Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • ipl
LIVE BLOG

IPL 2025 DC vs MI Highlights: दिल्ली के काम नहीं आई नायर की कमबैक पारी, मुंबई ने छीना मैच, 12 रनों से दी पटखनी

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अभी तक इकलौती टीम थी जिसे हार नसीब नहीं हुई थी। लेकिन रविवार को मुंबई ने उसे उसके घर में हरा दिया। चार मैचों के बाद दिल्ली का विजयी रथ थमा है।

By Abhishek Upadhyay Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल-2025 में पहली हार का सामना करना पड़ा है। ये हार उसे अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में मिली है। मुंबई इंडियंस ने उसे 12 रनों से हरा दिया। मुंबई ने दिल्ली के सामने 206 रनों का टारगेट रखा था। दिल्ली एक समय तक मैच में अपनी पकड़ बना हुए थी, लेकिन तीन साल बाद वापसी करते हुए अर्धशतक जमाने वाले करुण नायर के आउट होने के बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई और मुंबई ने पासा पलटते हुए मैच अपने नाम किया। दिल्ली की टीम 19 ओवरों में 193 रनों पर ऑल आउट हो गई।

नायर ने 40 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। ये नायर का आईपीएल में सात साल बाद पहला अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने 2018 में आईपीएल में अर्धशतक जमाया था। नायर के आउट होने के बाद दिल्ली बैकफुट पर थी। हालांकि, आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम के रहने से टीम की उम्मीदें जिंदा थीं। लेकिन मुंबई ने इन दोनों को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ वाला करिश्मा नहीं दोहराने दिया। 19वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन रन आउट कर मुंबई ने मैच अपने नाम किया।

13 Apr 202511:25:17 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई ने जीता मैच

 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सेंटनर ने मोहित शर्मा को रन आउट कर मुंबई को जीत दिला दी। ये दिल्ली की सीजन की पहली हार है और मुंबई की दूसरी जीत।

13 Apr 202511:23:23 PM
DC vs MI Live Score: कुलदीप आउट

 कुलदीप यादव भी आउट हो गए हैं। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह दो रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए है। इस विकेट के साथ दिल्ली ने अपना नौंवा विकेट खोया और मुंबई ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। 

13 Apr 202511:21:24 PM
DC vs MI Live Score: आशुतोष शर्मा आउट

 दिल्ली का आठवां विकेट भी गिर गया है। आशुतोष शर्मा 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हो गए हैं और इसी के साथ दिल्ली की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।

आशुतोष शर्मा-  17 रन, 14 गेंद 2x4

13 Apr 202511:15:44 PM
DC vs MI Live Score: विप्रज निगम भी लौटे पवेलियन

18वें ओवर की चौथी गेंद पर सेंटनर ने दिल्ली को एक और बड़ा झटका दिया है। उन्होंने विप्रज निगम को पवेलियन की राह दिखाई है। इसी के साथ दिल्ली ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। 

विप्रज निगम- 14 रन, 8 गेंद 1x4 1x6

13 Apr 202511:11:06 PM
DC vs MI Live Score: बोल्ट का शानदार ओवर

 17वां ओवर फेंकने आए ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की है और सिर्फ तीन रन दिए हैं। 17 ओवरों का बाद दिल्ली का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 167 रन है। 

13 Apr 202510:59:06 PM
DC vs MI Live Score: केएल राहुल आउट

 कर्ण शर्मा ने दिल्ली को एक और झटका दिया है। उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन भेजा है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कर्ण ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। 

केएल राहुल- 15 रन, 13 गेंद 1x4

13 Apr 202510:56:03 PM
DC vs MI Live Score: सेंटनर का शानदार ओवर

15वां ओवर फेंकने आए सेंटनर ने अच्छी गेंदबाजी की है और इस ओवर में सिर्फ सात रन ही दिए हैं। 15 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। यहां से जीत के लिए उसे 30 गेंदों पर 48 रन चाहिए। 

