Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

MI vs KKR Highlights: मुंबई ने IPL 2025 में चखा पहली जीत का स्‍वाद, कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2025 MI vs KKR Highlights: डेब्‍यूटेंट अश्विनी कुमार (4 विकेट) और रेयान रिकलटन (62*) के उम्‍दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत का खाता खोला। वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई ने कोलकाता को 43 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।

By Rajat Gupta Mon, 31 Mar 2025 10:24 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेब्‍यूटेंट अश्विनी कुमार (4 विकेट) और रेयान रिकलटन (62*) के उम्‍दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में अपनी जीत का खाता खोला। वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई ने कोलकाता को 43 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। सूर्यकुमार यादव ने ट्रेडमार्क शॉट खेलकर फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जड़कर मुंबई की जीत पर मुहर लगाई।

रिकलटन का शानदार अर्धशतक

117 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा (13) और रेयान रिकलटन (62*) ने 46 रन की साझेदारी करके ठोस शुरूआत दिलाई। आंद्रे रसेल ने रोहित को हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को पहला झटका दिया। इसके बाद रिकलटन ने विल जैक्‍स (16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की।

सूर्या ने लूटी महफिल

रसेल ने फिर विल जैक्‍स को शॉर्ट कवर्स में अजिंक्‍य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए और जल्‍द ही मैच खत्‍म कर दिया। सूर्या ने केवल 9 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 27 रन बनाए।

वहीं रिकलटन ने 33 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से अर्धशतक जमाया। वह 60 गेंदों में चार चौके और पांच छक्‍के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की तरफ से दोनों विकेट आंद्रे रसेल को मिले।

केकेआर की खराब शुरूआत

वानखेड़े स्‍टेडियम पर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही। ट्रेंट बोल्‍ट ने पहले ओवर में सुनील नरेन को क्‍लीन बोल्‍ड किया। अगले ओवर में दीपक चाहर ने क्विंटन डी कॉक (1) को अश्विनी कुमार के हाथों कैच आउट कराया।

अश्विनी कुमार का चला जादू

इसके बाद डेब्‍यूटेंट अश्विनी कुमार ने केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे (11) को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। पावरप्‍ले में केकेआर ने चार विकेट गंवा दिए थे। फिर अश्विनी ने मनीष पांडे (19), आंद्रे रसेल (5) और रिंकू सिंह (17) का शिकार किया।

रमनदीप सिंह (22) ने केकेआर को 100 रन के पार पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से अश्विनी कुमार ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट चटकाए। दीपक चाहर को दो विकेट मिले। ट्रेंट बोल्‍ट, हार्दिक पांड्या, विग्‍नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

31 Mar 202510:24:18 PM
MI vs KKR Live Score: सूर्या के छक्‍के से जीता मुंबई इंडियंस

 आंद्रे रसेल पारी का 13वां ओवर करने आए। सूर्या ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। अगली ही गेंद पर सूर्या ने अपर कट खेलकर लगातार दूसरा चौका जमाया। तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में सिंगल लेकर सूर्या ने स्‍ट्राइक रोटेट की। चौथी गेंद पर रिकलटन ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सूर्या ने ट्रेडमार्क फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जड़कर मुंबई की जीत पर मुहर लगाई। मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 8 विकेट से मात दी।

31 Mar 202510:20:57 PM
MI vs KKR Live Score: सूर्या ने बांधा समां

 सुनील नरेन ने पारी का 12वां ओवर किया। सूर्यकुमार यादव ने दूसरी गेंद पर बेहतरीन स्‍वीप शॉट खेलकर बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 8 रन बने।

12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 105/2। रेयान रिकलटन 61* और सूर्यकुमार यादव 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 202510:17:38 PM
MI vs KKR Live Score: रसेल ने विल जैक्‍स का किया शिकार

आंद्रे रसेल ने पारी के 11वें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया। उन्‍होंने चौथी गेंद पर जैक्‍स को शॉर्ट कवर्स पर कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। विल जैक्‍स ने 17 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 16 रन बनाए। फिर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए और ओवर की आखिरी गेंद पर छक्‍का जमा दिया। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।

