LSG vs PBKS Highlights: पंजाबी मुंडो ने 'लखनवी नवाबों' को घर में घुसकर रौंदा, पंजाब किंग्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
LSG vs PBKS Highlights: प्रभसिमरन सिंह (69) और कप्तान श्रेयस अय्यर (52*) के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2025 के 13वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 22 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। पंजाब किंग्स की मौजूदा आईपीएल में लगातार दूसरी जीत रही। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्रभसिमरन सिंह (69) और कप्तान श्रेयस अय्यर (52*) के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2025 के 13वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 22 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।
इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। पंजाब के लिए नेहल वाधेरा (43*) ने भी उम्दा पारी खेली।
पंजाब किंग्स की मौजूदा आईपीएल में लगातार दूसरी जीत रही। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स की यह तीन मैचों में दूसरी हार रही और वो अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
प्रभसिमरन सिंह (69) और कप्तान श्रेयस अय्यर (52*) के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2025 के 13वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 22 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी।
इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। पंजाब के लिए नेहल वाधेरा (43*) ने भी उम्दा पारी खेली।
पंजाब किंग्स की मौजूदा आईपीएल में लगातार दूसरी जीत रही। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स की यह तीन मैचों में दूसरी हार रही और वो अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
अब्दुल समद पारी का 17वां ओवर करने आए। श्रेयस अय्यर ने दूसरी गेंद पर छक्का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और पंजाब किंग्स की जीत पर मुहर लगाई। अय्यर ने 30 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 22 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। पंजाब किंग्स ने मौजूदा आईपीएल में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
शार्दुल ठाकुर पारी का 16वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर नेहल वाधेरा ने स्क्वायर लेग की दिशा में कमाल का छक्का जमाया। मजा आ गया। बेहतरीन शॉट। चौथी गेंद पर एक और शॉट लेग साइड की दिशा में जमाया। नेहल वाधेरा ने तो लखनऊ के होश उड़ा दिए हैं। पांचवीं गेंद पर वाधेरा ने आगे बढ़कर मिड ऑन की दिशा में चौका जमाया। दोनों टीमों के स्कोर बराबर। इस ओवर में 16 रन बने।
16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 171/2। नेहल वाधेरा 43* और श्रेयस अय्यर 46* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश खान पारी का 15वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर अय्यर ने मिड ऑफ के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर अय्यर ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।
15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 155/2। श्रेयस अय्यर 46* और नेहल वाधेरा 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पारी का 14वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर वाधेरा ने आगे बढ़कर लंबा छक्का जमाया। तीसरी गेंद पर वाधेरा ने कवर्स की दिशा में शक्तिशाली चौका जमाया। आखिरी गेंद पर वाधेरा ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 14 रन बने।
14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 141/2। श्रेयस अय्यर 35* और नेहल वाधेरा 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिग्वेश राठी अपने स्पेल का आखिरी जबकि पारी का 13वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर वाधेरा ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर अय्यर ने लेट कट खेलकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 7 रन बने।
13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 127/2। श्रेयस अय्यर 35* और नेहल वाधेरा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एम सिद्धार्थ पारी का 12वां ओवर करने आए। अय्यर ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर वाधेरा ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। इस ओवर में 4 रन बने।
12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 120/2। श्रेयस अय्यर 30* और नेहल वाधेरा 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिग्वेश राठी पारी का 11वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर उन्होंने फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह को आउट किया। प्रभसिमरन ने डीप मिडविकेट में हवाई शॉट खेला, बडोनी ने बाउंड्री लाइन पर उछलकर गेंद को मैदान के अंदर भेजा और रवि बिश्नोई ने दाएं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 69 रन बनाए। नेहल वाधेरा क्रीज पर आए। पहली गेंद पर वाधेरा ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर वाधेरा ने कवर्स में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 6 रन बने और एक विकेट आया।
11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 112/2। श्रेयस अय्यर 28* और नेहल वाधेरा 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई अपने स्पेल का दूसरा जबकि पारी का आठवां ओवर करने आए। प्रभसिमरन सिंह ने पहली गेंद पर दो रन लिए। फिर सिंह और अय्यर ने एक-एक रन लिया। चौथी गेंद राठी ने डॉट डाली। पांचवीं गेंद पर सिंह ने विकेटकीपर के ऊपर से चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर सिंह ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने।
8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 90/1। प्रभसिमरन सिंह 61* और श्रेयस अय्यर 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एम सिद्धार्थ इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए और पहली ही गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर चौका जमाया। श्रेयस अय्यर ने तीसरी गेंद पर इनसाइड आउट शॉट खेलकर छक्का जमाया। चौथी गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। आखिरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 23 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। इस ओवर में 16 रन बने।
7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 78/1। प्रभसिमरन सिंह 50* और श्रेयस अय्यर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवि बिश्नोई पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर सिंह ने डिफेंस किया। दूसरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने मिड ऑन के ऊपर से चौका जमाया। प्रभसिमरन ने तीसरी गेंद पर खूबसूरत स्वीप शॉट खेलकर लगातार दूसरा चौका जमाया। ओए होए। बेहतरीन शॉट। प्रभसिमरन ने चौथी गेंद पर कवर्स के ऊपर से शानदार छक्का जमाया। दर्शनीय शॉट। इस ओवर में 15 रन बने।