13 Apr 202510:49:44 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा

दिल्ली का पांचवां विकेट गिरा है और इसी के साथ मुंबई ने वापसी कर ली है। 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कर्ण शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स को नमन धीर के हाथों आउट कराया। 

ट्रिस्टन स्टब्स-  1 रन, 4 गेंद

13 Apr 202510:44:22 PM
DC vs MI Live Score: अक्षर पटेल भी आउट

13वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली का एक और विकेट गिर गया है। इस बार कप्तान अक्षर पटेल आउट हुए हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और कवर्स पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लपका। 

अक्षर पटेल-  9 रन, 6 गेंद 2x4

13 Apr 202510:38:53 PM
DC vs MI Live Score: करुण नायर लौटे पवेलियन

करुण नायर आउट हो गए हैं। उन्हें मिचेल सेंटनर ने बोल्ड किया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर वह बोल्ड हे गए। सेंटनर की शानदार स्पिन का नायर के पास कोई जवाब नहीं था। 

करुण नायर-  89 रन, 40 गेंद 12x4 5x6

13 Apr 202510:31:32 PM
DC vs MI Live Score: अभिषेक पोरेल हुए आउट

अभिषेक पोरेल आउट हो गए हैं और इसी के साथ दिल्ली का दूसरा विकेट गिर गया है। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कर्ण शर्मा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर नमन धीर के हाथों आउट कराया। 

अभिषेक पोरेल- 33 रन, 25 गेंद 3x4 1x6

13 Apr 202510:28:35 PM
DC vs MI Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

दिल्ली की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। करुण नायर की दमदार बैटिंग के दम पर दिल्ली ने एक विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। नायर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 

13 Apr 202510:25:35 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली का शतक पूरा

 अभिषेक पोरेल ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर दिल्ली के 100 रन पूरे कर दिए। इस समय पोरेल अपने साथी नायर का साथ दे रहे हैं। 

13 Apr 202510:17:18 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली 100 के करीब

 दिल्ली की पारी के आठ ओवर हो गए हैं और इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां तक आते-आते दिल्ली ने सिर्फ एक विकेट खोया है और 89 रन बनाए हैं। करुण नायर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

13 Apr 202510:13:44 PM
DC vs MI Live Score: सात ओवरों का खेल खत्म

सात ओवरों का खेल खत्म हो गया है। दिल्ली ने एक विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। करुण नायर ने शानदार बल्लेबाजी की है। मुंबई ने अपने इम्पैक्ट प्लेयर का एलान भी कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह कर्ण शर्मा आए हैं। 

13 Apr 202510:06:22 PM
DC vs MI Live Score: नायर का अर्धशतक

करुण नायर ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया। नायर ने तीन साल बाद आईपीएल में वापसी की है। छह ओवरों के  पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है। 

13 Apr 20259:59:52 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली का स्कोर 50 के पार

 पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर करुणा नायर ने चौका मार दिल्ली का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। नायर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

13 Apr 20259:50:55 PM
DC vs MI Live Score: करुण नायर की अच्छी शुरुआत

 इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए करुण नायर ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है और कुछ शानदार शॉट्स लगाए हैं। तीन ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन है। 

13 Apr 20259:39:31 PM
DC vs MI Live Score: करुणा नायर इम्पैक्ट प्लेयर

 पहली ही गेंद पर विकेट खोने के बाद दिल्ली ने अपना इम्पैक्ट प्लेयर उतार दिया है। करुण नायर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए हैं और मुकेश कुमार बाहर गए हैं। 

13 Apr 20259:38:08 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली को पहली ही गेंद पर लगा झटका

 दिल्ली की पारी शुरू हो गई है, लेकिन पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने दिल्ली को झटका दे दिया है। उन्होंने जैक फ्रेजर मैक्गर्क को पवेलियन की राह दिखाई। 

13 Apr 20259:22:36 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई की पारी खत्म

 मुंबई की पारी खत्म हो गई। इस टीम ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा 59 रन बनाए। वह आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे। 