11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 97/2। रेयान रिकलटन 59* और सूर्यकुमार यादव 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

31 Mar 202510:12:15 PM
MI vs KKR Live Score: रिकलटन का अर्धशतक, नरेन की हुई कुटाई

 सुनील नरेन पारी का 10वां ओवर करने आए। रेयान रिकलटन ने पहली ही गेंद पर लंबा छक्‍का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 33 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। तीसरी गेंद पर लांग ऑन से बाहर एक बार फिर रिकलटन ने शानदार छक्‍का जमाया। नरेन के ओवर में 16 रन बने।

10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 89/1। रेयान रिकलटन 58* और विल जैक्‍स 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई जीत से 28 रन दूर।

31 Mar 202510:09:08 PM
MI vs KKR Live Score: चक्रवर्ती का कड़क ओवर

वरुण चक्रवर्ती ने पारी का 9वां ओवर किया, जो शानदार रहा। इस ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्‍लेबाज केवल 3 रन बना सके। 

9 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 73/1। रेयान रिकलटन 45* और विल जैक्‍स 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

31 Mar 202510:04:57 PM
MI vs KKR Live Score: नरेन का किफायती ओवर

 सुनील नरेन पारी का आठवां ओवर करने आए। रिकलटन ने तीसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर नरेन ने विल जैक्‍स के खिलाफ एलबीडब्‍ल्‍यू की अपील की, जिस पर केकेआर ने रिव्‍यु भी लिया। मगर यह खराब हो गया। इस ओवर में 8 रन बने।

8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 70/1। विल जैक्‍स 11* और रेयान रिकलटन 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 202510:02:05 PM
MI vs KKR Live Score: रोहित फिर फ्लॉप

 आंद्रे रसेल ने पावरप्‍ले का आखिरी ओवर किया। उन्‍होंने दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। पहली बार रसेल ने टी20 में रोहित शर्मा का शिकार किया। रसेल की लेंथ गेंद पर रोहित ने हवाई शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग बेहद खराब। हर्षित राणा ने मिड ऑफ पर आसान कैच लपका। रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 13 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।

6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 55/1। विल जैक्‍स 8* और रेयान रिकलटन 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20259:57:40 PM
MI vs KKR Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

 मामूली लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई का पहला विकेट गिर गया है। इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर रोहित शर्मा ने 1 छक्‍की की मदद से 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने उन्‍हें हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराया।

31 Mar 20259:42:15 PM
MI vs KKR Live Score: मुंबई की ताबड़तोड़ शुरूआत

117 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को ओपनर्स रोहित शर्मा व रेयान रिकलटन ने शानदार शुरूआत दिलाई है। दोनों ने केकेआर के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया और अच्‍छी साझेदारी कर ली है। रिकलटन ने राणा के ओवर में शानदार स्‍ट्रेट ड्राइव से चौका और फिर पुल शॉट के सहारे छक्‍का जमाया। राणा के ओवर में 14 रन बने।

4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 42/0। रोह‍ित शर्मा 12* और रेयान रिकलटन 28* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

31 Mar 20259:26:12 PM
MI vs KKR Live Score: स्‍पेंसर जॉनसन का शानदार ओवर

स्‍पेंसर जॉनसन ने पारी का पहला ओवर डाला और रेयान रिकलटन को काफी परेशान किया। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला। इसके बाद जॉनसन ने अगली पांच गेंदों में रिकलटन को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया। उन्‍होंने गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराकर बल्‍लेबाज को परेशान किया। इस ओवर में 1 रन बना।

1 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्‍कोर 1/0। रोहित शर्मा 1* और रेयान रिकलटन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

31 Mar 20259:02:06 PM
MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस को मिला 117 रन का लक्ष्‍य

 मिचेल सैंटनर पारी का 17वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने रमनदीप सिंह को शॉर्ट थर्डमैन पर कप्‍तान हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। रमनदीप सिंह ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 22 रन बनाए। केकेआर की पारी 116 रन पर ऑलआउट हुई। जल्‍द ही मुंबई इंडियंस की पारी शुरू होगी।