6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 61/1। प्रभसिमरन सिंह 45* और श्रेयस अय्यर 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिग्वेश राठी पारी का पांचवां ओवर करने आए। पहली गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने स्वीप शॉट खेलकर स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर सिंह ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर अय्यर ने शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।
5 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 47/1। श्रेयस अय्यर 8* और प्रभसिमरन सिंह 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश खान पारी का चौथा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने आगे बढ़कर लांग ऑफ से शानदार छक्का जमाया। बेहतरीन शॉट। चौथी गेंद पर सिंह ने सिंगल लिया। इस ओवर में 10 रन बने।
4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 37/1। प्रभसिमरन सिंह 25* और श्रेयस अय्यर 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिग्वेश राठी पारी का तीसरा ओवर करने आए। प्रियांश ने पहली गेंद पर लांग ऑन के बाहर चौका जमाकर दिग्वेश का स्वागत किया। दूसरी गेंद पर मिचेल मार्श ने प्रियांश का कैच टपकाया। तीसरी गेंद पर सिंह ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर राठी ने लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने प्रियांश आर्य को ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। प्रियांश आर्य ने 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। अय्यर ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने और एक विकेट आया।
3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 27/1। प्रभसिमरन सिंह 18* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश खान पारी का दूसरा ओवर करने आए। प्रभसिमरन सिंह ने चौथी गेंद पर गति का फायदा उठाकर कट शॉट खेला और थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।
2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 20/0। प्रभसिमरन सिंह 17* और प्रियांश आर्य 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स 172 रन का टारगेट चेज करने उतरी है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर आ चुके हैं। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर ने पहला ओवर किया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
अर्शदीप सिंह पारी का आखिरी ओवर करने आए। समद ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर, अंपायर ने वाइड का इशारा किया। दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने आयुष बडोनी को लांग ऑन पर मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। आयुष बडोनी ने 33 गेंदों में 1 चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाए।
शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर अर्शदीप ने अब्दुल समद को शॉर्ट थर्ड मैन पर प्रियांश आर्य के हाथों कैच आउट कराया। अब्दुल समद ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाए। आवेश खान क्रीज पर आए। इस ओवर में 7 रन बने। लखनऊ ने पंजाब के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा।
20 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 171/7। शार्दुल ठाकुर 3* और आवेश खान 0* रन बनाकर नाबाद रहे।
मार्को यानसेन पारी का 19वां और अपने स्पेल का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर समद ने सिंगल लिया। यानसेन का जबरदस्त ओवर। लखनऊ के बल्लेबाज बाउंड्री नहीं जमा सके। इस ओवर में 8 रन बने।
19 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 164/5। आयुष बडोनी 41* और अब्दुल समद 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह पारी का 18वां ओवर करने आए। आयुष बडोनी ने प्वाइंट के पास से चौका जमाकर तेज गेंदबाज का स्वागत किया। अब्दुल समद ने तीसरी गेंद पर लां ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। अजब अंदाज में समद ने चौका जमाया। अर्शदीप ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर डालने की कोशिश की, समद ने पहले ही स्वीप शॉट खेलने का मूड बना लिया था, लेकिन अंतिम समय पर बल्ला अड़ाया और विकेटकीपर के ऊपर से चौका जमा दिया। इसी के साथ लखनऊ का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। अगली गेंद पर समद ने बैकवर्ड प्वाइंट के पास से चौका जमाया। इस ओवर में 20 रन बने।
18 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 156/5। अब्दुल समद 23* और आयुष बडोनी 37* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स 16वें ओवर में 5वां झटका लगा। डेविड मिलर ने 3 चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 19 रन बनाए। मार्को यानसेन ने उन्हें प्रभसिमरन सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
ग्लेन मैक्सवेल पारी का 15वां ओवर करने आए। डेविड मिलर ने पहली गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। दूसरी गेंद पर भी मिलर ने स्क्वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। लगातार दो चौके। किलर मिलर से घबराया पंजाब। इस ओवर में 9 रन बने।
15 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 117/4। आयुष बडोनी 22* और डेविड मिलर 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
युजवेंद्र चहल पारी का 14वां और अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आए। मिलर ने दूसरी गेंद पर दो रन लिए। चौथी गेंद पर मिलर ने कवर्स में शानदार ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 7 रन बने।
14 ओवर के बाद लखनऊ सुपराजायंट्स का स्कोर 108/4। आयुष बडोनी 22* और डेविड मिलर 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लोकी फर्ग्यूसन पारी का 13वां ओवर करने आए। पहली चार गेंदों में केवल 3 रन दिए। आयुष बडोनी ने बेहतरीन छक्का जड़कर ओवर का अंत किया। इस ओवर में 10 रन बने।
13 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 101/4। आयुष बडोनी 22* और डेविड मिलर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
युजवेंद्र चहल पारी का 12वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर बडोनी ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर चहल ने निकोलस पूरन को लांग ऑफ पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। चहल ने गूगली डाली, जिस पर पूरन ने हवाई शॉट खेला, लेकिन उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं। मैक्सवेल ने आसान कैच लपका। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
