IPL 2025 MI Vs DC HIghlights: मुंबई ने 59 रनों से दिल्ली को पटका, प्लेऑफ में बनाई जगह
MI Vs DC Live Score: आईपीएल-2025 के प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई है। आरसीबी, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में जगह बना ली है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई ने आईपीएल-2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। दिल्ली की टीम 19.1 ओवरों में 121 रन ही बना सकी। इसी के साथ मुंबई प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन गई है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।
मुंबई की खराब शुरुआत और मिडिल ओवरों में धीमी बल्लेबाजी के कारण ये स्कोर मुमकिन नहीं लग रहा था। लेकिन सूर्यकुमार ने अंत में तेजी से रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए हैं। अंत में नमन धीर ने आठ गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 24 रन बनाए।
जीत के बाद मुंबई की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड की और अपने फैंस को थैंक्यू कहा। ये मुंबई का अपने घर में इस सीजन आखिरी मैच था और इसलिए पूरी टीम अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए स्टेडियम का चक्कर लगाने चली गई।
बुमराह ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को बोल्ड कर दिल्ली का 10वां विकेट गिरा दिया और इसी के साथ मुंबई ने 59 रनों से जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है।
कुलदीप यादव आउट हो गए हैं। 18वें ओवर की आखिपी गेंद पर वह कर्ण शर्मा का शिकार बने। मुंबई अब प्लेऑफ में जाने से एक कदम दूर है।
बुमराह ने दिल्ली को आठवां झटका दे दिया है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
सैंटनर ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ दिल्ली ने सातवां विकेट खो दिया है। इस ओवर में सैंटनर ने दो विकेट लिए।
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर समीर रिजवी आउट हो गए। सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए रिजवी बोल्ड हो गए।
जसप्रीत बुमराह ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को एलबीडब्ल्यू कर दिल्ली को पांचवां झटका दे दिया है। स्टब्स ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिर चुका है। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सैंटनर ने विप्रज निगम को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया।
दिल्ली को एक और झटका लग गया है। विल जैक्स ने अभिषेक पोरेल को आउट कर दिया है। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए।
अभिषेक पोरेल- 6 रन, 9 गेंद
ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा और बड़ा झटका दे दिया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट ने केएल राहुल को विकेटकीपर रियान रिकेलटन के हाथों आउट करा दिया।
केएल राहुल- 11 रन, 6 गेंद 2x4
ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली को दूसरा और बड़ा झटका दे दिया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ट ने केएल राहुल को विकेटकीपर रियान रिकेलटन के हाथों आउट करा दिया।
दिल्ली को पहला झटका लग चुका है। दीपक चाहर ने फाफ डु प्लेसी को मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। डु प्लेसी लॉन्ग ऑन पर लपके गए। वह छह रन ही बना सके।
दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए हैं और उनके साथ फाफ डुप्लेसी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
मुंबई की पारी खत्म हो गई है। सूर्यकुमार के आखिरी ओवरों में किए गए प्रहार के दम पर मुंबई ने पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। एक समय ये स्कोर काफी मुश्किल साबित हो रहा था।
19वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का मारते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने ये छक्का मुकेश कुमार की गेंद पर मारा। इसके बाद मुकेश कुमार थोड़ा परेशानी में दिखे।
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर चमीरा ने मुंबई के कप्तान पांड्या को पवेलियन भेज दिया है। ओवर कवर खेलने की कोशिश में मुकेश कुमार को वह कैच दे बैठे।
तिलक वर्मा भी पवेलियन लौट गए हैं। 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक को मुकेश कुमार ने आउट कर दिया। उनका कैच समीर रिजवी ने लपका।
तिलक वर्मा- 27 रन, 27 गेंद 1x4 1x6
मुंबई के बल्लेबाजों को दिल्ली के गेंदबाजों ने बांध रखा है और ज्यादा रन बनाने के मौके नहीं दे रहे हैं। 14वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने एक रन लेकर टीम के 100 रन पूरे किए।
मुंबई की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। यहां तक आते-आते पांच बार की चैंपियन ने तीन विकेट खोए हैं और 80 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव इस समय क्रीज पर मौजूद हैं।
मुंबई को तीसरा झटका लग गया है। कुलदीप यादव ने सलामी बल्लेबाज रियान रिकेलटन को पवेलियन की राह दिखा दी है। माधव तिवारी ने रियान का शानदार कैच लपका।
रियान रिकेलटन: 25 रन, 18 गेंद
मुंबई का दूसरा विकेट गिर गया है। विल जैक्स को मुकेश कुमार ने पवेलियन की राह दिखा दी है। विप्रज निगम ने उनका शानदार कैच लपका।
विल जैक्स- 21 रन, 13 गेंद 3x4 1x6
मुंबई को पहला झटका लग गया है। रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने उनको विकेटकीपर अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया।
रोहित शर्मा- 5 रन, 5 गेंद 1x4
मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ रियान रिकेलटन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। टीम को दोनों से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार
मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
इस मैच में दिल्ली के नियमित कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह फाफ डुप्लेसी कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अक्षर पटेल की तबीयत खराब हैं। उनकी जगह माधव तिवारी को मौका मिला है।
इस मैच में अगर दिल्ली को हार मिलती है तो उसका प्लेऑफ का सफर आज ही खत्म हो जाएगा। वहीं जीत उसकी संभावनाओं को बरकरार रखेगी।
आईपीएल-2025 में आज मुंबई इंडियंस अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। प्लेऑफ की तीन टीमें तो पक्की हो गई हैं, लेकिन चौथे स्थान के लिए अभी इन दोनों टीमों में ही जंग है।