31 Mar 20258:53:00 PM
MI vs KKR Live Score: विग्‍नेश ने विकेट का खाता खोला

 विग्‍नेश पुथुर पारी का 15वां ओवर करने आए। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर हर्षित राणा को डीप मिडविकेट पर नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। राणा ने 8 गेंदों में 4 रन बनाए। स्‍पेंसर जॉनसन क्रीज पर आए। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।

15 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 101/9। स्‍पेंसर जॉनसन 1* और रमनदीप सिंह 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20258:41:46 PM
MI vs KKR Live Score: अश्‍विनी कुमार ने रसेल को बनाया चौथा शिकार

 अश्विनी कुमार का डेब्‍यू किसी सपने से कम नहीं रहा। वह पारी का 13वां ओवर करने आए और चौथी गेंद पर खूंखार आंद्रे रसेल का विकेट चटकाया। युवा तेज गेंदबाज ने रसेल को क्‍लीन बोल्‍ड किया। आंद्रे रसेल ने 11 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।

13 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 90/8। हर्षित राणा 1* और रमनदीप सिंह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20258:32:43 PM
MI vs KKR Live Score: 11वें ओवर में 2 झटके

 डेब्‍यू मैच खेल रहे अश्विनी कुमार ने पहली गेंद पर रहाणे को आउट किया। इसके बाद 11वें ओवर में उन्‍होंने 2 शिकार किए। तीसरी गेंद पर उन्‍होंने रिंकू को और आखिरी गेंद पर मनीष पांडे को पवेलियन की राह दिखाई। इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर मनीष 14 गेंदों पर 19 रन ही बना सके।

31 Mar 20258:27:40 PM
MI vs KKR Live Score: रिंकू ने दिखाई जल्‍दबाजी

 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विनी कुमार ने मुंबई को दूसरा झटका दिया। रिंकू सिंह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। उन्‍होंने 14 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए।

31 Mar 20258:18:10 PM
MI vs KKR Live Score: हार्दिक का किफायती ओवर

 हार्दिक पांड्या ने पारी का 9वां ओवर किया। इस ओवर में मनीष पांडे पांचवीं गेंद पर चौका निकालने में सफल रहे। वैसे, यह ओवर किफायती रहा। 6 गेंदों में छह रन बने।

9 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 65/5। मनीष पांडे 12* और रिंकू सिंह 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20258:09:34 PM
MI vs KKR Live Score: केकेआर की आधी टीम आउट

 हार्दिक पांड्या ने पारी का सातवां ओवर किया। उन्‍होंने ओवर में केवल 4 रन खर्च किए। आखिरी गेंद पर उन्‍होंने केकेआर के भरोसेमंद बल्‍लेबाज अंगरिक्ष रघुवंशी को आउट करके केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया। पांड्या ने लेंथ बॉल डाली, जिस पर रघुवंशी ने पुल शॉट खेला, लेकिन शॉट में जान नहीं थी। मिडविकेट पर नमन धीर ने आसान कैच लपका। अंगरिक्ष रघुवंशी ने 16 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 26 रन बनाए।

7 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 45/5। रिंकू सिंह 3* और मनीष पांडे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20258:02:14 PM
MI vs KKR Live Score: चाहर ने वेंकटेश का किया शिकार

दीपक चाहर पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। अंगरिक्ष रघुवंशी ने पहली ही गेंद पर शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर चाहर ने वेंकटेश अय्यर को विकेटकीपर रेयान रिकलटन के हाथों कैच आउट कराया। चाहर की लेंथ बॉल पर वेंकटेश ने अपर कट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी हिस्‍से पर लगकर विकेटकीपर के दस्‍तानों में गई। वेंकटेश अय्यर ने 9 गेंदों में 3 रन बनाए। रिंकू सिंह क्रीज पर आए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

6 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 41/4। रिंकू सिंह 0* और अंगरिक्ष रघुवंशी 25* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

