्छी शुरुआत की है और पहले ओवर में सिर्फ आठ रन ही दिए। इससे भी बड़ी बात सॉल्ट का बड़ा विकेट भी उनके हिस्से आ गया। बोल्ट ने ये ओवर फेंका था। 

7 Apr 20257:34:08 PM
MI Vs RCB Live Score: फिल सॉल्ट आउट

 पहली गेंद पर चौका मारने के बाद दूसरी गेंद पर फिल सॉल्ट आउट हो गया। ट्रेंट बोल्ट की गेंद वह खेल नहीं सके और बोल्ड हो गए। 

7 Apr 20257:32:20 PM
MI Vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। विराट कोहली के साथ फिल सॉल्ट क्रीज पर हैं और मुंबई की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं ट्रेंट बोल्ट। 

7 Apr 20257:25:33 PM
MI Vs RCB Live Score: मुंबई की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान) विल जैक्स, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्री बुमराह, विग्नेश पुथुर

7 Apr 20257:25:00 PM
MI Vs RCB Live Score: आरसीबी की प्लेइंग-11

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल,लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रूणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल

7 Apr 20257:24:01 PM
MI Vs RCB Live Score: मुंबई की पहले गेंदबाजी

 मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। वहीं रोहित शर्मा भी लौट आए हैं। आरसीबी ने कोई बदलाव नहीं किया है। 

7 Apr 20257:23:04 PM
MI Vs RCB Live Score: मुंबई और आरसीबी का मैच आज

 आरसीबी की टीम आज मुंबई से उसके घर में भिड़ रही है। मुंबई के लिए ये मैच काफी अहम है और इस मैच में उसे हर हाल मे ंजीत चाहिए। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us