13 Apr 20258:57:48 PM
DC vs MI Live Score: तिलक वर्मा ने जमाया अर्धशतक

 तिलक वर्मा ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। ये तिलक का लगातार दूसरा अर्धशतक है। 

13 Apr 20258:46:40 PM
DC vs MI Live Score: हार्दिक पांड्या भी लौटे पवेलियन

हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए हैं और इसी के साथ मुंबई का चौथा विकेट गिर गया है। विप्रज निगम ने उन्हें अपना शिकार बनाया है। 15वें ओवर की पहली गेंद पर पांड्या का कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने लपका। 

हार्दिक पांड्या-  2 रन, 4 गेंद 

13 Apr 20258:42:46 PM
DC vs MI Live Score: सूर्यकुमार लौटे पवेलियन

कुलदीप यादव ने दिल्ली को तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। 13वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार का कैच मिचेल स्टार्क ने लपका। 

सूर्यकुमार यादव- 40 रन, 28 गेंद 5x4 2x6

13 Apr 20258:34:46 PM
DC vs MI Live Score: सूर्या-तिलक ने बरसाए रन

 सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने कोटला में तूफानी बैटिंग का मुजायरा पेश किया है। इन दोनों से दिल्ली के गेंदबाज परेशान हो गए हैं। 12 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 118 रन है।

13 Apr 20258:22:33 PM
DC vs MI Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म

 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। मुंबई ने अभी तक दो विकेट खोए हैं और 94 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मैदान पर हैं। 

13 Apr 20258:12:24 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

 मुंबई का दूसरा विकेट गिर गया है। कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर में रियान रिकेलटन को पवेलियन भेज दिया। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह रियान बोल्ड हो गए। 

रियान रिकेलटन- 41 रन, 25 गेंद 5x4 2x6

13 Apr 20258:01:30 PM
DC vs MI Live Score: पावरप्ले खत्म

 पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में मुंबई की टीम हावी रही है। मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट खोया है और 59 रन बनाए हैं। 

13 Apr 20257:57:34 PM
DC vs MI Live Score: रोहित शर्मा आउट

 रोहित शर्मा आउट हो गए हैं और इसी के साथ मुंबई को पहला झटका लग गया है। रोहित को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर विप्रज निगम ने आउट किया। गेंद रोहित के पैड पर लगी। दिल्ली ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। दिल्ली ने रिव्यू लिया जो सफल रहा और वह आउट हो गए। 

रोहित शर्मा - 18 रन, 12 गेंद 2x4 1x6

13 Apr 20257:46:26 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई की तेज शुरुआत

 रोहित शर्मा और रियान रिकेलटन ने मुंबई को तेज शुरुआत दी है। इन दोनों ने तीन ओवरों में बोर्ड पर 39 रन टांग दिए हैं। दिल्ली के गेंदबाजों के लिए ये जोड़ी खतरनाक साबित हो रहे हैं। 

13 Apr 20257:29:57 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

 मुंबई की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ रियान रिकलटन बल्लेबाजी करने आए हैं। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं मिचेल स्टार्क। 

13 Apr 20257:11:26 PM
DC vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

13 Apr 20257:09:32 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा

13 Apr 20257:02:45 PM
DC vs MI Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अक्षर ने बताया की फाफ डु प्लेसीस चोटिल हैं और उनके विकल्प को लेकर इम्पैक्ट प्लेयर के समय विचार किया जाएगा। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

13 Apr 20256:52:22 PM
DC vs MI Live Score: कुछ ही देर में टॉस

कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। दोनों ही टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस समय अभ्यास कर रही हैं। 

13 Apr 20256:44:26 PM
DC vs MI Live Score: आज दिल्ली में पहला मैच

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज आईपीएल-2025 का पहला मैच खेला जाना है। ये मैच मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है। दिल्ली अभी तक अपने घरेलू मैच विशाखापट्टनम में खेल रही है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us