31 Mar 20257:52:12 PM
MI vs KKR Live Score: अश्विनी कुमार का जानदार डेब्‍यू

 अश्विनी कुमार का जानदार डेब्‍यू। बाएं हाथ के गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे का शिकार किया। पारी का चौथा ओवर करने आए कुमार ने पहली गेंद ऑफ स्‍टंप के बाहर डाली, जिस पर रहाणे ने थर्ड मैन की दिशा में हवाई शॉट खेला। तिलक वर्मा के हाथ से एक बार गेंद फिसली, लेकिन अगले प्रयास में उन्‍होंने कैच को पूरा किया। अजिंक्‍य रहाणे ने 7 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 11 रन बनाए। फिर वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आए और दूसरी गेंद पर उन्‍हें मिचेल सैंटनर ने जीवनदान दिया। प्‍वाइंट पर सैंटनर ने पीछे दौड़ते हुए वेंकटेश का कैच टपकाया। तब वेंकटेश का खाता भी नहीं खुला था। पांचवीं गेंद पर रघुवंशी ने फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।

4 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 33/3। अंगरिक्ष रघुवंशी 19* और वेंकटेश अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20257:45:34 PM
MI vs KKR Live Score: रहाणे का दर्शनीय सिक्‍स

 ट्रेंट बोल्‍ट पारी का तीसरा और अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर रहाणे ने बेहतरीन पुल शॉट के सहारे छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर रघुवंशी ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 10 रन बने।

3 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 25/2। अजिंक्‍य रहाणे 11* और अंगरिक्ष रघुवंशी 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20257:42:16 PM
MI vs KKR Live Score: कॉक आउट पर दीपक ने लुटाए रन

 दीपक चाहर पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली ही गेंद ऑफ स्‍टंप के काफी बाहर। अगली गेंद पर केकेआर को लगा तगड़ा झटका। चाहर की ऑफ स्‍टंप के बाहर लेंथ गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने दमदार शॉट लगाया, लेकिन मिड ऑफ पर डेब्‍यूटेंट अश्विनी कुमार ने धांसू कैच लपका। क्विंटन डी कॉक ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। कॉक के आउट होने पर अंगरिक्ष रघुवंशी क्रीज पर आए और लगातार दो बाउंड्री जमाई। रघुवंशी शानदार फॉर्म में नजर आए। चौथी गेंद पर बल्‍लेबाज ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रहाणे को रोटेट की। रहाणे ने मिड ऑन की दिशा में चौका जमाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 14 रन बने और एक विकेट आया।

2 ओवर के बाद केकेआर का स्‍कोर 15/2। अजिंक्‍य रहाणे 4* और अंगरिक्ष रघुवंशी 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।

31 Mar 20257:35:17 PM
MI vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्‍ड ने सुनील नारायण को बोल्‍ड किया। नारायण का खाता तक नहीं खुला। पहले ओवर में 1 ही रन बना।

31 Mar 20257:09:42 PM
MI vs KKR Live Score: इम्पैक्ट प्‍लेयर
  •  कोलकाता नाइट राइडर्स: एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, लवनिथ सिसौदिया।
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू।
31 Mar 20257:08:24 PM
MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

31 Mar 20257:07:06 PM
MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

 रयान रिकेल्टन, विल जैक्स (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

31 Mar 20257:02:53 PM
MI vs KKR Live Score: टॉस अपडेट

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

31 Mar 20256:34:55 PM
MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग 11

 रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और सत्यनारायण राजू।

31 Mar 20256:10:49 PM
MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्‍लेइंग 11

 क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी।

31 Mar 20255:34:15 PM
MI vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम

 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।

31 Mar 20255:33:44 PM
MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस टीम

 रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।

31 Mar 20255:33:27 PM
MI vs KKR Live Score: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का हार्दिक स्‍वागत है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 12वां मुकाबला खेला जाना है। अब से कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। इस मैच की पल-पल की अपडेट आपको यहां मिलने वाली है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us