12 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 91/4। आयुष बडोनी 14* और डेविड मिलर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्कस स्टोइनिस पारी का 11वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर पूरन को चकमा दिया। तीसरी गेंद पर पूरन ने स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर पूरन ने कट शॉट खेलकर थर्ड मैन की दिशा में छक्का जमा दिया। पूरन ने चौका जमाकर ओवर का सुखद अंत किया। इस ओवर में 12 रन बने।
11 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 88/3। निकोलस पूरन 44* और आयुष बडोनी 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
युजवेंद्र चहल पारी का 10वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर से मिसफील्डिंग हुई और पूरन के खाते में चार रन जुड़े। तीसरी गेंद पर पूरन ने क्लासिक कवर ड्राइव के सहारे बाउंड्री जमाई। चौथी गेंद पर पूरन ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 15 रन बने।
10 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 76/3। निकोलस पूरन 33* और आयुष बडोनी 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्कस स्टोइनिस पारी का 9वां ओवर करने आए। पूरन ने पहली गेंद पर डीप प्वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। बडोनी ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। इस ओवर में 3 रन बने।
9 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 61/3। निकोलस पूरन 18* और आयुष बडोनी 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्को यानसेन पारी का आठवां ओवर करने आए। पूरन ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर लखनऊ का स्कोर 50 रन पर पहुंचाया। बडोनी ने दूसरी गेंद पर हुक शॉट खेलकर फाइन लेग की दिशा में छक्का जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।
8 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 58/3। निकोलस पूरन 16* और आयुष बडोनी 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ग्लेन मैक्सवेल पारी का सातवां ओवर करने आए। बडोनी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद मैक्सी ने लगातार दो गेंदें डॉट डाली। हालांकि, पूरन ने चौथी गेंद पर स्वीप के सहारे बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने एक और बाउंड्री जमाकर थोड़ा दबाव दूर किया। फिर पूरन ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 10 रन बने।
7 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 49/3। निकोलस पूरन 14* और आयुष बडोनी 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मार्को यानसेन पावरप्ले का आखिरी ओवर करने आए। बडोनी ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर यानसेन ने पूरन को बीट किया। इस ओवर में 3 रन बने। पहला ओवर पंजाब किंग्स के नाम रहा।
6 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 39/3। निकोलस पूरन 5* और आयुष बडोनी 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ग्लेन मैक्सवेल पारी का पांचवां ओवर करने आए। पंत ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। पूरन ने भी दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने पंजाब को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने ऋषभ पंत को शॉर्ट फाइन लेग पर युजवेंद्र चहल के हाथों कैच आउट कराया। पंत 5 गेंदों में 2 रन बना सके और उन्होंने खराब गेंद पर अपना विकेट गंवाया। आखिरी गेंद पर आयुष बडोनी ने सिंगल लिया। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
5 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 36/3। निकोलस पूरन 3* और आयुष बडोनी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लोकी फर्ग्यूसन पारी का चौथा ओवर करने आए। पहली गेंद पर मार्करम ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर पूरन ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मार्करम ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर मार्करम ने कवर्स की दिशा में छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर फर्ग्यूसन ने मार्करम को बोल्ड कर दिया। फर्ग्यूसन ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद डाली, जिस पर मार्करम कवर ड्राइव खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से में लगकर स्टंप पर जा लगी। एडेन मार्करम ने 18 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए और सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 13 रन बने और एक विकेट आया।
4 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 33/2। निकोलस पूरन 2* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप सिंह पारी का तीसरा ओवर करने आए। मार्करम ने पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद लगातार दो गेंदें डॉट डालकर अर्शदीप ने दमदार वापसी की। खूबसूरत शॉट। चौथी गेंद पर मार्करम ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार शॉट जमाया और बाउंड्री हासिल की। मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए। पांचवीं गेंद पर कवर्स और प्वाइंट के बीच से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर मार्करम ने स्ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 13 रन बने।
3 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 20/1। एडेन मार्करम 17* और निकोलस पूरन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लोकी फर्ग्यूसन पारी का दूसरा ओवर करने आए। मार्करम ने पहली गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। फर्ग्यूसन ने अगली गेंद वाइड डाली। इस ओवर में 4 रन बने।
2 ओवर के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर 7/1। निकोलस पूरन 1* और एडेन मार्करम 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स की अपने घर पर खराब शुरुआत रही। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने मिचले मार्श को अपने जाल में फंसाया। इनफॉर्म मार्श का खाता तक नहीं खुला।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घर पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम ने पारी की शुरुआत की है। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर किया।
- लखनऊ सुपर जाइंट्स: प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।
- पंजाब किंग्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार।
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। घरेलू मैदान पर खेल रही लखनऊ ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पंजाब ने एक चेंज किया है। लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वह पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन/अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक/हरप्रीत बरार।
मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश इंगलिस।
एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मिशेल मार्श, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, आरएस हैंगरगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच होना है। यह मुकबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।