विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni 'सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं', CSK के पूर्व कप्‍तान पर यूजर्स का फूटा गुस्‍सा- देखें रिएक्‍शंस

Published: Sat, 05 Apr 2025 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 05 Apr 2025 07:37 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स को उसके ही घर में 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली ...और पढ़ें

चेन्नई की हार के बाद ट्रोल होने लगे एमएस धोनी
चेन्नई की हार के बाद ट्रोल होने लगे एमएस धोनी

HighLights

  1. CSK vs DC: चेन्नई को घर में मिली एक और हार
  2. CSK vs DC: दिल्ली ने 15 साल बाद भेदा चेन्नई का किला
  3. CSK vs DC: एमएस धोनी होने लगे ट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घर में चेपॉक में एक और हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई को 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली की चेपॉक में 15 साल बाद मिली पहली जीत है। इस हार के बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माही अब सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं।

धोनी इस मैच में 12वें ओवर में बल्लेबाजी करन आए और फिर भी मैच नहीं जिता सके। वह 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। चेन्नई पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।

देखिए फैंस ने क्या लिखा